“हम जिस चीज के लिए संघर्ष करते हैं वह भारत के वास्तविक लोगों के लिए है। वे शायद नहीं जानते हैं कि देश का राष्ट्रपति कौन है या कोलकाता या मुंबई कहां है, लेकिन ये भारत के असली लोग हैं।” लेखिका-सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘महानंदा’ इन शब्दों के पीछे की भावना को जीवंत करती है, जिसके निर्देशक अरिंदम सिल का मानना है कि हर किसी को जीवंत रहना और उत्साह जारी रखना चाहिए।भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के भारतीय पैनोरमा – फीचर फिल्म खंड में शामिल बंगाली फिल्म ‘महानंदा’ को महोत्सव के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गोवा में आज इफ्फी टेबल वार्ता/प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म महोत्सव के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, निर्देशक अरिंदम सिल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस जटिल समय में इस पर काम करना कितना महत्वपूर्ण है। “यह जीवन के सिद्धांतों के बारे में बात करने का समय है, क्योंकि आजकल बहुत कम लोग वास्तव में सैद्धांतिक जीवन जीते हैं। महाश्वेता देवी उन गिने-चुने लोगों में से एक थीं, जो सिद्धांतों पर आधारित जीवन जीती थीं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम अपने बच्चों को सिद्धांतों के आधार पर जीवन जीना सिखाएं।
तो, ऐसा क्या है जिसने उन्हें फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया? अरिंदम सिल ने कहा, नैतिक जिम्मेदारी की भावना से कम कुछ नहीं। “मैंने महसूस किया कि महाश्वेता देवी जैसी शख्सियत के बारे में बात करना और इसे आगे बढ़ाना हम जैसे फिल्म निर्माताओं की नैतिक जिम्मेदारी है, जिन्होंने सिद्धांतों के आधार पर जीवन जीया। वह कोई है जिसे हम सब भूलने की कोशिश कर रहे हैं। महाश्वेता देवी को अमेरिकी विश्वविद्यालयों में एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। हालाँकि, भारत के विश्वविद्यालयों में, हम उनके बारे में बात तक नहीं करते!”

”तो वह महान कार्यकर्ता जिन सिद्धांतों के लिए जीती थीं, जिसने अब उनकी कहानी को बताना एक नैतिक अनिवार्यता बना दिया है? महाश्वेता देवी की जीवन गाथा का वर्णन करते हुए अरिंदम सिल बताते हैं कि उनकी यह कहानी अमीर से फकीर बनने की कहानी है। “एक पूंजीवादी परिवार से आने और एक कम्युनिस्ट परिवार से शादी करने के बाद, सिद्धांतवादी महिला ने अपने पति और कम्युनिस्ट नाटककार बिजन भट्टाचार्य को छोड़ दिया क्योंकि उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता किया और जीवन में अच्छा करने के लिए तुच्छ फिल्म पटकथा लिखीं। उन दिनों महाश्वेता देवी ने अपने पति और बच्चे को छोड़ने का साहस दिखाया था। मानसिक पीड़ा के चलते उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन वह बच गई और इस देश की अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक कार्यकर्ताओं में से एक बन गई!

निर्देशक ने जोर देकर कहा कि महाश्वेता देवी का पूरा जीवन उन लोगों के लिए लड़ने के लिए समर्पित रहा, जिन्हें वह भारत के वास्तविक लोगों के रूप में संदर्भित करती थीं। “इस देश में किसी ने भी आदिवासियों – साबर और मुंडाओं के लिए काम नहीं किया है – जैसा उन्होंने किया। मेधा पाटेकर और महाश्वेता देवी एक साथ कामरेड की तरह थीं। महाश्वेता देवी ने कहा था: ‘हम जिस चीज के लिए संघर्ष करते हैं, वह भारत के असली लोगों के लिए है। वे नहीं जानते कि देश का राष्ट्रपति कौन है या कोलकाता या मुंबई कहां है, लेकिन ये भारत के असली लोग हैं। ‘ अपने आखिरी दिन तक, वह संघर्ष करती रही और काम करती रही और उन लोगों के बारे में बात करती रही जिन्हें हम पिछड़ा वर्ग कहते हैं। लेकिन ये वे लोग थे जो वास्तव में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले भारतीयों में सबसे आगे थे।” निर्देशक ने कहा, “महाश्वेता देवी को बड़े पैमाने पर लोगों ने फॉलो किया; उन्हें आदिवासी क्षेत्रों में भगवान के रूप में माना जाता है।” उन्होंने कहा कि हमने फिल्म में इन सभी तथ्यों को सामने लाने की कोशिश की है। निर्देशक ने जोर देकर कहा कि फिल्म का फोकस महाश्वेता देवी की बात करना था। वह नहीं चाहते थे कि बायोपिक सिर्फ साहित्य अकादमी विजेता व रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता महाश्वेता देवी के बारे में बताए, बल्कि भारत के वास्तविक लोगों के लिए उनके वास्तविक संघर्षों के बारे में बताए। अरिंदम सिल ने बताया, तो, जैसा कि फिल्म के शीर्षक से पता चलता है? “महानंदा नदी की तरह, उनके सिद्धांतों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक प्रवाहित होना चाहिए।” संयोग से, फिल्म के संगीत निर्देशक पंडित बिक्रम घोष हैं, जिन्हें कल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इफ्फी टेबल वार्ता के लिए अरिंदम सिल के साथ शामिल होने वाले कलाकार ने बताया कि संगीत की दृष्टि से यह परियोजना एक चुनौतीपूर्ण काम था। चुनौतियों में प्रमुख थी उस निरंतर भयावहता को सामने लाना, जिससे फिल्म ओतप्रोत थी। “फिल्म में त्रासदी, मृत्यु, दुःख और जीवन के अप्रत्याशित झटके को दिखाया गया है, जिससे उनका जीवन काफी प्रभावित था।
संगीत निर्देशक ने कहा कि इसको बाहर लाने के लिए पूरी तरह से आदिवासी संगीत बैकग्राउंड स्कोर का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा “उस भयावहता को फिल्म में पूरी तरह से आदिवासी स्कोर के साथ जोड़ा गया है। गाने सभी आदिवासी हैं। सुबीर दासमुंशी द्वारा लिखे गए गीत मुंडा जनजाति की भाषा में हैं। हमने ढोद्रो बनम और हड्डी की बांसुरी जैसे उनके वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल किया है।” हालाँकि, आदिवासी संगीत के बजाय शास्त्रीय संगीत और राग का उपयोग उस हिस्से को चित्रित करने के लिए किया गया है जहाँ उनके पैतृक परिवार को दिखाया गया है, जो उस समय समाज में बहुत ऊँचे थे। बिक्रम घोष ने बताया कि कैसे फिल्म की गैर-रैखिक संरचना को ध्यान में रखते हुए संगीत के दो रूपों को आपस में जोड़ा गया है। “वहां एक दृश्य है जहां महाश्वेता देवी 25 साल की हैं, और उसके ठीक बाद, कैमरा 75 वर्षीय महाश्वेता देवी को दिखाने के लिए पैन करता है। इसलिए, दृश्य के साथ जाने के लिए संगीत को एक साथ जोड़ना पड़ा। बिक्रम घोष ने फिल्म की संगीत यात्रा के बारे में बताते हुए कहा: “यह एक कठोर यथार्थ व वास्तविकता है। इसलिए संगीत को यथार्थपरक होना था, जिसके लिए मुझे संथाल और मुंडा जनजातियों के संगीतकार मिले, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संगीत असली लगे।”

अरिंदम सिल ने इस तथ्य को स्वीकार करने के लिए इफ्फी की सराहना की कि क्षेत्रीय फिल्म निर्माता वास्तव में भारतीय सिनेमा को विभिन्न भारतीय भाषाओं में बना रहे हैं। “हम वास्तव में छोटे बजट के साथ बड़ा सिनेमा बना रहे हैं।” 30 साल से 75 साल की उम्र की महाश्वेता देवी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री गार्गी रॉयचौधरी ने कहा कि उन्होंने महाश्वेता देवी की यात्रा को महसूस किया और उनके किरदार को निभाने का आनंद लिया।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर


कानपुर 26 नवंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट कालेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ (डा ) सुमन अधिवक्ता उरूज हबीब प्रो निशी प्रकाश प्रो रेखा चौबे प्रो गार्गी यादव प्रो. चित्रा सिंह तोमर डा प्रीति सिंह ने सरस्वती जी तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करके किया!
कानपुर 26 नवंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर की एनएसएस इकाई ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से राष्ट्रीय संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की,
कानपुर 25 नवंबर एस. एन. सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज कानपुर के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा एक कैरियर वार्ता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सुजीत सिंह कैरियर मोटीवेटर, अजय जैन सदस्य विश्वविद्यालय एंप्लॉयमेंट ब्यूरो, प्रबंध समिति के सचिव पी के सेन एवं प्राचार्य डॉ सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता ने छात्राओं से अपने सामर्थ्य अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने तथा कैरियर के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी l उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैंl आज के प्रतियोगी युग में छात्राओं को अपने व्यक्तित्व का विकास, आत्मविश्वास और भाषा शैली को विकसित करके आगे बढ़ना चाहिए। उनको पढ़ाई के साथ-साथ नवीनतम जानकारियों को भी जानने और करने की उत्सुकता होनी चाहिए।

