
हर साल 1 अप्रैल को अप्रैल फूल्‘स डे या मूर्ख दिवस मनाया जाता है, जोकि प्रैंक्स करने के लिये मशहूर है। यह आपके रूटीन शेड्यूल को मजेदार बना देता है। मौज-मस्ती के इस मौके पर एण्डटीवी के कलाकारों-आयुध भानुशाली (‘दूसरी माँ‘ के कृष्णा), गजल सूद (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कैट सिंह) और रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी) ने अपने सह-कलाकारों के साथ किये गये मजेदार प्रैंक्स से जुड़ी यादों को ताजा किया। कृष्णा का किरदार निभा रहे आयुध भानुशाली ने कहा, ‘‘सेट पर मुझे लोग प्रैंक्स्टर कहकर बुलाते हैं। मैं अपने सह-कलाकारों पर प्रैंक्स करने और लोगों को हंसाने का कोई भी मौका नहीं गंवाता। मेरी मां अक्सर मेरी शरारतों से दुःखी हो जाती है, लेकिन अप्रैल फूल्‘स डे तो अपवाद होना चाहिये ना (हंसते हैं)। मैं नेहा दीदी (नेहा जोशी) के बेहद करीब हूं, जोकि शो में मेरी मां का किरदार निभा रही हैं। मेरे प्रैंक्स से वो चिड़चिड़ा जाती हैं। हाल ही में, हम एक गंभीर सीन की शूटिंग कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने हमें सीन के बुलाया, मैंने उनकी साड़ी पर स्याही छिड़क दी। उस समय उनके चेहरे के जो भाव थे, वह मैं कभी भूल नहीं सकता। वह इतना घबरा गई थीं कि उन्होंने हमारे असिस्टेंट डायरेक्टर को बुलाया और उनसे साड़ी बदलवाने का अनुरोध किया, क्योंकि उन्होंने हल्के रंग की साड़ी पहन रखी थी। लेकिन साड़ी की स्याही जल्दी ही उड़ गई। मैं हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहा था। वह एक जेल इंक था, जो पूरी तरह से गायब हो गया था। मैं इस साल अप्रैल फूल्‘स डे पर उनके साथ प्रैंक करने की सोच रहा हूं, लेकिन मैं यहां पर उसके बारे में नहीं बता सकता, क्योंकि मैंने यदि पहले से ही बता दिया कि मैं क्या करने वाला हूं, तो फिर वह मजा नहीं आ पायेगा।‘‘
गज़ल सूद, जोकि कैट सिंह का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, ‘‘हमारे सेट पर योगेश जी (दरोगा हप्पू सिंह) एक प्रैंकस्टर हैं। वह अपने मजेदार प्रैंक्स से हमेशा हमें हंसाते रहते हैं। लेकिन एक दिन, मैंने उन पर ही प्रैंक करने का फैसला किया और वह हमारे प्रैंक में फंस भी गये (हंसती हैं)। एक सीन की शूटिंग के दौरान मैंने उनसे कहा कि, ‘आपकी मूंछें थोड़ी टेढ़ी लग रही हैं।‘ इतना सुनते ही उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट को मूछों को ठीक करने के लिये बुला लिया। थोड़ी देर बाद मैंने उनसे फिर कहा, ‘आपकी मूछें अभी भी थोड़ी टेढ़ी लग रही हैं।‘ इसके बाद उन्होंने आईना मंगवाया और मेकअप आर्टिस्ट को फिर से मूंछें ठीक करने के लिये कहा। वह इतने सचेत हो गये कि थोड़ी देर बाद उन्होंने मुझसे पूछना शुरू कर दिया कि अब तो मूंछें ठीक हैं ना। वह हमारे डायरेक्टर के पास भी चले गये और उनसे पूछने लगे कि कैमरे पर मेरी मूंछें ठीक लग रही हैं ना, जिस पर उन्होंने कहा कि, ‘ठीक लग रही है, पर आप फिर से फिक्स करना चाहो तो कर सकते हो।‘ वह बार-बार अपनी मूंछों को ठीक कर रहे थे। उन्हें ऐसे देखकर हमें बहुत हंसी आ रही थी। पैक-अप के दौरान, मैंने आखिरकार उन्होंने बताया कि उनकी मूंछें बिल्कुल सही थी और मैं उनके साथ प्रैंक कर रही थी। यह सुनकर वह चिड़चिड़ा गये, लेकिन उसके बाद तुरंत हंस भी पड़े।