Breaking News

देश प्रदेश

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण परिषद की 7वीं बैठक दिल्ली में संपन्न

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001T8MP.jpg
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण परिषद की 7वीं बैठक नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में 09 अक्तूबर को परिषद के अध्यक्ष सुशील जे. सिंघी की अध्यक्षता में हुई। परिषद की लगातार दुबारा अध्यक्षता ग्रहण करने पर सिंघी को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग के संयुक्त सचिव संजीव ने बधाई दी। श्सजीव ने स्वागत संबोधन में परिषद के सदस्यों को भी बधाई देते हुए व्यापारिक समुदाय के हितों को प्रोत्साहित करने के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्धता की सराहना की।

 संजीव ने आगंतुकों का ध्यान भारतीय अर्थव्यवस्था में खुदरा व्यापार की अहम भूमिका की ओर आकर्षित किया। उन्होंने राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति बनाने के लिए परिषद के सदस्यों से जमीनी स्तर के व्यापारियों की व्यापक भागीदारी पर ध्यान देते हुए समावेशी एवं व्यावहारिक सुझाव देने को कहा।

बैठक में ‘वोकल फॉर लोकल’ अर्थात स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर भी जोर दिया गया। इस मुहिम का ध्येय स्वदेशी उद्यमों का समर्थन और स्थानीय स्तर पर विनिर्मित उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में बने माल की खरीद—बिक्री प्रोत्साहित करने की अपील के अनुरूप’गर्व से कहो, ये स्वदेशी है’ नारे वाला पोस्टर भी जारी किया गया। इस अभियान को फैलाने के लिए परिषद के सभी सदस्यों ने इसके दूत बनने का संकल्प किया ताकि समाज में इस गहराई तक पैठाया जा सके।

परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील जे. सिंघी ने अपने संबोधन में जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों के तहत उसकी दरों में हाल में की गई कटौतियों की सराहना की। यह सुधार 22 सितंबर, 2025 से लागू लागू किए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों के नेतृत्व में देशव्यापी अभियान ‘जीएसटी बचत उत्सव’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जीएसटी सुधारों के जरिए अप्रत्यक्ष कर ढांचे का कायाकल्प करने के लिए व्यापारीगणों की ओर से आभार ज्ञापन बताया। उनके अनुसार जीएसटी दरों में कटौती ने उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों, दोनों को गहन लाभ एवं बचत का अवसर प्रदान किया है।

परिषद के अध्यक्ष सिंघी ने बताया कि जीएसटी सुधारों से तमाम आवश्यक एवं उपभोक्ता वस्तुएं खरीदना अब अधिक सुलभ हो रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से छोटी कार के खरीदारों को करीब 70,000 रूपए तक बचत हो रही है जबकि स्टेशनरी, पोशाकों, जूते—चप्पलों एवं दवा खरीदने पर 07 से 12 प्रतिशत तक बचत का फायदा उपभोक्ताओं को मिल रहा है। स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पॉलिसी अब जीएसटी से मुक्त हो गई हैं। इससे उनकी खरीद पर सीधे 18 प्रतिशत बचत हो रही है। इसी तरह ट्रैक्टर खरीदने पर अब करीब 40,000 रूपए बचत हो रही है क्योंकि इस पर जीएसटी की दर को 12 एवं 18 प्रतिशत से घटा कर 05 फीसद की मामूली दर तक सीमित किया गया है। कुल मिलाकर 375 वस्तुओं पर जीएसटी की दर घटाई गई है जिससे नई जीएसटी प्रणाली में खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा उपयोग की वस्तुएं, कृषि यंत्र, पोशाक, दवा एवं वाहन तक अधिक सुलभ हो गए हैं।

 

परिषद के अध्यक्ष सिंघी ने सरकारी नियमन प्रक्रियाओं और उनके पालन संबंधी व्यवस्थाओं को सरल करने,वित्तीय सहायता एवं बुलनयादी ढांचे के विस्तार का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार व्यवसाय के उपयुकत वातावरण बनाने की हरचंद कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारिक संघों एवं संदस्यों द्वारा दिए गए ज्ञापनों को समुचित कार्रवाई के लिए संबंद्ध मंत्रालयों को प्रेषित भी किया जा रहा है। उन्होंने खुदरा एवं व्यापारिक सेक्टर के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी फैलाने तथा उनका लाभ उठाने को सुगम बनाने के संबंध में भी भागीदारों से सुझाव मांगे।

Read More »

एनपीएस और एपीवाई का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) ₹16 लाख करोड़ के पार पहुंचा

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) आज ₹16 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत की पेंशन यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होते हुए, इसके ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 9 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

