,@@@@@
भीषण आग से 800 से ज्यादा होलसेल की कपड़ा दुकानें जल कर हुई राख,सेना ने संभाला मोर्चा…._*
*_आग से 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान…_*
_कानपुर के बांस मंडी में कपड़े का होलसेल मार्केट 8 घंटे से जल रहा है 800 से ज्यादा दुकानें जल चुकी हैं रात एक बजे लगी आग अभी भी धधक रही है सेना, एयरफोर्स, पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभाला है कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं व्यापारियों ने बताया कि 800 से ज्यादा दुकानें जली हैं अग्नि कांड से अनुमानित लगभग 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है_
@@@@@
_मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर अग्निकांड घटना का लिया संज्ञान उन्होंने कहा कि आज कानपुर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत दुःखद है फायर बिग्रेड टीमों द्वारा युद्ध-स्तर पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज व प्रभावितों के हर संभव सहयोग हेतु निर्देशित किया है प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है_*
@@@@@
_विधायक सुरेंद्र मैथानी पहुंचे हमराज कंपलेक्स अग्निकांड का निरीक्षण करने_*
_कानपुर-विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा कहा गया कि थोक कपड़ा बाजार हमराज कॉन्प्लेक्स सहित 05 टावरों में आग लग जाने से व्यापारी समाज का बहुत भारी नुकसान हुआ किसी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं आई यह ईश्वर की कृपा है_
_जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने त्वरित युद्ध स्तर पर एक्शन लेते हुए इस आग को फैलने से रोक दिया 55 से 60 गाड़ियां फायर बिग्रेड की मौजूद है लखनऊ से भी हेवी उपकरण मंगाकर नियंत्रण किया जा रहा है_
_जिला प्रशासन की भी त्वरित उपस्थिति एवं कार्यवाही और सूझबूझ के लिए धन्यवाद परंतु पीड़ित व्यापारी समाज के लिए हम सब की संवेदना है।_
_प्रथम प्रयास है कि उठते धुएं पर भी तुरंत नियंत्रण हो जाए तत्पश्चात जांच उपरांत तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही होगी_
@@@@@
_सरकार तत्काल व्यापारियों के लिए उचित मुआवजा करें घोषित : अमिताभ बाजपेई_*
_कानपुर-विधायक अमिताभ बाजपेई भी पहुंचे अग्नि कांड का स्थलीय निरीक्षण करने तथा उन्होंने व्यापारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कानपुर अग्निकांड के पीड़ितों की मदद करो, उन्हें हिम्मत और संयम दीजिए, सरकार तत्काल उचित मुआवजा घोषित कर पीड़ितों के आंसू पोछने का काम करे_
@#@@@
_कानपुर अग्निकांड की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट_*
*_दमकल की क्षमता का भी आंकलन हो : अखिलेश यादव_*
_कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, पहले से ही नोटबंदी, जीएसटी के छापों व मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए आर्थिक व मानसिक रूप से एक और गहरी मार है उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार व्यापारियों को हुई हानि का तत्काल आंकलन कर सच्चे मुआवज़े की तुरंत घोषणा करे दमकल की क्षमता का भी आंकलन हो_
@@@@@
*जीआरपी पुलिस ने किय बड़ा खुलासा*
*1)-बच्चे चोरी करके बेचने वाले पति पत्नी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर बच्चों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया बच्चे चोर पति पत्नी को जेल भेजा*
*2)- ट्रेन में चोरी करने वाले चोरों को जीआरपी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा*
*3)-यात्री का फोन छीन कर भाग रहे एक चोर को जीआरपी पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा*
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 30 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, प्रदेशीय रोवर रेंजर समागम जो कि इलाहाबाद में कल संपन्न हुआ वहां एस.एन सेन महाविद्यालय की रेंजर्स टीम छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय को प्रतिनिधित्व करते हुए ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम इस प्रकार है गणवेश (यूनिफॉर्म ) – प्रथम स्थान , प्रश्नोत्तरी ( क्विज) – प्रथम स्थान , लोकनृत्य – प्रथम स्थान, सेंड स्टोरी – प्रथम स्थान , रोल प्ले- द्वितीय स्थान, झांकी – द्वितीय स्थान, निबंध- द्वितीय स्थान , वाद विवाद – प्रतियोगिता द्वितीय स्थान, नाटक – तृतीय स्थान, माइंड गेम्स – तृतीय स्थान। महाविद्यालय ने पहली बार प्रादेशिक स्तर पर रेंजर टीम ने प्रतिभाग कर के तृतीय स्थान हासिल किया था ।महाविद्यालय के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये प्रतियोगिताएं प्रातः 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलती थी ,जिसमें अपने महाविद्यालय की रेंजर्स ने कुल 18 प्रतियोगिताओं में पूरी शक्ति के साथ प्रतिभाग करते हुए अपना सर्वोत्तम दिया। मैं अपने महाविद्यालय के प्रबंधक तंत्र एवं प्राचार्य महोदय का हृदय से धन्यवाद देती हूं जिन्होंने समय-समय पर मुझे ना केवल दिशा निर्देश दिया वरन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते रहे। रेंजर्स प्रभारी डॉ प्रीति पांडे के मार्गदर्शन में सारे कार्यक्रमों में अपना सर्वोत्तम प्रस्तुत किया। प्रबंध समिति के सचिव एवं प्राचार्य प्रभारी एवं सभी को बधाई दी।
कानपुर 29 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता,दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि यह शिविर 23 मार्च, 2023 से 29 मार्च, 2023 तक निरंतर 7 दिनों तक महाविद्यालय तथा अस्पताल घाट बस्ती में एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा चलाया गया। जिसमें आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संसाधन– विशेषकर जल, मिट्टी एवं पर्यावरण संरक्षण, टी बी मुक्त भारत, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, महिलाओं का भावनात्मक शोषण आदि जैसे ज्वलंतशील मुद्दों पर रैली, पोस्टर प्रदर्शन, कविता, गीत, नुक्कड़ नाटक, आपसी वार्तालाप, व्याख्यान, ग्रुप डिस्कशन आदि गतिविधियों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई।
मैट्रो के कार्य में आ रही बाधाएं हुई दूर, बीआईसी की भूमि पर आज से प्रारंभ हुआ मेट्रो का कार्य।
कानपुर 28 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ। द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *सड़क सुरक्षा एवम् साइबर क्राइम* के अंतर्गत महाविद्यालय से अधिग्रहित मलिन बस्ती अस्पताल घाट तक पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही तथा प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात के नियमों का पालन करें, सावधान रहें सतर्क रहे जैसे नारों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर बस्ती वासियों, युवाओं, महिलाओं व बच्चो को पोस्टर, वाक्य, गीत, कविता, आपसी वार्तालाप एवम् नुक्कड़ नाटक के द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने एवं साइबरक्राइम से बचने के उपाय समझाएं।