इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास उस क्षेत्र की कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है। चाहे रेल हो, सड़क हो या डाक सेवाएं हों- ये सभी सेवाएं लोगों के जीवन को सुगम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई तीन ट्रेनें स्थानीय लोगों को झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों की यात्रा करने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा के औद्योगिक शहर राउरकेला जाने में भी लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि सेल फोन और कूरियर सेवाओं के बढ़ते चलन के बावजूद, भारतीय डाक की प्रासंगिकता नहीं खोई है। रायरंगपुर में नए डाक डिवीजन का उद्घाटन इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस क्षेत्र के लोगों को अब डाक सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समुदायों के विकास के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 के बजट की तुलना में इसके लिए मौजूदा बजट में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय लोगों के विकास के बिना समावेशी विकास अधूरा है, इसीलिए सरकार जनजातीय समुदायों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जनजातीय युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आत्म विकास के लिए व्यक्ति का प्रयास भी आवश्यक है। इसलिए युवाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए।
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने पीवीटीजी के विकास के लिए इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम जनमन (पीएम-जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय भाई-बहनों की प्रगति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल इस अमृत काल में लोगों को विकास से जोड़ेगी और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद करेगी।
कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस में बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक की यात्रा की।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “स्वीप-मतदाता जागरूकता अभियान” के अंतर्गत ऐस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज मतदाता केंद्र पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमे महाविद्यालय की तीनों इकाइयों – एन. एस. एस., एन. सी. सी. एवम रेंजर्स रोवर्स की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभयान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। जिनमें मुख्य रूप से निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिता रही। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की तथा सड़क सुरक्षा किस प्रकार से हमारे लिए महत्वपूर्ण है इस विषय पर अपने विचार रखें। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाली छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने कहा कि सड़क यातायात सुरक्षा अभियान एक प्रकार का विधि या उपाय है जिससे सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाता है। सभी प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टर्स की अति सराहना की। समस्त प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में भूगोल विभाग प्रवक्ता डॉ अंजना श्रीवास्तव एवम् कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
कानपुर 17 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान २०२४ के अंतर्गत एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज द्वारा कोई मतदाता न छूटे अभियान के अंतर्गत एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आज दिनांक १७/११/२०२३ को महाविद्यालय में आयोजन किया गया . इस प्रतियोगिता का शीर्षक “वन नेशन वन इलेक्शन” था .
कानपुर 10 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा क्लब एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर तथा महाविद्यालय से लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम तक रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागृत किया। छात्राओं ने सिविल लाइंस के मुख्य चौराहा ग्रीन पार्क चौराहा, मर्चेंट चेंबर चौराहा पर दोपहिया, तिपहिया तथा चार पहिया वाहन चलाने वाले एवम् आवागमन करने वाले लोगों को यातायात के नियमों विशेष कर सिग्नल्स, सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट लगाने, अपनी लेने में चलने, ज़ेबरा क्रॉसिंग से सड़क पार करने व वाहन गति के संबंध में जानकारियां दी। रैली के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, जिंदगी नहीं इतनी सस्ती सड़क पर मत करो मस्ती जैसे नारे लगाए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वयं यातायात के नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, आस पड़ोस के लोगों को भी यातायात के नियमों से अवगत कराने की अपील की ताकि सड़क पर होने वाले ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोककर एक्सीडेंट के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान सीसी इंचार्ज डॉ मनीषी पांडे, सेल्फ फाइनेंसर डायरेक्टर प्रो वंदना निगम कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ताएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान की सराहना की।
कानपुर 10 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, डी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से शासन द्वारा संचालित “SVEEP” योजना के अंतर्गत *मतदाता जागरूकता अभियान* एवं *वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु फर्स्ट टाइम वोटर अवेयरनेस अभियान* का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की समस्त छात्राओं का वोटर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान एक पोस्टर तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मेंकार्यक्रम की संयोजिका विभा दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत और व्याख्यान के विषयवस्तु के परिचय से किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रिंसिपल औरसचिव, प्रोफेसर जोसेफ डैनियल ने भारत में संविधान के महत्व और प्रासंगिकता पर बहुतयुक्तिपूर्ण टिप्पणियाँ साझा कीं। उन्होंने भारतीय संविधान के मूल्य और पवित्रता को बनाए रखने में संविधान एवं कानून निर्माताओं के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि वक्ता वीएसएसडी कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर ए.बी. जायसवाल ने कानूनविद के दृष्टिकोण से एक बहुत ही अर्थपूर्ण व्याख्यान दिया।

कानपुर 7 नवंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूपनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से शासन द्वारा संचालित “*SVEEP*” योजना के अंतर्गत *मतदाता जागरूकता अभियान* एवं *वोटर रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप* का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की समस्त छात्राओं का वोटर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी, कानपुर नगर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से नियुक्त की गई सुमन वर्मा एवं अन्य बी.एल.ओ. की टीम द्वारा पंजीकरण का कार्य संपन्न किया गया। महाविद्यालय की लगभग 200 छात्राओं का वोटर पंजीकरण कराया गया।
कानपुर 4 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, इरा ज्ञान सरोवर जूनियर हाई स्कूल, सताँव, रायबरेली के तत्त्वावधान में नक्षत्र फाउण्डेशन द्वारा *”शिक्षा में रोचकता का समावेश* विषयक* शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला* की सातवीं प्रस्तुति का आयोजन किया गया।