हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एलएसपी-7 तेजस ने 23 अगस्त, 2023 को गोवा के तट पर स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षण से संबंधित सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया और यह एक आदर्श और सटीक लॉन्च था।
परीक्षण प्रक्षेपण की निगरानी एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के परीक्षण निदेशक और वैज्ञानिकों के साथ-साथ सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दीनेस एंड सर्टिफिकेशन (सीईएमआईएलएसी) और वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन (डीजी-एक्यूए) महानिदेशालय के अधिकारियों द्वारा की गई थी। विमान की निगरानी चेज़ तेजस ट्विन सीटर विमान से भी की गई।

अस्त्र, एक अत्याधुनिक बीवीआर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जो अत्यधिक कलाबाजी वाले सुपरसोनिक हवाई लक्ष्यों को भेदने और नष्ट करने में सक्षम है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) और अन्य प्रयोगशालाओं द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। डीआरडीओ का घरेलू तेजस लड़ाकू विमान से स्वदेशी अस्त्र बीवीआर परीक्षण ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम है।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तेजस-एलसीए से मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए एडीए, डीआरडीओ, सेमिलैक, डीजी-एक्यूए और उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण से तेजस की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आयातित हथियारों पर निर्भरता कम होगी।
रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष ने भी सफल प्रक्षेपण में शामिल टीमों को बधाई दी है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

शिविर में तीरंदाजों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “टीम भावना ही मायने रखती है और मुझे यह जानकर गर्व है कि न केवल कोच बल्कि सीनियर्स ने भी जूनियर्स को मानसिक दृढ़ता और तैयारियों को आकार देने में मदद की। जिस तरह अभिषेक वर्मा जैसे अनुभवी सीनियर ने प्रतियोगिता के दौरान ओजस प्रवीण जैसे युवा को प्रेरित और उनका मार्गदर्शन किया, वह सराहनीय है।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, आज के वर्तमान युग में प्रत्येक क्षेत्र में व्यावसायिक तकनीकी दृष्टि से विचार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यवसायिक दृष्टिकोण आवश्यक है ।इस विषय को महत्व देते हुए दिनांक 23-08-2023 को एस,एन,सेन, बा,वि,पी,जी, कॉलेज के चित्रकला विभाग तथा इनर व्हील क्लब के संयुक्त तथावधान मे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा “कौशल विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत पोस्टर व मेहंदी प्रतियोगिताका आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीपा श्री सेन ,कोषाध्यक्ष, प्रबंधतंत्र, सेन महाविद्यालय तथा प्रोफेसर सुमन ,प्राचार्य तथा इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ मंडलआयुक्त संध्या गुप्ता जी के कर कमलो द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।
कानपुर 23 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण अपने निर्धारित समय पर सफलता पूर्वक हुआ। जिससे पूरे हिंदुस्तान के नौजवान बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों का मान सम्मान बढ़ा
इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर चौराहे पर सैकड़ो लोगों के साथ साथ में मिष्ठान वितरण वा आतिशबाजी का कार्यक्रम खुशी में किया गया,
कानपुर 20 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता केडीए सिग्नेचर परिसर में आया सावन झूम के हरियाली तीज के उपलक्ष में सावन महोत्सव का विशाल रंगारंग कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा शशि शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया गणेश वंदना और सावन की कजरी गाकर लोगों ने प्रोग्राम का शुभारंभ किया
सुंदर सजे हुए झूलों में झूला झूल कर लोगों का मन बहुत ही प्रफुल्लित हो रहा था कार्यक्रम के बीच बीच में लकी ड्रॉ निकाले गए और तरह तरह के खेल खेले गए सिग्नेचर की सखियों ने तरह-तरह के स्टेज प्रोग्राम दिए अंत में तीज क्वीन का चयन हुआ जिसमें आरजू विजय रही और पूर्णिमा दूसरे स्थान पर रही आशा कपूर शैली श्रीवास्तव अर्चना साहू ने तीज क्वीन का चयन किया हरे रंग के परिधान में सजी सभी महिलाओं को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे चारों और हरियाली ही हरियाली हो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुंदर सजावट और खाने-पीने की स्टाल रही सावन महोत्सव का संचालन अंजलि बहुगुणा और हेमा सिन्हा ने किया मस्ती भरे इस कार्यक्रम में दीपा मोनी शालिनी प्रतिष्ठा पूजा स्मृति रीमा गोल्डी आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही.मीडिया प्रसार का कार्य डॉ प्रीति सिंह ने किया
कानपुर 19 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में इमरटिकस लर्निंग के द्वारा “वॉक-इन ड्राइव” कार्यक्रम, महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा अयोजित किया गया, इमरटिकस लर्निंग के सहायक उपाध्याय अभिषेक कुमार ने बताया ” कौशल आविष्कारों को पूरा करने के लिए मानव पंजी की गुणवत्ता में सुधार करना आवश्यक है, उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों के बारे में बताया और बैंकिंग क्षेत्र में जोखिम विश्लेषक के महत्व के बारे में बताया।
कानपुर 16 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज में 77वें स्वतंत्रता दिवस एवं ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर स्वतन्त्रता की 77वीं वर्षगाँठ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, द्वारा महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी, कानपुर नगर डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कॉलेज से लेकर ग्रीन पार्क तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान लगभग 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग, भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्णा दीक्षित रहे। उनके साथ में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप चौधरी व फरहान भी रैली में सम्मिलित हुए।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा जी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर हम देश के वीर बलिदानी शहीदों को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि आज की तिरंगा यात्रा के दौरान 250 झंडो का वितरण जन- सामान्य को किया गया। रैली निकालने के पूर्व छात्राओं ने स्लोगन, सेल्फी फ्रेम व पोस्टर आदि बनाए गए । छात्रवृत्ति देशभक्ति के गीत गए नारे लगाए वह उत्साह के साथ झंडे के साथ, सेल्फी फ्रेम के साथ सेल्फी भी ली तथा मेरी माटी मेरा देश व युवा पोर्टल पर अपलोड किया। प्राचार्य जी के द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, प्रो वंदना निगम, प्रो अर्चना श्रीवास्तव, महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं तथा छात्राओं एवं वॉलिंटियर्स का विशेष सहयोग रहा।
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शतरंज महासभा के अध्यक्ष संजय कपूर मौजूद रहे सर्वप्रथम कॉलेज के प्राचार्य डा जोसेफ डैनियल और मुख्य अतिथि ने ध्वाजारोहण किया उसके बाद प्रो शिप्रा श्रीवस्तव ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो व पौधा देकर सम्मानित किया तत्पश्चात कॉलेज के कुछ छात्र छात्राओं जिनमे सुप्रिया दास, सालवी श्रीवास्तव, नंदिनी मिश्रा, लक्ष्य वर्मा, सगुन अवस्थी, वंशिका वर्मा , तथा उनके साथ बांसुरी वादक हर्षित प्रेम , आर्थर पार्क्स,और तबला वादक उदित ने देशभक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा उनके साथ साथ कॉलेज के ही छात्र आयुष कुमार भारती ने अपनी कविता से सभी को प्रभावित किया उनके साथ एनएसएस हेड मानवी शुक्ला तथा कल्चरल कमेटी के नागेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी एंकरिंग के द्वारा मुख्य अतिथि व सभी टीचर्स और स्टाफ को प्रभावित किया इसके साथ साथ साथ कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स अंडर ऑफिसर शिवांश दीक्षित व दिया ,अरबाज खान व उनके कैडेट्स मौजूद रहे तथा जी एनएसएस हेड रितेश यादव तथा उनके स्वयंसेवको की टीम भी मौजूद रही आज के इस कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर संजय सक्सेना रहे!