भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 13 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में ” तिरंगा रैली” व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और तिरंगे के सम्मान व महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ सुमन द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर में तिरंगा फहराकर हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार कर सकते हैं।
एनएसएस प्रभारी डॉ. श्वेता रानी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने “हर घर तिरंगा”, “एकता में अनेकता”, “स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव” जैसे विषयों पर सुंदर और प्रेरणादायक पोस्टर बनाए।
कार्यक्रम के आयोजन में स्वयं सेविका तनिष्का, प्रियल, माही, आंशिका यादव, दिव्यांशी ने योगदान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर