करवा चौथ व्रत के बाद माता अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस व्रत में माताएं निर्जल व्रत रखते हुए उदय होते तारों को देखकर व्रत का समापन करती हैं। जिस तरह करवाचौथ के व्रत में चंद्रमा का महत्व है, उसी तरह अहोई अष्टमी व्रत में तारों का विशेष महत्व होता है।
अहोई अष्टमी करवा चौथ के समान ही है। यह एक सख्त उपवास का दिन है। इस व्रत को रखने वाली महिलाएं पूरे दिन पानी पीने से भी परहेज करती हैं । वे केवल शाम को तारों को देखने और उनकी पूजा करने के बाद ही उपवास तोड़ सकतीं हैं।
यह व्रत माताएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। सुबह उठकर स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनें फिर दीवार पर अहोई माता की तस्वीर बनाएं या लगाएं। रोली, चावल और फूलों से माता अहोई की पूजा करें। इसके बाद कलश में जल भरकर माताएं अहोई अष्टमी कथा सुनें। माता अहोई को हलवा पूरी या फिर किसी मिठाई का भोग लगाएं।
अहोई अष्टमी व्रत से संबंधित दो कथाएं प्रचलित हैं:
पहली कथा:-
एक समय एक नगर में एक साहूकार रहता था। उसके सात-सात बेटे- बहुएं और एक बेटी थीं। दीपावाली से कुछ दिन पहले उसकी बेटी अपनी भाभियों संग घर की लिपाई के लिए जंगल से साफ मिट्टी लेने गई। जंगल में मिट्टी निकालते वक्त खुरपी से एक स्याहू का बच्चा मर गया। इस घटना से दुखी होकर स्याहू की माता ने साहूकार की बेटी को कभी भी मां न बनने का शाप दे दिया। उस शाप के प्रभाव से साहूकार की बेटी का कोख बंध गया। इस शाप से साहूकार की बेटी दुखी हो गई और उसने अपनी भाभियों से कहा कि उनमें से कोई भी एक भाभी अपनी कोख बांध ले। ननद की बात सुनकर सबसे छोटी भाभी तैयार हो गई। उस शाप के दुष्प्रभाव से उसकी संतान केवल सात दिन ही जिंदा रहती थी। जब भी वह कोई बच्चे को जन्म देती, वह सात दिन में ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता था। वह परेशान होकर एक पंडित से मिली और उपाय पूछा। जब पंडित ने उन्हें सलाह दी कि सुरही गाय की सेवा करें। पंडित की सलाह मानकर उसने सुरही गाय की सेवा करनी शुरू की। उसकी सेवा से प्रसन्न गाय उसे एक दिन स्याहू की माता के पास ले जाती है। रास्ते में गरुड़ पक्षी के बच्चे को सांप मारने वाला होता है, लेकिन साहूकार की छोटी बहू सांप को मारकर गरुड़ पक्षी के बच्चे को जीवनदान देती है। तब तक उस गरुड़ पक्षी की मां आ जाती है। वह पूरी घटना सुनने के बाद उससे प्रभावित होती है और उसे स्याहू की माता के पास ले जाती है। स्याहू की माता जब साहूकार की छोटी बहू की परोपकार और सेवाभाव की बातें सुनती है तो प्रसन्न होती है। फिर उसे सात संतान की माता होने का आशीर्वाद देती हैं। आशीर्वाद के प्रभाव से साहूकार की छोटी बहू को सात बेटे होते हैं, जिससे उसकी सात बहुएं होती हैं। उसका परिवार बड़ा और भरापूरा होता है। वह सुखी जीवन व्यतीत करती हैं।
दूसरी कथा:-
अहोई अष्टमी और राधाकुण्ड से जुड़ी कथा:
बहुत पहले झाँसी के निकट एक नगर में चन्द्रभान नामक साहूकार रहता था। उसकी पत्नी चन्द्रिका बहुत सुंदर, सर्वगुण सम्पन्न, सती साध्वी, शिलवन्त चरित्रवान तथा बुद्धिमान थी। उसके कई पुत्र-पुत्रियां थी परंतु वे सभी बाल्यावस्था में ही परलोक सिधार चुके थे। दोनों पति-पत्नी संतान न रह जाने से व्यथित रहते थे। वे दोनों प्रतिदिन मन में सोचते कि हमारे मर जाने के बाद इस अपार धन-संपदा को कौन संभालेगा!
