Breaking News

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 7 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग

20 अक्टूबर तक मिलेगा आवेदन का मौका, किसानों को दूसरी बार अवसर*

दैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर नगर, जिला सूचना कार्यालय उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा ने अवगत कराया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (CRM) योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया 07 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक 20 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध अवशेष कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।

आवेदन के लिए कृषक पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। शासन के निर्देशों के अनुसार 10,001 रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2,500 रुपये तथा एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 5,000 रुपये जमानत धनराशि निर्धारित की गई है। उप कृषि निदेशक ने कृषकों से अपील की है कि वे अपने विकासखंड में उपलब्ध लक्ष्यों के अनुसार निर्धारित अवधि में इच्छित कृषि यंत्र की ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ उठाएं

Read More »

बेरोजगार युवाओं के लिए 12 से 23 अक्टूबर तक जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में आयोजित होंगे भर्ती शिविर

दैनिक भारतीय स्वरूप जिला सूचना कार्यालय जिला विकास अधिकारी कानपुर के निर्देशन एवं जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप, परी चौक, नोएडा द्वारा जनपद कानपुर के विभिन्न विकास खण्डों में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजीयन एवं चयन प्रक्रिया की जाएगी।

भर्ती के लिए सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थी का 10वीं पास होना, आयु 18 से 45 वर्ष, न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक एवं कम्प्यूटर का ज्ञान तथा आयु 21 से 45 वर्ष निर्धारित है। चयन के लिए अभ्यर्थी को 10वीं की अंकतालिका एवं दो फोटो साथ लाना होगा। चयनित अभ्यर्थी से 250 रुपये पंजीयन फॉर्म शुल्क लिया जाएगा।

भर्ती शिविर 12 अक्टूबर को विकास खण्ड भीतरगांव, 13 अक्टूबर को बिधनू, 14 अक्टूबर को घाटमपुर, 15 अक्टूबर को पतारा, 16 अक्टूबर को सरसौल, 17 अक्टूबर को कल्याणपुर, 19 अक्टूबर को चौबेपुर, 21 अक्टूबर को शिवराजपुर, 22 अक्टूबर को बिल्हौर तथा 23 अक्टूबर को ककवन विकास खण्ड परिसर में आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविरों का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी, जिसमें अन्य जनपदों के युवा भी शामिल हैं, निर्धारित तिथि को संबंधित विकास खण्ड परिसर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

भर्ती अधिकारी राम किशन ने बताया कि चयनित युवाओं को परी चौक, नोएडा में 20 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कानपुर, लखनऊ, नोएडा एवं गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति तथा आवास एवं मेस की रियायती दर पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी राम किशन के मोबाइल नंबर 9667989993 एवं 9555736203 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More »

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ (SFIC) के तहत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, कानपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर – 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ (SFIC) के तहत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के स्मार्ट रूम में किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को “स्वच्छ एवं सतत भारत” थीम के तहत समाज एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने और उनके व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में कुल 18 छात्राओं ने भागीदारी की व पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर नवाचार समाधान पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. निशा वर्मा एवं प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को नवाचार और सेवा भाव के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्या प्रो. सुमन ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार चैलेंज के माध्यम से पर्यावरण संबंधी समस्याओं का समाधान खोजना है। इसके अंतर्गत स्वच्छ व टिकाऊ भारत, समृद्ध किसान, स्वस्थ एवं समावेशी भारत, शिक्षित व कुशल भारत और सुरक्षित भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाधान मांगे जाते हैं। छात्राओं को इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करानी चाहिए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रही, व तृतीय,चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Read More »

स्वच्छता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने किया जागरूक

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026* के अंतर्गत *राष्ट्रीय सेवा योजना,एस एन सेन बा. वि. पी. जी. महाविद्यालय,कानपुर * के द्वारा प्राचार्या प्रो. सुमन के निर्देशन में एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गीत – *उठे समाज के लिए उठे उठे* के गायन से ही स्वयं सेवकों में उत्साह का संचार हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता रानी व रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ गार्गी यादव के नेतृत्व में शिविर का प्रारंभ गोला घाट की सफाई कार्यक्रम साथ हुआ। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर से गोला घाट तक *”स्वच्छता ही सेवा” जागरूकता रैली* निकाली गई। रैली में स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत”, “प्लास्टिक मुक्त भारत हो”, “स्वच्छता ही सेवा है” जैसे नारों से आम जनमानस को जागरूक किया। सफाई करने के उपरांत स्वयंसेवकों ने आस पास के नागरिकों से वार्ता की और उनके विचारों को सुना एवं स्वयं के विचार साझा किया।

द्वितीय सत्र में

स्वल्पाहार के उपरांत स्वयंसेविकाओं द्वारा दहेज प्रथा के विरोध में एक प्रभावशाली *नुक्कड़ नाटक* प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों को दहेज प्रथा की बुराईयों के बारे में जागरूक किया गया और दहेज का बहिष्कार करने का संदेश दिया गया।

नुक्कड़ नाटक में मुख्य रूप से एन.एस.एस. स्वयंसेविका प्रिन्सि, अक्षिता, ज्योति, अंजलि, नेहा, गौराशी, आकांक्षा एवं इंदुपाल ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट अभिनय किया। सभी ने मिलकर स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ प्रीता अवस्थी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त एन.एस.एस. स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Read More »

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस. एन. सेन बीवीपीजी कॉलेज में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर सुमन तथा चीफ़ प्रॉक्टर डॉ प्रीति सिंह ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।राष्ट्रीय पर्व समिति द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष हरीश झा एवं छात्राओं ने बापू के प्रिय भजन गाए और उन्हें याद किया ।इस कार्यक्रम का संचालन प्रो मीनाक्षी व्यास ने किया।

कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित दिनांक-02/10/2026 से 07/10 2026 तक “स्वच्छता सेवा” विशेष अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 17 यू.पी. गर्ल्स बटालियन से जुड़ी एनसीसी इकाई व वैष्णवी रेंजर्स इकाई की छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रमदान, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा परिसर व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या प्रो. सुमन ने अपने संबोधन में कहा “स्वच्छता केवल एक अभियान या कार्य नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और उन्नत भारत का आधार है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर की सफाई तथा स्वच्छता पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पर्व समिति प्रभारी कैप्टन ममता अग्रवाल व सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो.निशा वर्मा के मार्गनिर्देशन में एनसीसी प्रभारी प्रीति यादव, सहयोगी डॉ. रेशमा, वैष्णवी रेंजर्स प्रभारी डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा छात्राओं के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षिकाओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Read More »

आईसीजी ने 3,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड किया

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस  ने 25 सितंबर, 2026 को लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में एक संयुक्‍त अभियान के दौरान 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त कर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

संयुक्‍त अभियान में लगभग 526 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ ज़ब्त किए गए और पांच पाकिस्तानी नागरिकों को भी पकड़ा गया है।

आईसीजी ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सटीक समुद्री-हवाई निगरानी और लगातार नज़र रखी और इसका नतीजा यह हुआ कि ईरान की एक संदिग्ध नाव का लगातार पीछा करते हुए उसे रोका। पकड़ी गई नाव, चालक दल के सदस्‍य और जब्त की गई सामग्री को कड़ी सुरक्षा में आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया गया।  

यह सफल ऑपरेशन ‘नशा मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय विज़न में महत्‍वपूर्ण योगदान है। यह कार्रवाई समुद्री नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने तथा भारत के समुद्री इलाकों में गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस बनाए रखने के आईसीजी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Read More »

भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू और कश्मीर में खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर मूसा (उर्फ आसिफ फौजी) को मार गिराया

खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों के एक संयुक्त ऑपरेशन में, जम्मू-कश्मीर के बडगाम ज़िले के खानसाहिब पुलिस स्टेशन इलाके के गुरवतकलान में लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर मूसा (उर्फ़ आसिफ फौजी) को मार गिराया गया। सुरक्षा बल लंबे समय से मूसा की तलाश में थे। हाल ही में, उसके मूवमेंट और मौजूदगी के बारे में टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस मिलने के बाद, उसे खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ मिलकर एक खास प्लान बनाया गया था।

भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मूसा को मार गिराया जाना जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में लश्कर के नेटवर्क के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। मूसा के मारे जाने के साथ ही, 2022 से केंद्रशासित प्रदेश में सक्रिय LeT के चार सीनियर कमांडरों का पूरा समूह खत्म हो गया है। ये कमांडर कई सनसनीखेज हमलों के लिए जिम्मेदार थे, जैसे हालन हमला (अगस्त 2023), DKG हमला (दिसंबर 2023), कंडी हमला (मई 2023), शाहसीतार हमला (मई 2024), शिव खोरी हमला (जून 2024), गगनगीर हमला (अक्टूबर 2024), बूटापथरी हमला (अक्टूबर 2024) और बैसरण हमला (अप्रैल 2025)। इस ग्रुप के बाकी तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया था: जुनैद भट (3 दिसंबर 2024, दाचीगाम), सुलेमान (28 जुलाई 2025, ऑपरेशन महादेव) और यासिर (4 सितंबर 2026, ऑपरेशन असधर)। मूसा को खत्म करने के लिए हुआ यह एनकाउंटर एक लंबे ऑपरेशन का हिस्सा था।

पिछले कुछ सालों में सभी सुरक्षा एजेंसियां जैसे कि जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और CAPF एक तालमेल बनाकर आतंकरोधी अभियान चला रहे है जिसका यह सकारात्मक परिणाम है।

Read More »

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा – ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुजरात ATS, भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में भारत के EEZ में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की और 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ़्तार किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने कहा – ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुजरात ATS, भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में भारत के EEZ में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की और 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ़्तार किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS), भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान में भारत के EEZ (Exclusive Economic Zone) में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की गई है और 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मोदी सरकार युवाओं को ड्रग्स की बुराई से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुजरात ATS, भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान में भारत के EEZ (एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन) में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की गई है। यह नाव लक्षद्वीप से 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में थी। इस मामले में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है ताकि इसके बड़े नेटवर्क और इसे प्राप्त करने जा रहे लोगों (intended receivers) का पता चल सके। एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल और सहयोग का उदाहरण पेश करते हुए 16 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में एक ईरानी नाव को भी ज़ब्त किया गया।” 

14 से 30 सितंबर तक चला यह अभियान भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में खुफिया जानकारी पर आधारित और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल की मज़बूती को दर्शाता है। मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया ड्रग कंट्रोल का विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) कानून लागू करने की व्यवस्था को मज़बूत करने, ड्रग नेटवर्क को तोड़ने और हमारे युवाओं व समाज को नशीले पदार्थों से बचाने के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है।

एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त भारत हमारा साझा राष्ट्रीय संकल्प है।

Read More »

विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने कबाड़ से जुगाड़ – यानी बेकार चीजों से बेहतरीन चीजें बनाने – पर एक कार्यशाला आयोजित की

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत, विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने 29 सितंबर, 2026 को कर्तव्य भवन-2 के कॉन्फ्रेंस हॉल में “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट – टर्निंग वेस्ट इंटू वंडर: कबाड़ से जुगाड़” विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की।

यह कार्यशाला इंडिया एड्स (एनजीओ) और एन. के. बागड़ोदिया पब्लिक स्कूल, द्वारका, सेक्टर-4 के विशेषज्ञों के साथ आयोजित की गई थी। विशेषज्ञों में श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव (जनरल सेक्रेटरी, इंडिया एड्स एनजीओ), सुश्री अंजलि खरबंदा (प्राचार्या, एन.के. बागड़ोदिया पब्लिक स्कूल), सुश्री बैसाखी भट्टाचार्जी (टीजीटी-साइंस और स्कूल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कोऑर्डिनेटर), सुश्री श्वेता तुलस्यान (पीजीटी-भूगोल और हेल्थ एंड वेलनेस कोऑर्डिनेटर, एनकेबीपीएस), सुश्री विदुषी सिन्हा (पूर्व छात्रा-एनकेबीपीएस और वॉलंटियर, इंडिया एड्स एनजीओ) और आर्यन गुप्ता (पूर्व छात्र-एनकेबीपीएस और वॉलंटियर, इंडिया एड्स एनजीओ) शामिल थे।

इस कार्यशाला की अध्यक्षता विभाग के संयुक्त सचिव और विधायी परामर्शदाता (जेएसएंडएलसी) श्री जी. पानमेई ने की, जिसमें विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। कार्यशाला में विभाग और उससे जुड़े कार्यालयों-जैसे राजभाषा विंग और विधि साहित्य प्रकाशन-के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यशाला के दौरान, विशेषज्ञों ने बेकार और फेंकी गई चीजों को काम की और नई तरह की चीजों में बदलने के कई रचनात्मक और व्यावहारिक तरीके बताए और करके दिखाए। उन्होंने ऐसी चीजों को नया उद्देश्य देने के लिए आसान और असरदार आइडिया शेयर किए जिन्हें आम तौर पर कचरा समझा जाता है। प्रैक्टिकल डेमो के हिस्से के तौर पर, विशेषज्ञों और वॉलंटियर्स ने “कबाड़ से जुगाड़” थीम के तहत बेकार चीजों से नमूने के तौर पर कुछ वस्तुएं बनाईं। इससे यह दिखाया गया कि कैसे रचनात्मकता, नवाचार और समझदारी से बेकार चीजों को काम की और आकर्षक चीजों में बदला जा सकता है। इस डेमो में मौजूद चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने और पर्यावरण के लिए जिम्मेदार तरीके अपनाने की अहमियत पर भी जोर दिया गया।

इस कार्यशाला का समापन जिम्मेदार तरीके से कचरा प्रबंधन, रीसाइक्लिंग और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ। इस पहल ने इस बात पर जोर दिया कि रचनात्मकता और सामूहिक प्रयासों से कचरे को उपयोगी और सार्थक उत्पादों में बदला जा सकता है, जिससे एक साफ-सुथरे, हरे-भरे और टिकाऊ पर्यावरण में योगदान मिलता है।

श्री पानमेई (जेएसएंडएलसी) ने रोजमर्रा की जिंदगी में नए और टिकाऊ तरीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया और प्रतिभागियों को कचरे का बेहतर इस्तेमाल करने के रचनात्मक तरीके खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और भागीदारी की सराहना की और बताया कि दोबारा इस्तेमाल (रीयूज़), रीसाइक्लिंग और ज़िम्मेदार कचरा प्रबंधन की दिशा में छोटे-छोटे और लगातार किए गए प्रयास एक साफ-सुथरे और हरे-भरे पर्यावरण के लिए सार्थक योगदान दे सकते हैं।

Read More »

15वीं संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस में भारत ने न्याय सुधारों और वैश्विक विधिक साझेदारियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया

माननीय केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने पंद्रहवीं संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के न्याय मंत्री श्री अब्दुल्ला सुल्तान बिन अवद अल नुआइमी के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत की प्रौद्योगिकी-आधारित न्याय व्यवस्था, नए आपराधिक कानूनों तथा वैश्विक विधिक सहयोग को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

भारत ने अबू धाबी में आयोजित अपराध निवारण और आपराधिक न्याय पर 15वीं संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस में एक आधुनिक, नागरिक-केंद्रित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और वैश्विक रूप से जुड़ी न्याय प्रणाली के निर्माण के अपने प्रयासों को प्रदर्शित किया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस का आयोजन “अपराध निवारण, आपराधिक न्याय और कानून के शासन में तेजी लाना: लोगों और पृथ्वी की रक्षा करना तथा डिजिटल युग में सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा प्राप्त करना” विषय के तहत किया जा रहा है।

कांग्रेस को संबोधित करते हुए  अर्जुन राम मेघवाल ने भारत के नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—तथा प्रौद्योगिकी, त्वरित न्याय, फोरेंसिक जांच और डिजिटल-प्रथम प्रक्रियाओं पर उनके फोकस को रेखांकित किया। उन्होंने साइबर अपराध से निपटने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भारत की डिजिटल प्रतिक्रिया को भी रेखांकित किया, जो त्वरित रिपोर्टिंग, धोखाधड़ी की रोकथाम और म्यूल खातों को फ्रीज करने में सक्षम बनाती है।

मेघवाल ने आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य-सहिष्णुता की नीति को दोहराया और आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव अपराध, अवैध लकड़ी कटाई, विषाक्त अपशिष्टों के अवैध निपटान तथा अन्य संगठित और पर्यावरणीय अपराधों के विरुद्ध वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस में भारत-यूएई विधिक साझेदारी, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता और वैकल्पिक विवाद समाधान के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को भी रेखांकित किया गया। इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (IIAC) और दुबई इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (DIAC) के बीच साझेदारी ज्ञान के आदान-प्रदान, पेशेवर प्रशिक्षण, संयुक्त कार्यक्रमों, अनुसंधान और डिजिटल विवाद समाधान तंत्र को मजबूत कर रही है। DIAC लगभग 5,000 मामलों को संभालता है, जिनका मूल्य AED 80 बिलियन (लगभग USD 21.8 बिलियन) है। अपनी यात्रा के दौरान श्री मेघवाल ने UNODC की कार्यकारी निदेशक सुश्री मोनिका जुमा से भी मुलाकात की। बैठक में मादक पदार्थों और संगठित अपराध के विरुद्ध सहयोग तथा मजबूत विधिक और न्यायिक साझेदारी पर चर्चा हुई। ये प्रयास भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को दर्शाते हैं, जो अब व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, रक्षा, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के साथ-साथ कानून, न्याय और सुशासन के क्षेत्रों में सहयोग तक विस्तृत हो गई है। 15वीं संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस में भारत की भागीदारी आधुनिक कानूनों, डिजिटल नवाचार, मजबूत संस्थानों, प्रभावी प्रवर्तन और सार्थक अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है—और एक तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के लिए सक्षम न्याय व्यवस्था के निर्माण की दिशा में भारत के प्रयासों को दर्शाती है। आज प्रभावी न्याय के लिए केवल कानून पर्याप्त नहीं हैं। इसके लिए प्रौद्योगिकी, कुशल संस्थानों, वैश्विक सहयोग और निष्पक्षता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।

 

 

 

Read More »