मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने की शिरकत
कानपुर नगर 5 फरवरी बैंक ऑफ़ बड़ौदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें महिलाओं की उपलब्धियां का सम्मान करने और कार्य स्थल पर समानता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन मुख्य अतिथि थी।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा कानपुर नगर क्षेत्र की समस्त महिला स्टाफ कर्मचारी , विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाएं उपस्थित थी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को प्रेरणात्मक शब्दों से संबोधित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने नौकरी कर रही महिलाओं की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाएं अपना निर्णय स्वयं लेने का साहस और विश्वास रख पाएंगी। उन्होंने महिलाओं को कार्यस्थल पर सक्रिय नेतृत्व लेकर हर कार्य में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। ऐसा करने से ही महिला कर्मचारी अपने कौशल विकास में प्रगति कर पाएंगी। उन्होंने बताया कि हर महिला कर्मचारी को अपने विचार प्रकट करने का साहस रखना चाहिए जिसे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा। उन्होंने महिलाओं को अपनी क्षमता पर किसी प्रकार का खुद से अंकुश न रखने हेतु समझाया। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय स्वयं लेने हेतु प्रेरित किया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा कानपुर नगर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख शैलेश कुमार परख द्वारा महिलाओं के योगदान के महत्व पर चर्चा करी गई और बैंक द्वारा विभिन्न योजनाएं जो महिला केंद्रित हैं उनके बारे में बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलायों को सम्मानित किया , जिन्होंने बैंक से ऋण लेके अपने कार्य को शुरू कर आत्मनिर्भर होने की दिशा में कदम उठाया है । मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत लाभान्वित महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बैंक से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू करने का साहस किया जिससे उन्हें और लोगों को व्यवसाय प्रदान करने का अवसर प्रात हुआ है।