भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन रोड सेफ्टी क्लब की इंचार्ज डॉ. संगीता सिरोही के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने सृजनात्मक विचारों को भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित शपथ भी ली।इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा रैली निकालकर पोस्टरों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का संदेश दिया ताकि छात्राओं, अभिभावकों एवं अध्यापकों के मध्य सड़क सुरक्षा जागरूकता का व्यापक प्रचार प्रसार हो।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। भाषण प्रतियोगिता में उमरा ने प्रथम, वैष्णवी शर्मा ने द्वितीय तथा नाज़िया बेगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में श्रद्धा त्रिवेदी प्रथम , पंखुड़ी ओमर द्वितीय तथा रिधिमा तृतीय रही।प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में सिमरन फिरदौस ने प्रथम, बुशरा ने द्वितीय तथा सिमरन कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, महाविद्यालय सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो अर्चना वर्मा तथा निर्णायक मंडल ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर