भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस. एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज में “डिजिटल अरेस्ट हेतु अवेयरनेस” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन, कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रीति सिंह, पुलिस विभाग से शरद तिलाराज एवं सत्य पाल सिंह द्वारा किया गया। SI सत्यपाल ने साइबर क्राइम क्या है, इससे कैसे बचा जाये तथा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय बताये| उन्होंने कहा कि बिना जानकारी वाले व्यक्ति से लेन देन से बचना चाहिए| भारत में वित्तीय साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं । इसका संचालन गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
कार्यक्रम की साज सज्जा डा. रचना निगम द्वारा की गई| एन. सी. सी., एन. एस. एस. की छात्राओं का विशेष योगदान रहा| महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, छात्राएं, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर