देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकार क्षेत्र में 3685 केंद्रीय संरक्षित स्मारक/स्थल हैं। इन स्मारकों/स्थलों की स्थिति का आकलन करने के लिए एएसआई द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है और यह एक नियमित प्रक्रिया है। संरक्षण और रखरखाव का कार्य स्मारक /स्थल की आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार किया जाता है। हालांकि, कोई भी स्मारक/स्थल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में नहीं है।
पिछले पांच वर्षों के दौरान सभी केन्द्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों के संरक्षण और रखरखाव के लिए आवंटित और उपयोग किए गए धन का विवरण, जिसमें आंध्र प्रदेश शामिल है, अनुलग्नक-I में दिया गया है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर