केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल अपने संबोधन में एक विकसित राष्ट्र के निर्माण की बात कही और एक विकसित भारत बनने के लिए महत्वपूर्ण स्तंभ जय अनुसंधान का एक स्पष्ट आह्वान किया। जय अनुसंधान के प्रधान मंत्री के आह्वान का उल्लेख करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि “अमृत काल में प्रवेश करने के पहले ही दिन सार्वजनिक प्रणाली प्रयोगशाला (पब्लिक सिस्टम लैब – पीएसएल) की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता हैI वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में पब्लिक सिस्टम लैब (पीएसएल) का उद्घाटन करने के अवसर पर बोल रहे थे। मंत्री महोदय ने कहा, “पब्लिक सिस्टम लैब कई तरह से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सार्वजनिक खाद्य खरीद और वितरण ऐसा ही एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं जिसमें यह नवाचार अत्यधिक योगदान दे सकता है।” सार्वजनिक प्रणाली प्रयोगशाला नवाचार का एक ऐसा ही आदर्श उदाहरण है जो हमारे राष्ट्र के विकास में योगदान देगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दक्षता लाकर देश को भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाएगा”।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी तथा कुशल बनाने के लिए नवाचार और अभिनव समाधानों के उपयोग पर सरकार के जोर दिए जाने के बारे में बोलते हुए श्री गोयल ने कहा “वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) जैसी सरकारी पहलों के माध्यम से भारत खाद्य सुरक्षा से निपटने में दुनिया के लिए एक रोल मॉडल रहा है। ऐसी व्यापक महामारी के बावजूद सरकार ने एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड के माध्यम से सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है।
सार्वजनिक प्रणाली प्रयोगशाला (पब्लिक लैब सिस्टम) की स्थापना के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और विश्व खाद्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए, श्री गोयल ने कहा कि इस दिशा में किए जा रहे शोध कार्य विश्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक कुशल एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग को प्रदर्शित करेंगे। युवाओं से एक विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान करते हुए श्री गोयल ने कहा “आज भारत की चर्चा दुनिया में एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में, स्टार्टअप्स के राष्ट्र के रूप में, नवोन्मेषकों के राष्ट्र के रूप में और अपने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को समय से पहले ही प्राप्त करने वाले राष्ट्र के रूप में की जाती है। और यह तभी संभव है जब युवा मष्तिष्क भारत के विकास में योगदान देने वाले नवीन विचारों के साथ आए। सार्वजनिक प्रणाली प्रयोगशाला (पब्लिक सिस्टम लैब – पीएसएल) की शुरुआत होने से नागरिकों पर बहुत प्रभाव पड़ेगा और इससे शिक्षाविदों तथा अन्य हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। यह प्रयोगशाला संचालन अनुसंधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) , डेटा विज्ञान आदि के ज्ञान का उपयोग उन महत्वपूर्ण समस्याओं को हल करने के लिए करेगी जो करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह खाद्य, स्वास्थ्य, परिवहन और सुशासन के क्षेत्र में काम करेगा। वर्तमान लक्ष्य खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और सार्वजनिक परिवहन का अनुकूलन और इष्टतम उपयोग करना हैI
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कोई है वहाँ ? ज़रा फ़ोन तो उठाओ।फ़ोन की घंटी कब से बजे जा रही है।रिया ने बाथरूम से अपने पति रोहन को आवाज़ देते हुये कहा।रोहन ने झट से फ़ोन उठाया तो उधर रोहन की बहन सलोनी थी जो कह रही थी वो अगले हफ़्ते रोहन के शहर किसी आफ़िस के काम से आ रही है एक हफ़्ते के लिये, और उसी के यहाँ ठहरेगी।रोहन ने बात करके फ़ोन रख दिया, मगर अब सोच रहा था कि कैसे कहे रिया से कि सलोनी आ रही है।वो रिया को जानता था।इतने मे रिया बाथरूम से बाहर आ गई और पूछा किसका फ़ोन था ?रोहन ने कहा ! सलोनी कुछ काम के सिलसिले से यहाँ आ रही है और हमारे साथ दो चार दिन रहेगी ।बस फिर क्या था ,रिया ने कहा अगले हफ़्ते मेरी दो किटी पार्टी है और मै काम पर भी जाऊँगी ,मै नही सँभाल सकती किसी मेहमान को।कह दो सलोनी से कि तुमहारे बड़े भाई के यहाँ ठहर जाये।वहाँ भी तो जा सकती हैं रोहन कहने लगा !सलोनी अपने किसी आफ़िस के काम से आ रही है और उसका आफ़िस हमारे घर के पास है,इसीलिए हमारे यहाँ ठहरेगी।अब रोहन सलोनी को हाँ कर चुका था।रोहन चुपचाप उठा अपने आफ़िस चला गया मगर मन पर बोझ था।सोच रहा था ,अगर रिया की बहन का फ़ोन आया होता तो क्या रिया तब भी यूँ कहती और सोचने लगा जब कोई रिया के मायके से आता है तो वो कितना स्वागत करता है मगर रिया कयूं ऐसा करती है।मेरी माँ बाप ,बहन भाई ,जब भी कोई आता है तो उसका व्यावहार ऐसा कयूं होता है।अगर मैं रिया की हर बात का मान रखता हूँ तो रिया कयूं नही रख पाती।कंयू ऐसा बर्ताव करती है।आज काम पर मन नही लगा ,क्यूँकि रोहन ये पहले भी देख चुका था।शाम को सुनिल के घर जाने का प्रोग्राम था।सुनिल जो रोहन का बचपन का दोस्त था मगर भाई जैसा।सुनिल की दादी की 70 वीं सालगिरह थी।पार्टी सादी सी थी मगर वहाँ अपनापन और प्यार बहुत था।रोहन और रिया दादी के पास बैठे तो रोहन ने दादी को बताया कि उसकी बहन सलोनी आ रही है पूना से।दादी बहुत ख़ुश हुई और कहने लगी।तीन सालों के बाद आ रही है यहाँ, तेरे पापा के गुज़र जाने के बाद तुम दोनों भाई ही तो है उसके।तुमहारे पास नहीं आयेगी तो किस के पास जायेगी,मगर रिया ने तुनक कर कहा !दादी मै काम पर जाती हूँ मेरे घर कोई आये ,मुझे संभालना बहुत मुश्किल लगता है।दादी तो फिर दादी थी,बडे प्यार से रिया का हाथ पकड लिया और सिर पर हाथ फेर कर कहने लगी।
कानपुर 17 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च पीजी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतिम दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा संग डॉ मीत कमल डॉ रवि महलवाला डॉ जुनेजा,डॉ नवीन कुमार, डॉ सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दर्शाया गया।इसके पश्चात देश भक्ति का गीत गाकर वातावरण को देशभक्ति की भावना से पूर्ण कर दिया।इसके पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कॉलेज के प्राचार्य द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा ने अपने एनएसएस के प्रमुख हर्षवर्धन दीक्षित तथा सह प्रमुख विलायत फातमा, मोमिन अली ने अपनी टीम जिनमें अरबाज,स्तुति, सौम्या दीक्षित, सौम्या तिवारी ,अर्फिया, फरीना ,साद ,उमर ने मिलकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।
कानपुर 16 अगस्त देश 75 वीं वर्षगांठ और 76 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर महाविद्यालय एसएन सेन बीवी पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ सुमन के नेतृत्व में महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उप जिलाधिकारी महोदय अनुराज जैन उपस्थित रहे,उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन अंग्रेजो ने हम पर दो सौ वर्ष शासन किया, वहां तक पहुंचने में हमें केवल पच्हत्तर वर्ष ही लगे,। एनसीसी एनएसएस एवं रोवर्स रेंजर्स की छात्राओं के साथ ही महाविद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी इसमें प्रतिभागी किया।विश्व विधालय मे योग प्रतियोगिता प्रदर्शन मे प्रथम स्थान प्राप्त भूमि ने योग का अद्भुत प्रदर्शन किया। डॉ निशि ने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश पढा,सचालन डा प्रीति पांडेय ने किया।डाचित्रा सिंहतोमर,डा रचना, कैप्टन ममता, डा प्रीति सिंह डा मीनाक्षी सहित समस्त शिक्षिका बहनों ने अपना सहयोग प्रदान किया। कर्मचारी बंधुओं ने भी यथासंभव योगदान दिया। यह तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है ऐसे ही लहराता रहे जय हिंद, जय भारत
सर्वप्रथम महाविद्यालय में ध्वजा रोहण किया गया, इसके उपरांत महाविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये! पियानो एवं आर्केस्ट्रा की धुन पर गिर के छात्र छात्राओं के क़दमों ने कार्यक्रम में उत्साह व जोश भर दिया! इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष सरदार जगमोहन सिंह सलूजा, प्रबंधक श्री परमीत सिंह सलूजा, निर्देशिका डॉक्टर गिरीश कुमारी सिंह, प्राचार्य डॉक्टर अर्चना सिंह भदोरिया( मीडिया प्रभारी )ज्योति मिश्रा सहित समस्त प्रवक्ता गण एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे!!
कानपुर 15 अगस्त, भारतीय स्वरूप संवाददाता, राष्ट्रीय सेवा योजना, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर इकाई के द्वारा आज आजादी का अमृत महोत्सव , स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व, मैगजीन घाट चौराहा पर बस्ती वासियों के बीच पार्षद श्री मनोज पांडे जी की उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराकर मनाया गया।छात्राओं के द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम किए गए तथा नारे लगाए गए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व व तिरंगे झंडे के सम्मान व महत्व के विषय में बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट सर्वोपरि होता है। हमें अपने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए तथा उसे फहराने के नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में बस्तीवासियों विशेष रुप से श्री कन्हैया जी का विशेष योगदान रहा। सभी छात्राओं ने कार्यक्रम में उमंग, जोश व उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस पावन अवसर पर बस्ती वासियों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।