भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज में 1 एवं 2 अप्रैल 2026 को आयोजित ‘अभिव्यक्ति 2026’ के ग्रैंड फिनाले का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रथम आयोजन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता था, जिसमें पाँच टीम- अग्नि, आकाश, ब्रह्मोस, शौर्य और निर्भया ने भाग लिया। प्रतियोगिता के चार चरण थे: मिक्स्ड बैग, फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट (बजर राउंड), ऑडियो-विजुअल तथा रैपिड फायर। प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विजेता: • प्रथम स्थान: टीम आकाश • द्वितीय स्थान: टीम शौर्य
इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. विभा दीक्षित के निर्देशन में हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के समन्वयक प्रो. शालिनी कपूर, सदस्यों में डॉ. मनीष कपूर, डॉ. आशुतोष कुमार, प्रो अंजलि एवं डॉ. मनीषी त्रिवेदी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
द्वितीय आयोजन जस्ट ए मिनट (JAM) प्रतियोगिता थी, जिसका संचालन डॉ. अंकिता पांडेय एवं डॉ श्वेता मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तत्काल विषय पर एक मिनट में अपने विचार प्रस्तुत करने थे। प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल का परिचय दिया।
निर्णायक: प्रो. संजय सक्सेना एवं प्रो फ़िरदौस कटियार
विजेता: •प्रथम स्थान: आदर्श सिंह चौहान • द्वितीय स्थान: जुनेशा सिंह
तीसरा आयोजन रंगोली प्रतियोगिता था, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपांजलि एवं डॉ. क्रिस्टीना द्वारा किया गया।
विजेता: • प्रथम स्थान: शिवांग शुक्ला • द्वितीय स्थान: श्रृष्टि उत्तम
प्रथम दिवस अत्यंत सफल रहा और अब सभी की निगाहें 2 अप्रैल 2026 को होने वाले भव्य सांस्कृतिक समापन समारोह पर टिकी हैं, जिसमें नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगीं
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर