2. ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 4 से 8 अगस्त 2025 के बीच कानपुर और उन्नाव शहरों में 356.1 किलोमीटर शहर में और 4.8 किलोमीटर पैदल परीक्षण तथा प्रयागराज से लखनऊ तक 196.8 किलोमीटर राजमार्ग परीक्षण का विस्तृत ड्राइव परीक्षण किया। मूल्यांकन की गई तकनीकों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थे, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाते हैं। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को आईडीटी के निष्कर्षों से अवगत करा दिया गया है।
मूल्यांकित प्रमुख पैरामीटर:
ए) वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, भाषण गुणवत्ता (एमओएस), कवरेज।
बी) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब।
कॉल सेटअप सफलता दर – एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 98.23 प्रतिशत, 96.31 प्रतिशत, 100 प्रतिशत और 98.71 प्रतिशत है।
ड्रॉप कॉल दर – एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल में ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्रॉप कॉल दर क्रमशः 0.36 प्रतिशत, 3.58 प्रतिशत, 0.24 प्रतिशत और 0.12 प्रतिशत है।
प्रमुख क्यूओएस मापदंडों के अनुसार प्रदर्शन का सारांश
सीएसएसआर : कॉल सेटअप सफलता दर ( प्रतिशत में), सीएसटी : कॉल सेटअप समय (मिली सेकंड में), डीसीआर : ड्रॉप कॉल दर (प्रतिशत) और एमओएस : औसत राय स्कोर।


ये परीक्षण ट्राई द्वारा निर्धारित उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करके तत्क्षण किए गए थे। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, श्री संजय कुमार गुप्ता, सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल) ट्राई से ईमेल: adv.bhopal@trai.gov.in या दूरभाष सं. +91-755-2575501 पर संपर्क किया जा सकता है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर