सरकार ने हाल के वर्षों में विभिन्न पुरस्कारों की संपूर्ण पुरस्कार व्यवस्था प्रणाली को तर्कसंगत बनाने और इसमें बदलाव लाने के लिए कई पहल की हैं। इस संबंध में, सोलह वीरता/सेवा पदकों (पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के लिए) को तर्कसंगत बनाया गया है और निम्नलिखित चार पदकों में शामिल कर दिया गया है:
- वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी)
- वीरता पदक (जीएम)
- विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)
- सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)
हाल ही में पदकों के पुनर्गठन के बाद, पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। विवरण इस प्रकार है: –
वीरता पदक – पुलिस सेवा
| पदकों के नाम
|
प्रदान किये गये पदकों की संख्या |
| वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) | 02 |
| वीरता पदक (जीएम) | 275 |
वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) और वीरता के लिए पदक (जीएम) क्रमशः जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने अथवा अपराधियों को गिरफ्तार करने में अदम्य साहसपूर्ण वीरता कार्य और वीरता के विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं, जिससे संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए होने वाले जोखिम का अनुमान लगाया जाता है।
277 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 119 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
वीरता पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों में से बीएसएफ कर्मियों को 02 पीएमजी बुटेम्बो में मोरक्कन रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन (एमओआरडीबी) कैंप में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (मोनुस्को) में 15वें सदस्य के रूप में बीएसएफ के कांगो दल के तौर पर संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन के हिस्से के अंग के रूप में शांति स्थापना के प्रतिष्ठित कार्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए गए हैं।
277 वीरता पदकों में से, 275 जीएम जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 कर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 कर्मियों, झारखंड के 23 कर्मियों, ओडिशा के 15 कर्मियों, दिल्ली के 08 कर्मियों, सीआरपीएफ के 65 कर्मियों, एसएसबी के 21 कर्मियों और शेष अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और सीएपीएफ के सुरक्षा कर्मियों को प्रदान किए गए हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम)
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेष सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा को, 04 अग्निशमन सेवा को और 04 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।
प्रदान किए गए पदकों का सेवा-वार विवरण
| पदक का नाम | पुलिस सेवा
|
अग्निशामक सेवा | नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा | सुधारात्मक सेवा |
| विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) ( कुल दिए गए पदक: 102 ) | 94 | 04 | 04 | — |
| सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)
( कुल दिए गए पदक: 753 )
|
667 | 32 | 27 | 27 |
|
कुल |
761 |
36 |
31 |
27 |
पुरस्कार विजेताओं की सूची का विवरण नीचे दिया गया है:
| क्रमांक | विषय
|
व्यक्तियों की संख्या | अनुलग्नक
|
| 1 | वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) | 02 | सूची-1 |
| 2 | वीरता पदक (जीएम) | 275 | सूची-11 |
| 3 | विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) | 102 | सूची-III |
| 4 | सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) | 753 | सूची– IV |
| 5 | पदक प्राप्तकर्ताओं की राज्यवार/बलवार सूची | सूची के अनुसार | सूची- V |
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम” विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, यही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेल्फ फाइनेंस की डायरेक्टर प्रो वंदना निगम, भूगोल विभाग से डॉक्टर अंजना श्रीवास्तव एवं श्वेता गोंड, हिंदी विभाग से डॉ मंजुला श्रीवास्तव, रसायन शास्त्र विभाग से डॉ अंजली शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय की समस्त छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।
किया गया जिसमें राम सीता और लक्ष्मण के रूप में महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने अद्वितीय छवि दिखाते हुए श्री राम सीता मैया और श्री लक्ष्मण जी के रूप में महाविद्यालय सभागार में प्रवेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कानपुर खो खो संघ सचिव एवं रोटरी क्लब के क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष अजय शंकर दीक्षित द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया साथी उन्हें एक रामायण उपहार के रूप में भेद करते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया। सभी आगंतुकों ने राम सीता लक्ष्मण जी की आरती उतारी तदुपरांत उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई और सभी ने ईश्वर के रूप को अपने हृदय में उतारा। अजय ने छात्राओं को श्री राम के द्वारा किए गए त्याग और समर्पण के साथ-साथ उनके पुरुषोत्तम होने की विशेषताओं और व्यक्तित्व गुडों को अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया पूरे कार्यक्रम को संचालित और आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति पांडे के द्वारा किया गया महाविद्यालय में सभी शिक्षिका, छात्राएं एवं शिक्षक कर्मचारियों ने कार्यक्रमों में कार्यक्रम में सहभागिता की ।


श्याम नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में दीप दिवाली प्रसाद वितरण भंडारा आतिशबाजी का भव्य आयोजन तथा 2100 दीप प्रज्वलित किए कार्यक्रम मे बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर जय श्री राम के नारे लगाए, जिसमें रक्षा मिश्रा विभु मिश्रा सुहानी सिंह अथर्व शुक्ला मिष्ठी पांडे श्रेया शुक्ला,अनुष्का रस्तोगी , ने पटाखे फुलझड़ी जमकर आतिशबाजी की आयोजित कार्यकर्ता अरुण त्रिपाठी, अतुल दीक्षित, गोपाल मिश्रा, पवन मिश्रा, सुभाष मिश्रा, बृजेश बाजपेई, सुदीप मिश्रा संदीप शुक्ला,विभोर महेश्वरी, अनुराग बाजपेई,अनंत दीक्षित,रत्नाकर श्रीवास्तव महिला कार्यकर्ताओं मे प्रमुख रूप से कृष्णा पांडे, दीप्ति अवस्थी, पिंकी बाजपेई, प्रतिभा मिश्रा, रिंकी रस्तोगी, मधु बाजपेई , बबीता महेश्वरी,प्रतिमा श्रीवास्तव, मनीशुक्ला शोभना अवस्थी,आदि महिलाएं उपस्थित रही,
कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. ऍन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, कानपुर में शासन के निर्देशानुसार १४ जनवरी से २१ जनवरी २०२४ के मध्य स्वच्छता का विशेष अभियान चलाए जाने के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुमन ने स्वच्छ भारत अभियान के अपने अनुभवों को साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को इसमें सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो चित्र सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखना है। स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की पहचान है।
छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ कर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
कानपुर 19 जनवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर में सनातन यात्रा निकाली जाएगी, श्रीराम सेवा मिशन के तत्वाधान में श्रीराम लला परिवार के सहयोग से निकलने वाली यात्रा मे द ग्रेट खाली हिस्सा लेंगे। रावतपुर गांव स्थित रामलला मंदिर से सनातन यात्रा रामलला जी महाराज की आरती के उपरांत प्रस्थान करेगी। यात्रा में मनमोहक झांकियों के साथ ही सैकड़ों वाहन भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्रीराम सेवा मिशन आमजनों को निःशुल्क मिट्टी के दीपक के साथ ही 10 हजार यथार्थ भगवत गीता एवं श्री राम मंदिर पर आधारित कैलेंडर का का भी वितरण करेगा। कार्यक्रम में परमहंस आश्रम के सोहमानंद बाबा भी साथ रहेंगे ।