कानपुर 16 सितम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में मंच की कला व फिल्म अभिनय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ ।यह कार्यशाला प्रचार्य जोसफ डेनियल के दिशानिर्देशन में कॉलेज की सांस्कृतिक समिति द्वारा अयोजित की गई है जिसके संयोजक संजय सक्सेना और सह-संयोजक मीतकमल हैं। यह कार्यशाला यूपी संगीत नाटक पुरस्कार विजेता, नाटक और संवाद लेखक विभांशु वैभव द्वार संचलित होगी
। विभांशु वैभव को नाटक अकादमी पुरस्कार, नट सम्राट दिल्ली पुरस्कार, भारतेन्दु पुरस्कार प. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार पुरस्कार, अखिल भारतीय मानवाधिकार पुरस्कार, उर्दू अकादमी, दिल्ली सम्मान जैसे ढेर सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कई भाषाओं में नाटकों का अनुवाद, हिन्दी की कई पत्र पत्रिकाओं के लिये लेखन किया महारथी, बाबूजी, कहो तो बोलूँ, मंथन, पांचाली. ठुमरी, गुण्डा, ना मैं धर्मी ना अधर्मी, सोल सागा, तेरे मेरे सपने, तरसत जियरा हमार, छुटटन दूबे के सपने शब-ब-खैर जैसे नाटकों का लेखन और मंचन किया। वर्कशॉप के पहले दिन स्क्रिप्ट को अच्छे से और आराम से पढ़ लेना है। अपने डायलॉग को अच्छे से याद कर लेना है।और महसूस करना है। जान लिजीए कि हर लाईन किसी के जश्बारी स्क्रिप्ट किसी कि जिदंगी के सुख दुःख लम्हो को बया करती हैं। आप जिस किरदार के डायलॉग बोलने वाले है। डायलॉग के हर एक शब्द को अच्छे से महसूस करके बोले। और अभिनय की उत्पति कैसे हुई ये बताया गया । कार्यशाला में छात्रों को अभिनय की बुनियादी बाते और एक अच्छा अभिनय करने की बारीकियां बताई जाएंगी इसके साथ साथ शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के तरीके शारीरिक गतिविधियां ध्यान केन्द्रित करना संवाद वितरण आदि विषयों पर भी बताया जाएगा कार्यशाला में 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे
कानपुर
एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज मे ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
कानपुर 16 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान संकाय मे ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्याप्रोफेसर सुमन ने दीप प्रज्वलित् करके किया एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए किया। मंच का संचालन डॉ प्रीति सिंह ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में रसायन विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की आयोजक एवं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष ने ओजोन के मह्त्व को समझाया साथ ही ग्रीन हाउस गैसों से निपटने का एवं पर्यावरण को बचाने का मार्ग दिखाया।
प्रतियोगिता में सभी छात्राओं मे जिज्ञासा एवं उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम ka समापन करते हुए वनस्पति विभाग की विभागध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं साथ सभी उपस्थित शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ शिवांगी यादव, डॉ शैल वाजपेयी,वनस्पति विज्ञान की डॉ समीक्षा सिंह ,मुख्य अनुशासक कैप्ट ममता अग्रवाल,प्रो मीनाक्षी व्यास,प्रो निशा वर्मा श्रीमती किरन सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षका भी उपस्थित रहीं।
समाचार कानपुर से
कानपुर ब्रेकिंग*
काकादेव के पी ब्लाक दुकान संख्या डी.सी.एफ. पी-15 रत्ना द्विवेदी को दुकान अधिकृत की गई है , जिसका न तो कोई सरकारी समय हैं न समय से राशन वितरण किया जाता हैं, जिले के अधिकारियो को सूचना करने पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती, अभी हाली में इस कंट्रोल की जांच भी हुई जिसके बाद डीएसओ कानपुर ने खाना पूर्ती करके कोई कारवाही नहीं की.
@@@@@
कानपुर 16 सितंबर 2023 राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष के कानपुर आगमन पर रालोद नेताओं द्वारा फूल मालाओं से लाद दिया महानगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया उसके उपरांत मछलियां ईदगाह मस्जिद के पास कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री रामाशीष राय प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा राजनीति का स्तर काफी गिर गया है भाजपा के नेता धार्मिक उन्माद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते जिले के नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री तक उत्तर प्रदेश को धार्मिक उन्माद की प्रयोगशाला बना रहे हैं लखनऊ में आकर उन्होंने राम के आदर्शों का पालन न कर के जैसे सद्भाव गरीबों के प्रति चिंता की चर्चा न करके उन्होंने राम का जय घोष कर यह सिद्ध करने की कोशिश की लोकसभा चुनाव जीतने का एक यही माध्यम है प्रधानमंत्री को लखनऊ आने पर लखनऊ के विकास का कोई पैकेज देना चाहिए था राष्ट्रीय लोक दल के नेता चौधरी चरण सिंह को किसानों की मजदूरों की पिछड़ों की गरीबों दलितों की चिंता रहा करती थी वह जब-जब मुख्यमंत्री हुए उन्होंने किसानों और गरीबों के हितों में काम किया चौधरी साहब ने चकबंदी कराकर किसानों की जमीनों की सुरक्षित किया पटवारी प्रथा को खत्म कर लेखपाल प्रथा लाये नेहरू की पुत्री के किनारे किसानों को चलने की इजाजत नहीं थी उसे खत्म कर चलने की अधिकार दिया एक यह नेता थे और एक धार्मिक उन्माद वाले नेता है चौधरी अजित सिंह के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि चौधरी साहब उद्योग मंत्री ,कृषि मंत्री, खाद्य मंत्री, उद्योग मंत्री जैसे महत्वपूर्ण भारी भरकम विभागों में रहकर उनके ऊपर कोई आर्थिक आरोप नहीं लगा इस तरह जयंत चौधरी ईमानदार छवि के नेता है इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचने की अपील की श्री राय ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त है इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता इंडिया गठबंधन की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार जन विरोधी नीतियों से अब जनता ऊब चुकी है सरकार जनहित के मुद्दों से भटक चुकी है आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ जात धर्म की राजनीति करके सिर्फ देश को बांटना चाहती है 2024 में जनता केंद्र की सरकार को सबक सिखा देगी मौजूदा केंद्र प्रदेश की सरकारी किसान विरोधी महिला विरोधी नौजवान विरोधी जन विरोधी है! श्री ओंकार सिंह राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की जान होता है वही संगठन चलाते हैं जिन जिनका कार्यालय, कार्यक्रम व कार्यकर्ता होते हैं राष्ट्रीय लोकदल के सभी जिलों में तीनों चीज पर्याप्त है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता मजबूती से जहां-जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हो को जीतने का काम करें कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश गुप्ता ने किया और संचालन मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री जितेंद्र सिंह आशीष तिवारी विमलेश पाठक एडवोकेट, श्रीमती ममता शुक्ला श्रीमती रामवती तिवारी मुकेश द्विवेदी एडवोकेट नीरज सिंह चंदेल एडवोकेट अशोक तिवारी ,शाकिर अली एडवोकेट श्रीमती मंजू शुक्ला, चांद जाबिर , अश्वनी त्रिवेदी, मोहम्मद नासिर, मोहम्मदe असलम ,दीपक शर्मा ,मोहम्मद शाहिद ,अनीस एडवोकेट, जमाल सिद्दीकी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे
@@@@@
अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर नगर निगम कर्मचारी ने आत्महत्या का किया प्रयास
नगर निगम कर्मी ने जहरीला पदार्थ पीकर जान देने का किया प्रयास
जेई आलोक बाजपेयी पर पीड़ित परिवार ने लगाया प्रताड़ित करने का है आरोप
नगर निगम कर्मी को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती उपचार जारी
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम जोन 5 कार्यलय की घटना।
@@@@
कानपुर शहर के बड़े अपराधी संजय ढाबा को पुलिस ने उठाया
प्राइवेट गाड़ी UP 15 से दरोगा ने अपराधी संजय ढाबा को उठाया
संजय ढाबा का पूर्व में गंगा बैराज क्षेत्र में हो चुका है हाफ एनकाउंटर
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जागेश्वर मंदिर चौराहे से उठा लिया गया संजय ढाबा ?
एक दरोगा और सिपाही ने मिलकर संजय ढाबा को पान की दुकान से किया गिरफ्तार ?
Read More »कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई (सीनियर विंग) का समारोह आयोजित
कानपुर 16 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई (सीनियर विंग) का समारोह आयोजित किया गया l जिसमे स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रतिभाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. पूनम विज़ ,कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वेंकटेशन, मेज़र भावना, सचिव डॉ. डी.सी. गुप्ता जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुक्छ एवम शब्द सुमनो द्वारा स्वागत किया तथा महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के शुभारंभ पर कर्नल वेंकटेशन आर एवं उनकी टीम के सहयोग की सराहना की तथा बताया कि कैसे यह कोर्स महाविद्यालय की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई भी दी। कर्नल वेंकेटशन आर एवम मेज़र भावना लोहनी ने छात्राओं को बताया कि जीवन में अनुशासन की महत्ता क्या है तथा नेशनल कैडेट कोर के कारण कैसे व्यक्तित्व में प्रभावशाली बनता है। प्रिया मालवीय के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने गीत एवं नृत्य कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में छात्राओं की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता परीक्षण के आधार पर उनका चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आंचल तिवारी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडेट कोर की प्रभारी डॉ. सोनम सिंह, सह-प्रभारी नेहा सिंह, डॉ स्निग्धा मिश्र, डॉ शालिनी गुप्ता, नम्रता भट्टाचार्या, ऋतु नारंग एवम अन्य शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित उपस्थित रहीं।
एस एन सेन बालिका विद्यालय पी .जी .कॉलेज में प्रायोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
कानपुर 14 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पी .जी .कॉलेज कानपुर के हिंदी विभाग ने वर्तमान में प्रायोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर एक व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुमन सिंह हिंदी विभाग दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ,सचिव प्रोबीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ,समाजशास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर निशि प्रकाश, प्रमुख अनुशासक कप्तान ममता अग्रवाल तथा हिंदी विभाग की प्रभारी डॉक्टर शुबा बाजपेई ने दीप प्रज्वलन कर किया।
वर्तमान में भारत के अमृतकाल प्रयोजनमूलक हिंदी का वैश्विक महत्व विषय पर मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान विश्व श्रृंखल भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी हिंदी नहीं किया था ।विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक छोटे से कालखंड में हिंदी को जो अहर्ता और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई वह अकल्पनीय है ।महाविद्यालय की प्राचार्य जी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हिंदी जीवकोपार्जन से जुड़े सभी कार्य -व्यापारो के मध्य की भाषा बन गई है और यही उसकी प्रयोजनपरकता है ।वह प्रशासन, शिक्षा, उद्योग ,व्यापार विज्ञान की भाषा बन गई है। तब एक राष्ट्र ,एक भाषा की बात हो वहां हिंदी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है ।प्रबंध तंत्र समिति के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा जी ,सचिव प्रोबीर कुमार सेन ,संयुक्त सचिव सुब्रोसेन तथा प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुमन सिंह को विघ्न विनाशक गणेश की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र स्मृति स्वरूप प्रदान किया ।प्रबंध तंत्र ने संयुक्त सचिव सुब्रोसेन से अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी हमारे देश की समन्वय की भाषा है और हमारी राजभाषा के सम्मान के लिए युवाओं को सक्रिय प्रयास करते रहने चाहिए। हमें अपनी हिंदी भाषा बोलने लिखने में गर्व करना चाहिए ।भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्राओं के नाम रेशमा ने प्रस्तुत किया जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता गण कर्मचारी गण एवं छात्रों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक एवं प्रमाण पत्र प्रबंध समिति एवं प्राचार्या द्वारा प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्रभारी डॉक्टर शुबा वाजपेई ने तथा आभार ज्ञापन समाजशास्त्र विभाग की विभागा अध्यक्ष प्रोफेसर निशी प्रकाश ने किया ।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं प्रथम स्थान अंशिका दीप बी ए प्रथम वर्ष।द्वितीय स्थान हिना बानो एम ए प्रथम वर्ष। तृतीय स्थान अमृता शुक्ला एम ए प्रथम वर्ष।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम अयोजित
कानपुर 14 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, हिंदी अपने चरित्र में लोकतांत्रिक है. इसका लचीलापन ही इसे अन्य भाषाओं से जुड़ने में मदद करता है और वही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यह विचार युवा आलोचक जगन्नाथ दुबे ने क्राइस्ट चर्च कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किया. क्राइस्ट चर्च कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन विभागीय पुस्तकालय “बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुस्तकालय में उत्साह से किया गया.
इस अवसर पर एक वैचारिक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जोसेफ डेनियल ने की. मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय खैर अलीगढ़ में हिंदी के सहायक अध्यापक और चर्चित युवा आलोचक जगन्नाथ दुबे उपस्थित रहे. इस अवसर पर हिंदी के प्रखर आलोचक और हिंदी विभाग, क्राइस्ट चर्च कॉलेज के एसोसिएट प्रोफ़ेसर अवधेश मिश्र ने अपने आधार वक्तव्य में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी प्रतिरोध की भाषा तो है ही साथ ही स्वतंत्रता की चेतना की वाहक भी है.
हिंदी विभाग की प्रभारी प्रोफेसर सुजाता चतुर्वेदी ने औपचारिक स्वागत भाषण देते हुए विभाग की गतिविधियों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि हिंदी की उन्नति के बिना न राष्ट्र की उन्नति हो सकती है न व्यक्ति की.
प्रोफेसर डेनियल ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में हिंदी विभाग को बढ़िया आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि प्रति वर्ष हिंदी दिवस के आयोजन द्वारा छात्रों में निश्चय ही हिंदी भाषा के प्रति चेतना और जागरूकता का प्रसार हो रहा है. अतः ऐसे आयोजन बहुधा होने चाहिए.
इस अवसर पर हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता व स्केच प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए.
कार्यक्रम का सफल संचालन एम.ए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर के छात्र सहस्रांशु मिश्र द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र विख्यात दुबे द्वारा किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे.
एस. एन. सेन बालिका महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बालिका महाविद्यालय में दिनाँक 09/09/2023 से दिनाँक 12/09/2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसीमें विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day) के अवसर पर छात्राओं हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया
जिसका संयोजन व संचालन महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर प्रीति पांडे तथा उनकी वैष्णवी रेंजर्स टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. सफर, प्राचार्य प्रोफेसर सुमन तथा प्रोफेसर प्रीति पांडेय द्वारा मां शारदे को माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई कि किसी भी व्यक्ति को हार्ट अटैक के समय CPR देकर कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, सड़क पर किसी घायल व्यक्ति की कैसे मदद की जा सकती है, जलने पर कैसे उपचार किया जाए की व्यक्ति की जान पर कोई खतरा न आए। इसी तरह की और व्यवहारिक जानकारियां छात्रों को दी गई| रेड क्रॉस मास्टर ट्रेनर और डिजास्टर मैनेजर लखन शुक्ला ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की पट्टियों को बाँधना सिखाया तथा आकस्मिकता में First Aid Use करने की विभिन्न प्रायोगिक विधियां छात्राओं को सिखाई| इस अवसर पर प्रीति तिवारी (लाइफ मेंबर रेड क्रॉस सोसाइटी), राम (सदस्य, रेड क्रॉस), तथा राम प्रकाश, (कार्यकर्ता) कार्य शाला में उपस्थित रहें। छात्राओं ने उत्साहपूर्ण सहभागिता की तथा समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं|
एस.एन. बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता एवं ध्यान सत्र आयोजित
कानपुर 9 सितम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन. बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज कानपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की वंदना कर दीप प्रज्वलन किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुमन एवं कार्यक्रम के निर्णायक मंडल प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर एवं डॉक्टर संगीता सिंह अतिथि वक्ता के रूप में मनोज शुक्ला (आना पान सती ध्यान विशेषज्ञ) उपस्थित रहे। प्राचार्या जी ने कहा कि यह दिवस एक माध्यम है आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए। देश में आत्महत्या करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है इसीलिए ऐसे कार्यक्रम का बहुत महत्व है, ताकि उसकी रोकथाम समय पर हो सके निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में प्रो० चित्रा सिंह तोमर विभागाध्यक्षा शिक्षा शास्त्र एवं डॉ संगीता सिंह प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र विभाग थे। निर्णय इस प्रकार रहा
