Breaking News

एसएन सेन बा.वि.पी.जी कॉलेज के विज्ञान संकाय द्वारा युवा महोत्सव 2021 के अंतर्गत अंर्तमहाविद्यालय प्रतियोगिता ऑन स्पॉट पोस्टर मेकिंग कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कानपुर 9 दिसंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, विगत दिवस एसएन सेन बा.वि.पी.जी कॉलेज कानपुर के विज्ञान संकाय द्वारा युवा महोत्सव 2021 के अंतर्गत अंर्तमहाविद्यालय प्रतियोगिता ऑन स्पॉट पोस्टर मेकिंग कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव श्री पी. के .सेन संयुक्त सचिव श्री शुभ्रो सेन , प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल तथा युवा महोत्सव की प्रभारी डॉ चित्रा सिंह तोमर ने मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया। कार्यक्रम प्रभारी रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ गार्गी यादव ने प्रतियोगिता के नियम बताएं। अतिथियों का स्वागत जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ पूनम अरोड़ा ने किया।
निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर गोवर्धन लाल, साइंटिस्ट डी.एम.एस.आर.डी.ई. कानपुर एवं डॉ अशोक कुमार गौतम, साइंटिस्ट डी.एम.एस.आर.डी.ई. कानपुर रहे।
कानपुर महानगर के 15 महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार निम्नलिखित रहे-
प्रथम- वारिशा लाइक एस.एन. सेन कॉलेज
द्वितीय-कौशिकी दीक्षित जागरण कॉलेज
तृतीय- दिव्या शुक्ला जागरण कॉलेज
सांत्वना- ऊषारा सिद्दीकी डी. जी. कॉलेज
विशेष पुरस्कार- मारिया इमरान पी.पी.एन कॉलेज, अगम शुक्ला पी.पी.एन कॉलेज एवं श्रेया द्विवेदी एस.एस.एन कॉलेज को मिला इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अनुशासक मंडल डॉ निशि प्रकाश ,डॉ अलका टंडन, डॉ रेखा चौबे रही। डॉ शैल बाजपेई डॉ राई घोष,श्रीमती प्रतिभा मजूमदार, कु.वर्षा सिंह कु. तैयबा का विशेष योगदान रहा।