*मुझे बेटे और बहू से बचा लो… मार डालेंगे।*
माता ने बेटे व बहू पर लगाया लूट और जान से मारने की कोशिश का आरोप…
अपने इकलौते बेटे और बहू परेशान होकर एवं बिठूर पुलिस की लचर कार्रवाई से असंतुष्ट हिंदूपुर बिठूर में रहने वाली 75 वर्षीय शकुंतला यादव को चलने में दिक्कत, आंखों से कम दिखता है मगर आंसुओं की लकीर चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वह कहती हैं इकलौता बेटा बहू खून के प्यासे हैं मारते पीटते हैं व गंदी गालियां बकते हैं कभी खाना नहीं देते ना कोई मदद करते हैं। बिजली व पानी बंद कर देते हैं। अंधेरे में रहना पड़ता है। घर कब्जाना चाहते हैं पौत्र एवं पौत्री माता-पिता के साथ दादी पर हाथ उठाने में नहीं हिचकते।
भरभराई आवाज के साथ शकुंतला यादव ने पीड़ा ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी को सुनाई।
जेसीपी ने बिठूर इंस्पेक्टर को फोन कर वृद्धा की मदद करने के निर्देश दिए।
शकुंतला बताती हैं बहुत समय पहले पति चंद्रभाल का निधन हो चुका है। उन्होंने मजदूरी कर बेटे को पाल पोसा। बेटे की शादी की। 17 साल पहले बेटा और बहू अपने हिस्से की जमीन बेचकर सारा पैसा लेकर कहीं चले गए थे। पिछले साल दोनों तीन बेटी और एक बेटे के साथ घर लौट आए। घर पर शकुंतला नहीं थी रिश्तेदार के घर गई थी उन लोगों ने ताला तोड़कर जबरदस्ती घर में कब्जा कर लिया।
उन्हें गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद घर में रहने को मिला।
लेकिन परेशान बहुत करने लगे।
कभी बिजली काट देते हैं कभी पानी बंद कर देते हैं भूखा, प्यास छोड़ दिया जाता।
अलमारी से 47000 नगद और सोने के गहने गायब कर दिए।
जान लेने का प्रयास किया, गर्दन पड़कर जबरदस्ती कीट नाशक पिला दिया। पड़ोसियों ने समय रहते देख लिया और अस्पताल पहुंचाया तब जान बच सकी।
बेटा शराबी है शराब की लत में सब कुछ बेच चुका है। यह घर भी बेचना चाहता है।
बहु बदचलन है। परसों भी लोहे की राड से मारपीट करने की कोशिश दोनों ने की।
नाती आता है बचाने को उसे जान से मारने की एवं फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी दोनों ने।
*बिठूर इंस्पेक्टर को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।*
*साथी यह भी सुनिश्चित करने को कहा है। इस उम्र में पीड़िता को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।*
*******
थाना बिठूर पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने 72 घंटे के अंदर चोरी की घटना का किया खुलासा
बीते दिनों शातिर चोरों ने बिठूर थाना क्षेत्र मंधना चौराहे के पास स्थित मोबाइल शॉप में चोरी वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस ने चोरी के माल के साथ शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
चोरी वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25000 रु का दिया जाएगा इनाम
********
कानपुर-थाना रेलबाजार पुलिस द्वारा 26 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार की धनराशि से उत्साहवर्धन हेतु पुरुस्कृत किया।
********
*नाबालिक जोड़ों को होटल में दी जा रही एंट्री।*
*होटल में चल रहा गंदा काम।*
*कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र मल्टीलेवल पार्किंग के पास बने होटल रॉय नाबालिक जोड़ों को घंटे के हिसाब से दे रहा रुम*
*कैंट थाना क्यों दे रहा है इतनी ढील
*क्या हो गई कोई डील।*
*जल्दी होटल चलाने वाले दोनो पार्टनर संचालकों का होगा खुलासा।*
*******
यातायात पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
ऑटो में एक छात्रा भूल गई थी अपना फोन
ट्रैफिक दरोगा रणविजय सिंह ने कड़ी मसक्कत से ऑटो को ढूंढ कर वापस दिलाया छात्रा का फोन
गीतानगर मेट्रो स्टेशन पर ऑटो में छूटा था छात्रा का मोबाइल
छात्रा ने टीएसआई रणविजय सिंह और उनकी टीम का किया धन्यवाद
मोबाइल पाकर खिल उठा छात्रा का चेहरा ।।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 12 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन बा.वि.पी.जी. कॉलेज सभागार में महाविद्यालय की 17वीं बटालियन यू.पी. गर्ल्स से जुड़ी एनसीसी शाखा तथा ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल तथा महिंद्रा इंस्टिट्यूट के द्वारा ‘स्वामी विवेकानंद जयंती’ “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वामी जी के विभिन्न प्रेरणादायी विचारों से संबंधित पोस्टर बनाएं जाने के साथ ही महाविद्यालय में नवनिर्मित स्मार्ट क्लास में विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

कानपुर 11 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता। वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्याम सिंह चौहान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्री श्याम सिंह चौहान सेवा संस्थान द्वारा आज ग्राम कठारा में ग्राम पंचायत भवन परिसर में जरूरतमंदों को हाड़ कपाऊ जाड़े से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया गया।
कानपुर 11 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 27वां राष्ट्रीय युवा उत्सव नासिक, महाराष्ट्र में 12 जनवरी से 16 जनवरी 2024 के मध्य मनाया जा रहा है। डॉ श्याम मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा अवगत कराया गया कि इस युवा महासम्मेलन में राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से 11 स्वयंसेवकों का दल टीम लीडर डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में आज कानपुर सेंट्रल से नासिक के लिए रवाना हुआ। इसमें डी जी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड कंटिजेंट लीडर के रूप में किया गया। साथ में डी जी कॉलेज की दो छात्राओं वर्षा सिंह एवं आरती वर्मा का चयन प्रतिभागी के रूप में हुआ। डी ए वी कॉलेज से ऋषि श्रीवास्तव, आकांक्षा सक्सेना एवं प्रज्ञा वाखले, बी एन डी कॉलेज से सक्षम मिश्रा, अरमापुर कॉलेज से रूपेंद्र सिंह यादव, डी एस एन कॉलेज उन्नाव से शिवांगी मिश्रा एवं आदर्श पांडे, एल वाई कॉलेज, फर्रुखाबाद से रजत गुप्ता एवं रमन चतुर्वेदी का चयन युवा सम्मेलन प्रतिभागियों के रूप में किया गया। जिसमें वे विभिन्न संस्कृत अकादमी एवं खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश से कुल 60 प्रतिभागियों तथा 6 कार्यक्रम अधिकारियों का चयन क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश एवम् उत्तराखंड के द्वारा उक्त कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए किया गया है।

कानपुर 31 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में *दो स्मार्ट क्लासेज का भव्य उद्घाटन प्रमिला पाण्डे मेयर, कानपुर नगर , लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी एवं उच्च क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर रिपुदमन सिंह एवं बलराम नरुला, उद्योगपति एवं संरक्षक भारतीय विचारक समिति के कर कमलों द्वारा हुआ*।एनसीसी के कैडेट्स ने अतिथि गण को सैनिक सलामी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमिला पांडे मेयर, कानपुर नगर , सांसद सत्यदेव पचौरी, उच्च क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी,कानपुर मंडल, प्रोo रिपु दमन सिंह , बलराम नरुला,उद्योगपति एवं संरक्षक भारतीय विचारक समिति,प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष पी.के मिश्रा, सचिव पी.के सेन, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुमन, व मुख्य अनुशासिका कप्तान ममता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती मां के माल्यार्पण से किया। अतिथियों का स्वागत तथा आभार पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उत्तरीय प्रदान कर किया गया।
डी जी कॉलेज, कानपुर में रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में रैली निकाल कर जनमानस में जागरूकता लाने का कार्य किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलवायी गई।प्राचार्य जी के द्वारा अपने वक्तव्य में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि हमें स्वयं तो यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना ही चाहिए अपने परिवार, आस-पड़ोस तथा अन्य व्यक्तियों को भी इन नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत कारगर उपाय साबित हो सकता है, हमें किशोर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा गतिशीलता लाने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय एन सी सी इंचार्ज डॉ मनीष पांडे, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव तथा अनुराधा सिंह का विशेष योगदान रहा।
भारतीय स्वरूप संवाददाता, सी. एस. जे. एम यूनिवर्सिटी में अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया जिसमे क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया. जिसमे शॉट पुट एवं जेवेलीन थ्रो( पुरुष) वर्ग में आयुष बर्धंन ने स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किया , 100 मीटर महिला स्पर्धा मे क्राइस्ट चर्च कॉलेज की शैली ने रजत पदक, एवं ज़ोया ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 200 मीटर स्पर्धा में ज़ोया ने रजत पदक एवं अलीशा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100×4 रिले रेस मे क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कानपुर 6 दिसंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता,एस एन सेन बालिका महाविद्यालय में भारतरत्न भीमराव अंबेडकर(जन्म-14 अप्रैल, 1891- निर्वाण-06 दिसंबर, 1956) का महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर बाबा साहेब को श्रद्धांजली देने के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, व महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, व पुष्प अर्पित किया गया।
राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री के समक्ष ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल द्वारा ब्रेवरी ट्रस्ट के माध्यम से सैनिकों व उनके परिवार के शारीरिक वित्तीय या मानसिक सहायता हेतु जागरूकता तथा धन जुटाने हेतु ताज व पदक देकर सम्मानित किया गया। सरदार सुरिंदर सिंह के बड़े पुत्र प्रतिपाल सिंह अपने पिता के साथ रह के यहां पैत्रक कारोबार देख रहे हैं जबकी बलजीत सिंह तलवार ऑस्ट्रेलिया में अपने कुटुम्ब के साथ निवास कर रहे हैं।