प्रथम पुरस्कार -अमरीन बी. ए. प्रथम वर्ष
द्वितीय पुरस्कार-महिमा यादव बी.ए. द्वितीय वर्ष
तृतीय पुरस्कार- प्रिया वर्मा बी.ए. प्रथम वर्ष
सांत्वना पुरस्कार – अंशिका बाजपेई बी.ए. प्रथम वर्ष तथा संजोली गुप्ता बी.ए. द्वितीय वर्ष
सभी विजेता छात्रों को मेडल तथा सर्टिफिकेट वितरित हुआ इसके पश्चात श्री मनोज शुक्ला ने आना पान सती ध्यान करवाया। अंत में सबने अपने अनुभव साझा किये और ध्यान से संबंधित अपनी शंकाएं दूर किया इसके पश्चात मनोविज्ञान की अध्यक्षा डॉ मोनिका सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान के लिए रोज समय निकालना बहुत जरूरी है ताकि हम मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके । कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग विभाग की प्रवक्ताएं सुश्री प्रीति यादव, मयूरिका गुप्ता आदि का रहा।
एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज मे एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित
कानपुर 9 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के विज्ञान संकाय मे एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र के संयुक्त सचिव श्री शुभ्रो सेन प्राचार्या प्रो सुमन विशिष्ट अतिथि तिलक महाविद्यालय औरैया के प्राचार्य डा रवि कुमार तथा मुख्य वक्ता डॉ शशि बाला ने दीप प्रज्वलित करके किया एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए किया। मंच का संचालन रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.गार्गी यादव ने किया। अतिथि वक्ता के रूप में रामजस कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) की असिस्टैंट प्रोफेसर शशि बाला ने (Carbon capture and storage: A solution for environmental Carbon di oxide)कार्बन डाई आक्साइड के प्रपाशन एवं भंडारण के द्वारा ग्रीन हाउस गैसों से निपटने का एवं पर्यावरण को बचाने का मार्ग दिखाया , साथ ही उन्होंने बताया कि इस विषय में अभी उनका शोध कार्य चल रहा हैl
व्याख्यान से सभी छात्राओं मे जिज्ञासा एवं उत्साह दिखाई दिया। मंच पर आसीन सयुंक्त सचिव श्री शुब्रो सेन ने कार्यक्रम की प्रसंसा की। वनस्पति विभाग की विभागध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया साथ ही जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ शिवांगी यादव, वनस्पति विज्ञान की डॉ समीक्षा सिंह सहित महाविद्यालय की अन्य शिक्षका भी उपस्थित रहीं।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कैसे करें विषय पर कार्यक्रम आयोजित
कानपुर 9 सितंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता आज क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर में सिविल सर्विसेज की तैयारी कैसे करें विषय पर अवध ओझा के वक्तत्व का अयोजन कॉलेज के प्रचार्य जोसेफ डेनियल के दिशानिर्देशन में कैरियर काउंसिल सेल द्वारा आयोजित किया गया जिसकी संयोजिका प्रो मीत कमल है। कार्यक्रम में इकरा आईएएस के संस्थापक शाह फैसल एवं सदस्य सतेंद्र सिंह ,मयंक सिंह मोजूद रहे।
अवध ओझा सिर ने बताया बिना फाउंडेशन के कुछ नही हो सकता। आज के समय में जिसकी न्यूज पेपर में कमांड है वही आईएएस है। उन्होंने सबसे अच्छी बात कही की डर की आगे जीत नही डर के आगे डिप्रेशन है। पावर और अचीवमेंट जरूरी चीज है। एक प्रॉपर टाइम टेबल बनाओ जो सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रैक्टिस इतनी गजब चीज है। शक्ति और उत्साह बहुत जरूरी है। ९८% लोग सेल्फ डिसीजन लेने की क्षमता नहीं रखते। जितने मानसिक ताकत होगी तो अच्छा रहेगा।
जीवन में सब चढ़कर यूटिलिटी पर ध्यान दो। ओझा सर ने चार मुख्य चीजों पर ध्यान देने को कहा पहला अवेयरनेस ,रिस्पेक्ट साधना और फाउंडेशन । उन्होंने बताया कि जहां विकल्प है वहां कन्फ्यूजन है।सफल होने के लिए क्वेश्चन फ्रेमिंग बहुत जरूरी हैं ।सिविल सर्विस एग्जाम में मीडियम कोई भी हो सफलता मिलती है ।इस कार्यक्रम में कॉलेज की उपप्राचार्या सबीना बोदरा, डॉ अंकिता जैस्मिन लाल , प्रो अरुणेश शुक्ला , प्रो आशीष दुबे , प्रो आशीष ओमर, प्रो मनीष कपूर , प्रो शालिनी कपूर एवम करियर काउंसलिंग सेल के छात्र प्रतिनिधि अंजली सचान,उज्ज्वल त्रिवेदी , प्राची गुप्ता , वैष्णवी दीक्षित, सुंदरम मिश्रा ,अभिषेक श्रीवास्तव , कृष्णा कनौजिया, विवेक पॉल, वीर मूर्ति मल्होत्रा ,यश विश्वकर्मा, अनुराधा शर्मा आदि का सहयोग रहा ।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर