Breaking News

एस. एन. सेन बी.वी पी.जी कॉलेज में गीत, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस. एन. सेन बी.वी पी.जी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत गीत, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शिक्षिकाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रची। कुछ छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेता रही। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें ओ री चिरैया तथा मुझे बादल छूना है आदि गीत प्रमुख थे ।इन गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने सभी शिक्षिकाओं , कर्मचारियो,तथा उपस्थित छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।