Breaking News

कानपुर

क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के कैरियर काउंसलिंग सेल ने “अच्छे प्लेसमेंट की अनिवार्यताएं” पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।

14 अगस्त 2023 को सुबह 10:00 बजे कॉलेज के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में “अच्छे प्लेसमेंट की अनिवार्यताएं” पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
कैरियर काउंसलिंग सेल की समन्वयक प्रो मीत कमल ने व्याख्यान के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. प्रभात द्विवेदी, प्रमुख, यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर थे। उन्होंने कहा कि छात्रों को कार्यस्थल पर सफल होने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें यह भी सीखना होगा कि टीम माहौल में कैसे काम करना है। कड़ी मेहनत और सीखने की इच्छा का कोई विकल्प नहीं है।
कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सचिव और प्रिंसिपल, प्रोफेसर जोसेफ डैनियल ने छात्रों से आग्रह किया कि वे हमेशा इस बात का स्पष्ट दृष्टिकोण रखें कि वे किस प्रकार का काम करना चाहते हैं। इससे उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्य करने में मदद मिलेगी।
धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की छात्रा अंजलि सचान ने दिया। पूरे कार्यक्रम का सुसंचालन छात्रा अनुराधा शर्मा एवं वीर मूर्ति मल्होत्रा ​​ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज कॉलेज में पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 131वीं जयंती पर राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया

कानपुर 12 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर ने कॉलेज के वेस्टकॉट सेंट्रल लाइब्रेरी में पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 131वीं जयंती पर राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, इसके बाद पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। पुस्तकालय समिति की समन्वयक प्रो. सुजाता चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और समारोह के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
लाइब्रेरियन डॉ. पारुल गुप्ता द्वारा पदमश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन के जीवन पर एक प्रस्तुति दी गई। उन्होंने कहा कि एस.आर. रंगनाथन (शियाली रामामृत रंगनाथन) का जन्म 9 अगस्त, 1892 को शियाली, मद्रास, भारत में हुआ था और उन्होंने 27 सितंबर, 1972 को बैंगलोर में अंतिम सांस ली। वह एक पुस्तकालयाध्यक्ष और शिक्षक थे, जिन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान का जनक माना जाता है और उनके योगदान का दुनिया भर में प्रभाव था। पेशे के प्रति उनके नेक कार्यों को मान्यता देते हुए, उन्हें 1957 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
अध्यक्षीय भाषण कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सचिव और प्रिंसिपल, प्रोफेसर जोसेफ डैनियल द्वारा दिया गया, जिन्होंने छात्रों से पढ़ने और नियमित रूप से पुस्तकालय जाने की आदत विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय की समृद्ध लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय पुस्तकालय में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. रंगनाथन द्वारा बनाए गए पुस्तकालय विज्ञान के पांच नियमों पर भी प्रकाश डाला। ये कानून लाइब्रेरियनशिप के पेशे के लिए व्याकरण हैं।
इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे। धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अंकिता जैस्मीन लाल ने दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More »

खबरें कानपुर से

@@@@

चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग महिला ने क्षेत्र के भूमाफिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया इस दौरान बुजुर्ग महिला के साथ मौजूद लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने भी उक्त भूमाफिया पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। चकेरी थाना क्षेत्र के टटीयन श्याम नगर में रहने वाली माया ने बताया कि उनके ससुर मेहताब सिंह यादव की मौत एक्सीडेंट हो गई थी जिसका की मृत्यु प्रमाण पत्र उनके पास मौजूद है परंतु क्षेत्र में ही रहने वाले दबंग भूमाफिया महताब सिंह ने नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है तथा उनकी कृषि योग्य भूमि जो की करोड़ों की कीमत की है उसे अपने नाम करवाना चाहते हैं इसी मामले को लेकर आजा पुलिस कमिश्नर के पास आई है।

@@@@@
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सफाई कर्मियों की गुंडे चरम पर

यात्री से पानी गिरने पर सफाई कर्मियों ने बुजुर्ग महिला व, साथ में परिजनों को मारा पीटा

अभी कुछ दिनों पहले सफाई कर्मियों को मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
@@@@@

कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर पीएसी ग्राउंड में फेंका।

युवक ने पहले रस्सी से बांधा, फिर पीट-पीट कर मार डाला।

क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी युवक की शिकायत पुलिस से की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा, पूछताछ के बाद पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

सीसीटीवी में युवक की हैवानियत हुई कैद।

जूही लाल कॉलोनी के 19 ब्लॉक का रहने वाला है आरोपी अतीक।

पूरा मामला किदवई नगर थानाक्षेत्र के लाल कॉलोनी चौकी का।

Read More »

धर्म अनुरागी परिवार ने श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन गोकुल धाम सरसैय्या घाट में किया

कानपुर 10 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता धर्म अनुरागी परिवार ने पुरुषोत्तम मास मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन गोकुल धाम सरसैय्या घाट कानपुर में भागवत कथा के शुभारंभ में आज पोथी कलश यात्रा मानस धाम सिविल लाइन* से निकल गई जो जेल चौराहा होते हुए *गोकुलधाम सरसैया घाट* में आकर विश्राम लिया कलश यात्रा में सर्वप्रथम बैंड राधे राधे की पताका लिए हुए भक्ति गीत मंगल कलश उठाने वाली भाग्य तेरा खुल जाएगा…… श्यामली सूरत से दिल दीवाना हो गया……. राधे राधे बोल बरसाने में ढोल मुख से राधे राधे बोल…..आदि भजन गाते चल रहे थे *101 महिलाएं सर पर मंगल कलश लेकर केसरिया साड़ी पहने हुए दुपट्टा ओढ़े हुए चल रही थी पोथी (श्रीमद भागवत) सर पर लेकर अमरनाथ गुप्ता चल रहे थे सबसे सबसे अंत में फूलों से सजी बग्गी में *कथावाचक आचार्य हेमंत कृष्ण जी महाराज* विराजमान थे कथा स्थल में पहुंचकर विधि विधान से पूजन कर कथा मंच में मंगल कलश को रखा गया।
*वैष्णवो का परम धन है श्रीमद्भागवत कथा मे कहा आचार्य हेमंत कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद भागवत कथा से श्री हरि ह्रदय में विराजते हैं, सत चित और आनंद प्रदायिनी भागवत कथा निश्चित हो वैष्णवों का परमधन है उक्त विचार गोकुल धर्मशाला परिसर में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत बरसाना से पधारे आचार्य हेमंत कृष्ण जी महाराज ने कहे। श्रीमद्भागवत की महात्म्य की चर्चा करते हुए महाराज जी ने कहा की अगर कलियुग में कहीं श्री कृष्ण को देखना है तो शब्द विग्रह के रूप में भागवत जी में दर्शन करने चाहिए। भक्ति ज्ञान और वैराग्य की चर्चा करते हुए जीवन में इन तीनों भावो का जागरण कैसे हो इसके लिए श्रवण और स्मरण को श्रेष्ठ साधन बताया। देह की नश्वरता पर प्रवचन करते हुए महाराज श्री बोले कि अविनाशी ईश्वर से जुड़े बिना देह की धन्यता कभी संभव नहीं हो सकती।जीवन को अर्थ देने के लिए समर्थ ईश्वर की शरण में जाना ही पड़ेगा। श्रीमद भागवत की श्रवण विधि का वर्णन सुनाया।

इस अवसर आयोजक धर्म अनुरागी परिवार के अमर नाथ गुप्ता हर्षित गुप्ता अर्पित गुप्ता सुरेश चंद्र उम्र महेश सिंह श्रीमती सुषमा गुप्ता मेघा गुप्ता नेहा गुप्ता सीता देवी मंजू गुप्ता आदि प्रमुख रूप से आरती में उपस्थित रहे।

Read More »

डी जी कॉलेज से हुआ फाइलेरिया जागरूकता व एम डी ए अभियान का शुभारंभ

कानपुर 10 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, राष्ट्रीय सेवा योजना, डी जी कॉलेज, कानपुर के द्वारा फाइलेरिया दिवस के अवसर पर फाइलेरिया जागरूकता एवं एमडीए अभियान का शुभारंभ सीएमओ तथा डब्ल्यूएचओ टीम के साथ मिलकर किया गया। फाइलेरिया जिसे फीलपांव (एलिफेंटियासिस) कहा जाता है,भारत में आमतौर पर सामान्य रूप से हाथी पांव के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस रोग में व्यक्ति का पांव हाथी के पांव की तरह हो जाता है। यह एक अत्यंत गंभीर बीमारी है। फाइलेरिया मच्छरों द्वारा, विशेष रूप से परजीवी क्यूलैक्स फैंटिगंस मच्छरों के काटने से होता है। जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है। फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते है और

मरीज को मृत समान बना देते है। यह बात ओरिएंटेशन सेशन में डब्लू एच ओ के विशेषज्ञ डॉ मंजीत सिंह चौधरी, जोनल समन्वयक – उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग ने कही।
एमडीए बूथ प्रतिनिधि मंडल में सीएमओ, कानपुर नगर टीम, डॉ तनुश्री चक्रवर्ती -जिला समन्वयक, पी सी आई और डॉ दीक्षा – एम्स ऋषिकेश का विशेष सहयोग रहा।
अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो वंदना निगम तथा संचालन भूगोल विभाग की असि प्रो डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ प्रॉक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव, प्रो रचना प्रकाश, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, एनसीसी इंचार्ज डॉ मनीषी पांडे, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. उत्तमा, डॉ हिना अफशां एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं, शोधार्थियों, छात्राओं तथा स्टाफ ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Read More »

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा अपने कर्तव्यों और दायित्यों का निर्वहन करने की समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गई

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ एवं ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अवसर पर श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा अमृत काल के पंच प्रण एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्यों का निर्वहन करने की समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा *मेरी माटी मेरा देश* अभियान के तहत “वीरों को नमन माटी का वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया

कानपुर 9 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव – 2023 आज से आरंभ होने वाले *मेरी माटी मेरा देश* अभियान के तहत आज 9 अगस्त, 2023 को “वीरों को नमन माटी का वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस वॉलिंटियर्स ने वृक्षारोपण कर माटी का वंदन किया तथा अमृत काल के पंच प्रण की शपथ ली। कार्यक्रम में 50 वॉलिंटियर्स समेत महाविद्यालय के अन्य छात्राओं तथा प्राध्यापिकाओं एवं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो वंदना निगम, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव एल, एनसीसी प्रभारी डॉ मनीषी पांडे, डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ साधना सिंह, डॉ उत्तमा, डॉ विमला देवी, डॉ हिना अफशा, डॉ ज्योत्सना आदि प्राध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Read More »

फाइलेरिया उन्मूलन में एनएसएस निभायेगा महत्वपूर्ण भूमिका

कानपुर 5 अगस्त भारतीय स्वरूप संवाददाता, उत्तर प्रदेश के तीन लाख बीस हजार एनएसएस स्वयंसेवक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे । इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राजधानी लखनऊ में प्रदेश के 27 जनपदों और विभिन्न विश्वविद्यालयों के एनएसएस समन्वयक , नोडल अधिकारियों, और कार्यक्रम अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे एनएसएस राज्य संपर्क अधिकारी प्रो मंजू सिंह, युवा अधिकारी समरदीप सक्सेना के दिशानिर्देशन में छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रतिभाग किया । समन्वयक प्रो के एन मिश्रा के नेतृत्व में जिला नोडल अधिकारी डॉ श्याम मिश्रा , डॉ संगीता सिरोही , डॉ नीरज कुमार , डॉ आशीष गुप्ता , डॉ यश कुमार , नोडल कानपुर देहात ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस प्रशिक्षण में फाइलेरिया के फैलाव , एमडीए , क्यूलेक्स मच्छर की रोकथाम जैसे विषयों को पीसीआई, मिलिंडा गेट फाउंडेशन के अधिकारियों और डॉक्टर्स द्वारा विस्तार से समझाया गया । प्रशिक्षण के उपरांत अब कानपुर विश्वविद्यालय अंतर्गंत जनपदों के एनएसएस महाविद्यालयों और अन्य महाविद्यालयों में 10 अगस्त से प्रस्तावित एमडीए वितरण में सहयोग देंगे साथ ही साथ स्वयं दवा खायेंगे और परिवार एवं आसपास के लोगो को दवा सेवन हेतु प्रेरित करेंगे ।

Read More »

सहकारी आंदोलन की अग्रणी संस्था कानपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के निर्वाचन की घोषणा

कानपुर सहकारी आंदोलन की अग्रणी संस्था कानपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के निर्वाचन का क्रियान्वन घोषणा निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय सिंह जिला उद्यान अधिकारी ने भाजपा के राहुल सिंह को सभापति श्रीमती श्वेता सिंह को उप सभापति घोषित किया तथा संचालक सर्वश्री ज्ञान पाल सिंह अभिलाष कुमार त्रिपाठी जयराम रोहित कुमार उमेश कुमार निषाद सुमन लता सिंह प्रताप सिंह रामचंद्र भारती नीरज सिंह को निर्वाचित घोषित किया निर्वाचन में सभापति हेतु राहुल सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी  प्रताप सिंह को 5 वोटों से पराजित किया तथा उपसभापति में  श्वेता सिंह ने भी रामचंद्र भारती को 5 मतों से हराया निर्वाचन की घोषणा होते ही राहुल सिंह के कैंप व  श्वेता सिंह के कैंपों में खुशी की लहर दौड़ गई लोगों ने मालाओं से लाद दिया की जबकि नामांकन ज्ञातव्य हो ‌ कि जब नामांकन में प्रत्याशी सहित दो संचालकों के और हस्ताक्षर होते हैं कुल 3 मत की जगह दो मत ही मिले लगता है कि प्रस्तावक या समर्थक में कोई एक मत जो राहुल सिंह व श्वेता सिंह को प्राप्त हुआ!. ‌ ‌‌‌उक्त निर्वाचन में सहकारिता आंदोलन के खाटी नेता सुरेश गुप्ता की अहम भूमिका रही उक्त निर्वाचन के समय श्री अजय प्रताप सिंह चेयरमैन जिला सहकारी फेडरेशन शिव हर्षवर्धन सिंह शिव मोहन सिंह ए.पी.सिंह भदोरिया गंगाराम शर्मा पुष्पेंद्र सिंह आदित्य तिवारी संजय सिंह सत्यम सिंह संदीप गुप्ता शिवनाथ कुरील रमाशंकर अग्रहरि आदि प्रमुख थे

Read More »

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अर्थात सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता, विगत दिवस दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में गठित किए गए रोड सेफ्टी क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में *सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अर्थात सड़क सुरक्षा पखवाड़े* के समापन 31 जुलाई, 2023 के अवसर पर छात्राओं के द्वारा निबंध लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता, जन-जागरण रैली एवम् शपथ का आयोजन किया गया। जन–जागरण हेतु वॉलिंटियर्स के द्वारा महाविद्यालय के बाहर एवं मर्चेंट चेंबर चौराहे पर आने जाने वाले यात्रियों, वाहन चालको, विशेष रुप से ई- रिक्शा चालक को रोककर
रोड सेफ्टी तथा यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया गया ताकि दिन-प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके तथा ट्रैफिक जाम की समस्या को भी समाप्त किया जा सके। छात्राओं के द्वारा जनसामान्य को रोड एक्सीडेंट के समय बरतने वाली सुविधाओं व किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना वर्मा ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रो मधुरिमा, डॉ अंजना श्रीवास्तव आदि प्राध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Read More »