अपनी तरह का यह पहला सहयोग भारत के सार्वजनिक प्रसारक की विरासत और देशव्यापी पहुंच को अगली पीढ़ी के मीडिया नेटवर्क के रचनात्मक नवाचार के साथ जोड़ता है। उन्नत एआई उपकरणों का उपयोग करते हुए, इस श्रृंखला में महाभारत महाकाव्य के व्यापक स्वरूप, उसके पात्रों, युद्धक्षेत्रों, भावनाओं और नैतिक दुविधाओं को सिनेमा के पैमाने और अद्भुत यथार्थवाद के साथ फिर से तैयार किया गया है। यह परियोजना मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया की भावना को मूर्त रूप देती है और यह दर्शाती है कि कैसे विरासत और नवाचार एक साथ आगे बढ़ सकते हैं।
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी इस सहयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रसार भारती हमेशा से ही राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व की गाथाओं को हर भारतीय घर तक पहुंचाता रहा है। लॉकडाउन के दौरान मूल महाभारत के पुनः प्रसारण ने हमें याद दिलाया कि ये कथाएं परिवारों और पीढ़ियों को कितनी गहराई से एक साथ जोड़ती हैं। यह एआई-आधारित पुनर्कल्पना में भागीदारी दर्शकों को भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक का नए सिरे से अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है साथ ही इसमें परंपरा का सम्मान करते हुए कहानी बताने की अत्याधुनिक तकनीक को अपनाया गया है। यह आधुनिक प्रसारण में विकास और विरासत के एक साथ आने की अभिव्यक्ति है।
कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के संस्थापक और समूह सीईओ, विजय सुब्रमण्यम ने इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लाखों भारतीयों की तरह, वह भी हर रविवार को टेलीविजन पर क्लासिक महाभारत देखकर बड़े हुए हैं। यह एक ऐसा अनुभव था जिसने हमारी कल्पना और संस्कृति से हमारे जुड़ाव को आकार दिया। महाभारत के साथ, हमारी आशा है कि आज की पीढ़ी को इसके माध्यम से एक ऐसा भावपूर्ण अनुभव दिलाना है जो उनके लिए गहन और एकीकृत भाव से परिपूर्ण हो और इसे आज की तकनीक की संभावनाओं के माध्यम से दिखाया गया है। यह भक्ति और प्रगति के साथ मिलकर कुछ ऐसा तैयार करने के संदर्भ में है जो न सिर्फ गहराई से परंपरा में निहित हो अपितु साहसपूर्वक दूरदर्शी भी हो।
प्रसार भारती का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म, वेव्स, भारत की संस्कृति, समाचार और मनोरंजन के समृद्ध ताने-बाने को एक डिजिटल मंच पर लाता है। वीडियो-ऑन-डिमांड, लाइव इवेंट और टीवी, रेडियो, ऑडियो और पत्रिका सामग्री के व्यापक संग्रह के साथ, वेव्स ने अपनी विश्वसनीय, परिवार-अनुकूल और बहुभाषी पेशकशों के साथ तेज़ी से लाखों उपयोगकर्ताओं को आकर्षित किया है। समावेशिता, नवाचार और विरासत के स्तंभों पर निर्मित, यह प्लेटफ़ॉर्म अत्याधुनिक कहानी कहने की कला के साथ भारत की कालातीत विरासत को जोड़ता है। कलेक्टिव एआई महाभारत के साथ इसका सहयोग इस बात का उदाहरण है कैसे तकनीक और परंपरा मिलकर शक्तिशाली, समकालीन आख्यान रच सकते हैं जो भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होते हैं
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

भारतीय स्वरूप संवाददाता
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह तथा मलेरिया निरीक्षक मंजीत यादव द्वारा ग्राम सेमरझाल, ब्लॉक सरसौल का भ्रमण किया गया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
सेवा संस्थान पिछले 24 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता, निशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन, ऊनी कम्बलों का वितरण, छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, तथा स्वामी विवेकानन्द जयंती पर कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं का सम्मान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शिक्षिकाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रची। कुछ छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेता रही। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें ओ री चिरैया तथा मुझे बादल छूना है आदि गीत प्रमुख थे ।इन गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने सभी शिक्षिकाओं , कर्मचारियो,तथा उपस्थित छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।