‘‘ रोहिताश्व गौड़ जोकि मनमोहन तिवारी की भूमिका निभा रहे हैं, ने कहा, ‘‘अप्रैल फूल्‘स डे मेरे लिये एक सेलीब्रेशन की तरह है। मैं अपने प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती करने को कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाता हूं। हमारे शो की एक कहानी के लिये, मुझे शुभांगी अत्रे अभिनीत अंगूरी भाबी का किरदार निभाना था। मुझे उनकी तरह साड़ी पहननी थी, मेकअप करना था और हेयरस्टाइल बनाने थे, जोकि सबसे ज्यादा जरूरी थे। उस दिन हरकोई मेरे आउटफिट को लेकर हंस रहा था। मैंने उनके साथ मस्ती करने का फैसला किया। वे जब भी शुभांगी को सीन के लिये बुलाते थे, मैं कैमरे के सामने जाकर खड़ा हो जाता था। उन्हें शुरूआत में लगा कि मैं गलती से ऐसा कर रहा हूं, लेकिन मैंने बार-बार ऐसा किया और इससे वे चिढ़ गये। यह प्रैंक मैंने और शुभांगी जी ने मिलकर किया था। इतना ही नहीं, जब वे तिवारी जी के मेरे किरदार के लिये मुझे बुलाते थे, तो मैं कोई ध्यान ही नहीं देता था। मैं सिर्फ तभी फ्रेम में जाता था, जब वे बोलते थे कि ‘अंगूरी, फ्रेम में आओ।‘ मैंने अपने डायरेक्टर और उनके असिस्टेंट्स तथा अपने साथी कलाकारों को भी इतना कंफ्यूज कर दिया था, कि उन्हें मुझे रुकने के लिये बोलना पड़ता था। उस दिन से लेकर आज तक सभी लोग उस प्रैंक एवं मस्ती को याद करते हैं (हंसते हैं।)‘‘
देखिये ‘दूसरी माँ‘ रात 8:00 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 27 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता,दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ। द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *व्यक्तिगत स्वच्छता एवम् शिक्षा का महत्व* के अंतर्गत महाविद्यालय से अधिग्रहित मलिन बस्ती अस्पताल घाट तक पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही तथा प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। जिसमें ‘क्लीन कानपुर ग्रीन कानपुर, सफाई अपनाएं बीमारी भगाएं’ जैसे नारों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर बस्ती वासियों, युवाओं, महिलाओं व बच्चो को पोस्टर, वाक्य, गीत, कविता, आपसी वार्तालाप एवम् नुक्कड़ नाटक के द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता के अंतर्गत हाथ धोना सिखाया तथा उन्हें शरीर की सफ़ाई, प्रतिदिन स्नान करने, नियमित रूप से बालों को धोना, शैम्पू करना, तेल लगाना और भोजन करने के पूर्व तथा टॉयलेट करने के उपरांत हाथ धोने का महत्व बताया।


कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता विगत दिवस कानपुर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग मे एक दिवसीय ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन ने किया एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वयं भी परीक्षण में भाग लिया। विषय की जानकारी देते हुए जन्तु विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिवांगी यादव ने छात्राओं को बताया कि स्वयं का ब्लड ग्रुप ज्ञात होना कितना अवश्य है साथ ही उन्होंने ब्लड ग्रुप का रक्त दान से संबंध बतायाl
कानपुर 26 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
कानपुर नगर, दिनांक 26 मार्च, 2023 (सू0वि0)* सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक घाटमपुर श्रीमती सरोज कुरील, एम0एल0सी0 अरुण पाठक, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार के कर कमलों द्वारा आज कलेक्ट्रेट से सात मोबाइल वेटनरी यूनिट गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कानपुर 24 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।