पीएफआरडीए ने एनपीएस को सुदृढ़ करने और पेंशन समावेशन को व्यापक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। इसमें 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (एमएसएफ) शामिल है, जो निवेश के बेहतर विकल्प प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, एनपीएस प्लेटफॉर्म वर्कर्स मॉडल, जो गिग श्रमिकों को कवर करता है, और एनपीएस ओवरहॉल पर एक परामर्श पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें सेवानिवृत्ति की उपयुक्तता को बेहतर करने के लिए ग्रेडेड पेआउट और लचीले एन्युइटी विकल्पों का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अतिरिक्त, लक्षित आउटरीच अभियान का उद्देश्य किसानों, एमएसएमई श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों और अन्य अनौपचारिक क्षेत्र के प्रतिभागियों तक पहुंच का विस्तार करना है। यह पीएफआरडीए के समावेशन, लचीलेपन और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है।

इस उपलब्धि के साथ, पीएफआरडीए सभी भारतीयों के लिए वृद्धावस्था आय सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है।

Read More »

वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर नगर 10 अक्टूबर जनपद कानपुर नगर में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संपन्न कराई गईं। जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देशन में सरसौल ब्लॉक के ग्राम पौहर में संयुक्त टीम द्वारा वाहक जनित रोगों पर नियंत्रण हेतु की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह तथा मलेरिया निरीक्षक मंजीत यादव द्वारा ग्राम सेमरझाल, ब्लॉक सरसौल का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान घर-घर स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया गया। किसी भी घर में बुखार के रोगी नहीं पाए गए। एक इंडिया मार्क हैंडपंप के प्लेटफॉर्म की अनुपस्थिति पाई गई, जिसकी जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत करा दी गई है। ग्राम निवासी राम प्रकाश गुप्ता द्वारा आयुष्मान कार्ड न बनने की समस्या बताई गई, जिसे शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभाग को सूचित किया गया है।

ग्राम वासियों को संचारी एवं वाहक जनित रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़ा-करकट का निस्तारण करने, तथा घर के अंदर या बाहर जलभराव न होने देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा ग्राम तिलसहरी खुर्द का भी भ्रमण किया गया, जहाँ नालियों में लार्वीसाइडल दवा का छिड़काव, कूलर, गमले एवं अन्य जल पात्रों की जांच कर सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की गई। ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के लिए प्राकृतिक मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करने एवं शरीर को अधिकतम रूप से कपड़ों से ढके रखने की सलाह दी गई।

ग्रामों में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए, जिनमें कुल 12 सामान्य रोगियों का उपचार कर औषधि वितरित की गई। 2 रोगियों की मलेरिया एवं 2 रोगियों की डेंगू जांच की गई, जिनकी सभी रिपोर्टें निगेटिव प्राप्त हुईं।

इसके अतिरिक्त क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे, लार्वानाशक छिड़काव एवं एण्टमोलॉजिकल सर्वेक्षण जैसी गतिविधियाँ संचालित की गईं।

जनमानस को संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने या जानकारी प्राप्त करने हेतु यू.एच.एम. चिकित्सालय परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 अथवा 9335301096 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 भी सक्रिय हैं, जिन पर सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई की जाती है।

Read More »

बॉलीवुड के स्वर्णिम युग पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “सपने (मिडिल क्लास)” का भव्य आयोजन

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर: क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में आज बॉलीवुड के स्वर्णिम युग पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “सपने (मिडिल क्लास)” का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम Sameeksha Creations Mumbai के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका लेखन और निर्देशन प्रो. विभांशु वैभव ने किया।

यह नाटक 70 और 80 के दशक के बॉलीवुड सिनेमा को समर्पित एक भावनात्मक और मनोरंजक प्रस्तुति रही, जिसमें मध्यम वर्गीय परिवारों के संघर्ष, सपने और सामाजिक यथार्थ को हास्य, भावनाओं और नाटकीयता के माध्यम से मंच पर जीवंत किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन (Lighting of the Lamp) से हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन ने उद्घाटन संबोधन में कहा —“हमें गर्व है कि क्राइस्ट चर्च कॉलेज कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे विशेष आयोजनों की मेज़बानी करता है। ‘सपने (मिडिल क्लास)’ ने हमारे छात्रों और शहर के दर्शकों को स्वर्णिम युग की यादों से जोड़ा।” इसके पश्चात मुख्य अतिथि प्रो. विभांशु वैभव ने अपने संबोधन में कहा कि यह नाटक उस वर्ग की कहानी है जो सपनों के साथ जीता है, संघर्ष करता है, और हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

संयोजक प्रो. मीत कमल ने बताया —“हमारा उद्देश्य इस नाटक के माध्यम से 70s–80s के बॉलीवुड युग और उस दौर की संवेदनाओं को दर्शकों तक पहुँचाना था।”

कार्यक्रम का समापन डॉ. एरिक विल्सन द्वारा प्रस्तुत वोट ऑफ थैंक्स से हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, अध्यापकगण, विद्यार्थियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कॉलेज के विभागों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नाटक का सारांश : ‘सपने (मिडिल क्लास)’

नाटक की शुरुआत 70–80 के दशक की फ़िल्मों के मशहूर गीतों और संवादों से होती है, जिन्हें सूत्रधार कांची ने अपने अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति से जीवंत किया।

इसके बाद कहानी एक ही मोहल्ले के तीन मध्यमवर्गीय परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है —

पहले परिवार में अम्मा (वैष्णवी) अपने तीन बेटों और एक बेटी के साथ रहती हैं —

 • पहलवान (हर्षित), जो कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर माँ का सपना पूरा करना चाहता है।

 • चंदू (डॉक्टर), जो अपने ठाट-बाट और घमंड में रहता है।

 • रवि, जो धर्मेंद्र जैसा अभिनेता बनने का सपना देखता है।

रवि का साथी पप्पू पान वाला (सुंदरम) उसका सच्चा मित्र है, जबकि फोटोग्राफर (बृजेश) उसकी हर अदा का दीवाना है।

रवि का प्रेम संबंध मोहल्ले के श्रीवास्तव जी (आदर्श) की बेटी बिब्बो (तनिष्का) से है।

बिब्बो का भाई अमर (उमर) अमिताभ बच्चन का प्रशंसक है और खुद अभिनेता बनना चाहता है। उसका प्रेम संबंध चतुर्वेदी की बिटिया सिब्बो (तन्वी) से है।

अमर का साथी मुन्ना कट्टेवाला (विक्रांत) उसके हर कारनामे में साथ देता है।

घर में छोटू (हर्ष) और रामभक्त (प्रणव) अपनी मासूमियत और हास्य से दर्शकों को बाँधे रखते हैं।

माँ (अनुष्का) चिंतित रहती है कि बड़ी बेटी बिन्नो (अंजलि) की शादी अब तक नहीं हुई।

तीसरा परिवार बिन्नो को देखने आता है — उनका बेटा (अब्दुल) बिना कुछ कहे लौट जाता है, लेकिन बाद में बिन्नो की शादी उसी युवक से करा दी जाती है और वह “घरजमाई” बन जाता है। इसी बीच मोहल्ले में बिब्बो और रवि की प्रेमकहानी चाची (कांची) और पंडिताइन (ओजस्विनी) के ज़रिए फैल जाती है। फिर मोंटी बदमाश (शिवा) द्वारा बिन्नो से छेड़छाड़ की घटना होती है। जब यह बात अमर तक पहुँचती है, तो वह रवि, मुन्ना और पप्पू पानवाले के साथ मिलकर मोंटी की हत्या कर देता है।

इसके बाद गुल्लो प्रधान (अंकित) सभी पुरुषों को दोषी ठहराकर जेल भिजवा देता है, जिससे पूरा मोहल्ला मर्दविहीन हो जाता है।

अंतिम दृश्य में पहलवान की पत्नी बड़की बहू (सानिया) का बेटा बड़ा होकर दीवार पर लगे धर्मेंद्र के पोस्टर को फाड़ देता है — जो प्रतीक है अमिताभ के नए युग और नए सपनों की शुरुआत का।

इसी दृश्य के साथ नाटक का समापन होता है — पुराने युग की समाप्ति और नई पीढ़ी के संघर्षशील सपनों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में।

दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय, संवादों और मंच सज्जा की जोरदार सराहना की।

नाटक ने यह सशक्त संदेश दिया —

“हर वर्ग के अपने सपने होते हैं, जो संघर्षों के बावजूद जीवित रहते हैं — और यही जीवन की असली सुंदरता है।”

कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षकगण और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने नाटक की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Read More »

किदवई नगर पुलिस और अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर थाना किदवई नगर पुलिस और अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को लगी गोली, एक गिरफ्तार, एक फरार। दो दिन पूर्व बीएसएनएल व टेलीफोन की लैंडलाइन केबल चोरी में 5 अभियुक्तों को क़िदवई नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरोह के फरार सदस्य आज फिर नई वारदात की रेकी करते पकड़े गए।

चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लाला उर्फ शमशेर के पैर में लगी गोली ,गिरफ्तार। यह शातिर गैंगस्टर 10 से अधिक आपराधिक मुकदमों में वांछित था। मौके से अपराधी के पास से एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस बरामद।

कार्यवाही में थाना प्रभारी किदवई नगर धर्मेंद्र कुमार राम ,चौकी प्रभारी लाल कॉलोनी अभिषेक सोनकर व उनकी टीम की रही अहम भूमिका ।

Read More »

कौशांबी के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कौशांबी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, ₹6 लाख का पुरस्कार भी प्रदान किया गया कौशाम्बी। कौशाम्बी ने एक बार फिर अपनी पहचान पूरे देश में रोशन की है। नीति आयोग द्वारा लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मंसूरी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान कौशाम्बी जनपद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ। नीति आयोग ने जिलाधिकारी को “कृषि सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड” श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया, साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं और रचनात्मक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी उन्हें विशेष सम्मान से नवाज़ा। इस अवसर पर नीति आयोग ने जनपद कौशाम्बी को कुल ₹6 लाख (₹5 लाख एवं ₹1 लाख) का पुरस्कार भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंच से एक प्रभावशाली प्रजेंटेशन के माध्यम से नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के समक्ष कौशाम्बी मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने “डेटा अंतर्दृष्टि और मूल कारण विश्लेषण, किए गए हस्तक्षेप, कार्यान्वयन प्रक्रिया, तथा लाभार्थियों पर प्रभाव” जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे टीमवर्क, सटीक रणनीति और जनसहभागिता के जरिए जनपद ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।नीति आयोग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “कौशाम्बी मॉडल” अन्य जनपदों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।इस उपलब्धि से पूरे कौशाम्बी जनपद में गर्व की लहर दौड़ गई है। विकास की नई सोच और दूरदर्शी नेतृत्व के चलते जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे सशक्त हों तो सीमित संसाधन भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।

Read More »

पूर्व कर्मचारियों द्वारा संचालित सेवा संस्थान द्वारा सैनिकों के सहायतार्थ 11,000 रुपये का योगदान

दैनिक भारतीय स्वरूप 09 अक्टूबर कानपुर नगर। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द शंकर गुप्ता के नेतृत्व में इस वर्ष भी सेवा संस्थान, रानीगंज, काकादेव, कानपुर द्वारा सैनिकों के सहायतार्थ आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से डिस्ट्रिक्ट सोल्जर्स फ्लैग डे फण्ड, कानपुर के नाम 11,000 रुपये की राशि का बैंक ड्राफ्ट जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह को भेंट किया गया।सेवा संस्थान पिछले 24 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता, निशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन, ऊनी कम्बलों का वितरण, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, तथा स्वामी विवेकानन्द जयंती पर कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आनन्द शंकर गुप्ता ने कहा कि हम अपने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना जीवन समर्पित किया है।

श्गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्थान किसी भी सरकारी अनुदान या एन.जी.ओ. से सम्बद्ध नहीं है तथा आयकर अधिनियम की धारा 12AA एवं 80G के अंतर्गत पंजीकृत है। इस संस्था में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी पेंशन से सेवा भावपूर्वक समाजसेवा का कार्य निरंतर कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। सेवा निवृत्ति के बाद भी समाज को सही दिशा देने और जनहित में योगदान करना प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस दिशा में आगे आकर इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि एक सशक्त, जागरूक और सहयोगी समाज का निर्माण हो सके।

Read More »

एस. एन. सेन बी.वी पी.जी कॉलेज में गीत, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस. एन. सेन बी.वी पी.जी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत गीत, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शिक्षिकाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रची। कुछ छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेता रही। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें ओ री चिरैया तथा मुझे बादल छूना है आदि गीत प्रमुख थे ।इन गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने सभी शिक्षिकाओं , कर्मचारियो,तथा उपस्थित छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

Read More »

डीएम ने किया सिकठिया पीएचसी का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकठिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात तीनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद मिले और ओपीडी नियमित रूप से संचालित होती मिली। इलाज कराने पहुँची श्यामकली, रेखा सहित अन्य मरीजों ने पीएचसी की चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से सेवाएँ देती हैं और पूरे सेवाभाव से कार्य करती हैं। मरीजों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। डीएम ने दवा वितरण की जानकारी मरीजों और उनके परिजनों से ली। सभी ने बताया कि उन्हें दवाएँ समय पर मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र पर लैब टेक्नीशियन संदीप कुमार तैनात हैं, किंतु उपकरणों के अभाव में पैथोलॉजिकल जांच नहीं हो पा रही है।इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ ताकि जांच कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके।

Read More »

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता” पर व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत *’महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता’* पर एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. सुमन ने स्वागत संबोधन के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि, शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रमों की सफलता तभी है, जब वास्तविक रूप से बालिकाओं और महिलाओं में अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित जागरूकता उत्पन्न हो।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रोली मिश्रा ने अपने वक्तव्य एवं पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया तथा छात्राओं की शंका समाधान किया।

मिशन शक्ति 5.0 की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी कराए जाने हेतु कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने प्राचार्या, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान और भागीदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Read More »