एक बार उन दोनों ने निश्चय किया कि वनवास लेकर शेष जीवन प्रभु-भक्ति में व्यतीत करें। इस प्रकार वे दोनों अपना घर-बार त्यागकर वन की ओर चल दिए। रास्ते में जब थक जाते तो रुक कर थोड़ा विश्राम कर लेते और फिर चल पड़ते। इस प्रकार धीरे-धीरे वे बद्रिका आश्रम के निकट शीतल कुण्ड जा पहुंचे। वहाँ पहुँचकर दोनों ने निराहार रह कर प्राण त्यागने का निश्चय कर लिया।
इस प्रकार निराहार व निर्जल रहते हुए उन्हें सात दिन हो गए तो आकाशवाणी हुई कि तुम दोनों प्राणी अपने प्राण मत त्यागो। यह सब दुःख तुम्हें तुम्हारे पूर्व पापों के कारण भोगना पड़ा है। यदि तुम्हारी पत्नी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अहोई अष्टमी को अहोई माता का व्रत और पूजन करे तो अहोई देवी प्रसन्न होकर साक्षात दर्शन देगी। तुम उनसे दीर्घायु पुत्रों का वरदान मांग लेना। व्रत के दिन तुम राधाकुण्ड में स्नान करना। चन्द्रिका ने आकाशवाणी के बताए अनुसार विधि-विधान से अहोई अष्टमी को अहोई माता का व्रत और पूजा-अर्चना की और तत्पश्चात राधाकुण्ड में स्नान किया। जब वे स्नान इत्यादि के बाद घर पहुँचे तो उस दम्पत्ति को अहोई माता ने साक्षात दर्शन देकर वर मांगने को कहा। साहूकार दम्पत्ति ने हाथ जोड़कर कहा, हमारे बच्चे कम आयु में ही परलोक सिधार जाते है। आप हमें बच्चों की दीर्घायु का वरदान दें। तथास्तु! कहकर अहोई माता अंतर्ध्यान हो गई। कुछ समय के बाद साहूकार दम्पत्ति को दीर्घायु पुत्रों की प्राप्ति हुई और वे सुख पूर्वक अपना गृहस्थ जीवन व्यतीत करने लगे। करवा चौथ के समान ही इस व्रत का भी बहुत महत्व है।
~प्रियंका वर्मा महेश्वरी
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 14 अक्टूबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बा. वि. पी.जी. कॉलेज कानपुर के चित्रकला विभाग द्वारा “कला का व्यवसायीकरण” विषय पर वार्ता एवम् “उमंग चित्र प्रदर्शनी” का उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव श्री प्रोबीर कुमार सेन, मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित महिला महाविद्यालय कानपुर की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू चौधरी, सेन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सुमन, संयुक्त सचिव श्री शुभ्रो सेन व सदस्य श्रीमती दीपाश्री सेन द्वारा किया गया। आज के वर्तमान युग में प्रत्येक क्षेत्र में व्यावसायिक तकनीकी दृष्टि से विचार किया जा रहा है अतः कला शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यवसायिक दृष्टिकोण आवश्यक है । इसी विषय को महत्व देते हुए आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. रचना निगम, विभागाध्यक्ष चित्रकला विभाग ने सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन स्मृति चिन्ह के रूप में कलाकृति प्रदान कर किया।
कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, *स्वच्छ महाविद्यालय – स्वस्थ महाविद्यालय* स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत दिनांक 12 अक्टूबर को *डी.जी.(पी जी) कॉलेज, कानपुर* की *राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई* की एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के नेतृत्व में महाविद्यालय में *वृहद स्वच्छता अभियान* चलाया गया। जिसको *स्वच्छ महाविद्यालय-स्वस्थ महाविद्यालय* नाम दिया गया। इस अभियान में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर, कक्षा–कक्ष, प्रयोगशालाओ आदि की सफाई की। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक–पानी की बोतल, पाउच, बिस्किट व चिप्स आदि के खाली रैपर्स, पॉलिथीन, पेपर्स, यूजड स्टेशनरी इत्यादि – कुल 50 किलो से ज्यादा कूड़ा एकत्रित कर उसका यथोचित निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस की सभी वॉलिंटियर्स ने उत्साह पूर्वक योगदान किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ सुनंदा दुबे जी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है। स्वच्छता के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति की जा सकती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। स्वच्छ, स्वस्थ व पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने में छात्राओं का इस प्रकार का कदम मील का पत्थर साबित होगा।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कॉलेज में 12 अक्टूबर को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज विश्व की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड उमलिंग ला जो कि लद्दाख के 19024 फीट ऊंचाई पर स्थित है, की साहसिक यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कर वापस लौटी शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. प्रीति पांडेय जी का प्राचार्य प्रोफेसर सुमन एवं महाविद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ तथा मिष्ठान द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ. प्रीति पांडेय ने यह सफर 12 दिनों में पूरा किया तथा वह उमलिंग ला तक बुलेट के द्वारा यात्रा का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली चंद लोगों में से एक हैं। वहां पहुंचकर -3 डिग्री तापमान में डॉक्टर प्रीति पांडेय ने एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. महाविद्यालय का बैनर फहराया। यात्रा का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान था। 4200 किलोमीटर लंबी दुरूह यात्रा में लखनऊ, चंडीगढ़, मनाली, जिसपा, पांग, हनले से होते हुए उम लिंगला तक पहुंचना और वहां से डॉ. पांडे का सुरक्षित वापस आना यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण था। डॉ. प्रीति पांडेय पहले भी कई ऐसी साहसिक स्थानों जैसे खारदुंग ला पास, लाहौल स्फीति, लेह लद्दाख एवम विश्व के सबसे खतरनाक पास साच पास आदि की यात्रा बुलेट द्वारा कर चुकी हैं।
वर्तमान में आधुनिकता हमारी सहजता पर इस कदर हावी हो चुकी है कि हम पहले से कहीं ज़्यादा कनेक्टेड हुए हैं ,और कहीं ज़्यादा अकेले भी ! स्क्रीनों में झांकती हुई हमारी पत्थर हो चुकी आँखें भूल गयी हैं किसी की आँखों में देख कर बात करने का तिलिस्म.हर समय गैजेट्स पर घूमने वाली उँगलियाँ भूल गयी हैं किसी का हाथ थाम कर सूर्यास्त देखना।
आभा पाटिल! इस नाम से को जीते हुए मुझे 30 साल हो गए हैं। मैं अब आभा रह ही नहीं गई। आभा पाटिल में अब बहू, बीवी, मां और जिम्मेदार औरत ही रह गई है। जिंदगी ऐसे ही कुछ उलझती और कुछ सुलझती सी रही, मैं भी कुछ इसी तरह अपने घर संसार को आगे बढ़ाती रही। शादी हो कर आई थी तभी बड़े प्यार से जिम्मेदारियों की चाबी मेरे हाथ में थमा दी गई और धीरे-धीरे मैं जिम्मेदारी की चाबी से जिंदगी के ताले खोलते चली गई और खुद उसी में कैद होती गई। ऐसा नहीं था कि इस जिम्मेदारी को उठाने मे मुझे कुछ दिक्कत महसूस हो रही था या कुछ घुटन महसूस हो रही थी बल्कि मैं खुशी खुशी जिम्मेदारियां उठा रही थी।

कानपुर 2 अक्टूबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर में आज महात्मा गांधी जी एवम् लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर दिनांक 02/10/2022 को महाविद्यालय प्रेक्षागार में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री पी. के. मिश्रा, सचिव श्री पी. के. सेन, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन, प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव श्री शुभ्रो सेन, सदस्या श्रीमती दीपाश्री सेन के द्वारा महात्मा गांधी एवम् श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि द्वारा किया गया। प्रबंध तंत्र ने सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं तथा सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन की बधाईयां प्रेषित की। कार्यक्रम संयोजिका इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा दीवान ने महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों की वर्तमान में सार्थकता पर महत्त्वपूर्ण व्याख्यान दिया। कॉलेज के . संयुक्त सचिव श्री शुभ्रो सेन ने छात्राओ को आर्शीवचन दिया