Breaking News

चर्च कॉलेज, कानपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई का पाँच दिवसीय प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर

भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई का पाँच दिवसीय प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर 04 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टिन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से प्रदीप कुमार त्यागी, अभिषेक द्विवेदी तथा अंजना सिंह प्रशिक्षण प्रदान किया।शिविर के दौरान प्रतिभागियों को टोली गठन, स्काउटिंग के नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास, ध्वज शिष्टाचार, बी.पी.-6 व्यायाम, मार्च-पास्ट, कलर पार्टी तथा पायनियरिंग (गाँठ एवं फाँस) का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पोस्टर, रोल प्ले एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम शिविर के अंतिम दिवस 08 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

क्राइस्ट चर्च महाविद्यालय, कानपुर के रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई का चतुर्थ दिवस का शिविर 7 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के मैदान में सम्पन्न हुआ । शिविर की शुरुआत विश्वविद्यालय द्वारा चयनित विशेषज्ञ अभिषेक द्विवेदी सभी रोवर्स एंड रेंजर्स को ध्वज शिष्टाचार दे कर की गई । ध्वजारोहण एवं झंडा गीत के पश्चात सभी प्रतिभागियों को गांठों एवं बंधनों का सफल प्रशिक्षण दिया गया , जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विशेषज्ञ अभिषेक द्विवेदी और प्रदीप त्यागी जी गांठ व बंधन बांध करके दिखाया भी । जिसके बाद सभी रोवर्स और रेंजर्स को प्राथमिक चिकित्सा में स्ट्रेचर तथा पट्टियों की जानकारी दी गई । जिसमें सभी ने बारी बारी से पट्टियां एक दूसरे के बांध कर प्रशिक्षण को सार्थकता प्रदान की ।

तदोपरांत महाविद्यालय के डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में रोवर्स और रेंजर्स की विभिन्न टोलियों के मध्य नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई , जिसके निर्णायक के रूप में हिंदी विभाग के प्रो. अरविंद सिंह जी उपस्थित हुए । शिवाजी टोली ने भ्रष्टाचार , महाराणा प्रताप टोली ने सड़क सुरक्षा , मैरी कॉम टीम ने महिला उत्पीड़न तथा सूफिया कुरैशी ने भ्रष्टाचार विषय पर प्रस्तुति दी । रोवर्स में शिवाजी टोली तथा रेंजर्स में सूफिया कुरैशी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

तत्पश्चात सभी के मध्य ट्रूप गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसके निर्णायक के रूप में गणित विभाग के डॉ राघवेंद्र सिंह प्रस्तुत थे । सभी रोवर्स एंड रेंजर्स टोली ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा प्रथम स्थान रेंजर्स की सूफिया कुरैशी टोली ने प्राप्त किया ।

शिविर तथा प्रतियोगिता का सफल आयोजन करानें में रोवर्स एंड रेंजर्स के प्रभारी डॉ आशीष दुबे , रेंजर्स की प्रभारी डॉ श्वेता मिश्रा , रोवर्स एंड रेंजर्स के अन्य सदस्य यथा अरुणेश शुक्ल , नाज़िर हुसैन व राघवेंद्र सिंह का महान योगदान रहा ।