
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 5 अक्टूबर – महिला सशक्तिकरण को समर्पित राष्ट्रीय सम्मेलन “स्त्री”, 2024 का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम कानपुर के दीन दयाल उपाध्याय सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सुधीर अवस्थी (प्रो-वाइस चांसलर) के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने आगामी”स्त्री”, 2024 सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मेलन महिलाओं के नेतृत्व और उनकी बढ़ती भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। इसके बाद CDC के निदेशक डॉ. राजेश अवस्थी और कुलसचिव डॉ. अनिल यादव ने भी महिला सशक्तिकरण के बढ़ते महत्व और उनके योगदान पर विचार रखे।
विभा संगठन मंत्री श्री अशुतोष सिंह और आईआईटी कानपुर के प्रो. अजीत चौधरी उपाध्यक्ष विभा ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. संगीता सरस्वत ने समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन (Holistic Health Management) पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के महत्व और उसे प्रबंधित करने के तरीकों पर गहन चर्चा की। इसके अलावा, डॉ. तुषार संधान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के माध्यम से शिक्षा, विज्ञान और कला को जोड़ने के विषय पर एक जानकारीपूर्ण सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने इन क्षेत्रों के बीच हो रहे अभूतपूर्व परिवर्तनों को रेखांकित किया और बताया कि कैसे नई तकनीकें इन क्षेत्रों में क्रांति ला रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुनीता वर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी कुशल वाणी से कार्यक्रम को सरस और रोचक बनाए रखा। अंत में डॉ. शशि बाला सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.Rashmi Gore,सीमा द्विवेदी और डॉ. नूतन वोहरा ने की, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कर्टेन रेज़र कार्यक्रम दिसंबर में होने वाले स्ट्री 2024 सम्मेलन के लिए मंच तैयार करता है, और महिला सशक्तिकरण परआप महत्वपूर्ण विचार-विमर्श की आवश्यकता को बल देता है। कार्यक्रम ने नारी शक्ति और समाज में उनके योगदान को लेकर एक नई दिशा देने का कार्य किया है।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 5 अक्टूबर एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सुमन , वरिष्ठ प्रध्यापिका प्रो निशि प्रकाश , कुलानुशासिका कै ममता अम्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती पर माल्यार्पणकर किया। प्रशिक्षण हेतु शोभित पांडेय (अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट एवं योग प्रशिक्षक) ने एक दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में कई कौशल छात्राओ को आत्म रक्षा के गुण सिखाए। कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया है जिसे डॉ प्रीती पाण्डेय विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा ने संचालित किया। प्राचार्या प्रो सुमन ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ प्रीती सिंह प्रीती यादव उपस्थित रही।
भारतीय स्वरूप संवाददाता स्वच्छता पखवाड़ा 2024 “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” के अंतर्गत दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के नेतृत्व में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया तथा आनंदेश्वर मंदिर स्थित सीढियों पर सफाई करने के उपरांत फूलदार पौधे गमले में लगाकर वहां पर सौंदर्यकरण किया गया। छात्राओं ने वहां मौजूद लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने, मंदिर परिसर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा कचरा गंगा जी में ना फेंकने की अपील भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त एनएसएस वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता एस एन सेन बालिका विद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनाँक 17/09/2024 से 02/10/2024 तक मनाये जा रहे “स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 2024” तथा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर स्वयंसेवीकाओ द्वारा *गोलाघाट* पर जाकर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। “ *स्वच्छता ही सेवा”* थीम पर आधारित इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रमों के साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम, एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतु विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ S. S.Singh (RHEO Kanpur )द्वारा किया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता रानी ने स्वयंसेविकाओं से लोगों को जल सरोवरों को स्वच्छ रखने तथा दूषित न करने के लिए प्रेरित करने का सन्देश दिया l प्राचार्या डॉ सुमन ने सभी स्वयंसेविकाओं अपने-अपने घरों के आसपास के जल सरोवर को साफ रखने का संदेश दिया एकत्रित किए गए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया। मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पूर्व प्रभारी डॉ. चित्रा सिंह तोमर, डॉ. प्रीति यादव प्रभारी एन सी सी ,तथा एन सी सी कैडेटो ने भी प्रतिभाग किया स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंर्तगत 24 सितंबर (मंगलवार)को कैंट क्षेत्र में स्थित गोला घाट की साफ सफाई की गई और आम जनमानस को स्वच्छता की भागीदारी थीम के अंर्तगत स्वच्छता की महत्ता के प्रति जागरुक किया गया।साथ-ही स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में निर्मित स्मार्टक्लास में छात्राओं को स्वच्छता संबंधी योजना “AMRUT Mission” के बारे में व्याख्यान एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से भी जानकारी दी गई। छात्राओं को स्वच्छता के संदर्भ में स्वयं भी जागरूक होने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।तथा अन्य शिक्षिकाओं सहित कोमल दिवाकर, मुस्कान राठौर, साक्षी, छवी, श्रद्धा वर्मा, नंदिका श्रीवास्तव, इस्मा नाज , अंशिका सिंह सहित 50 स्वयंसेविकाएं एवं ५० कैडेट उपस्थित रहीं।