Breaking News

महिला जगत

क्राइस्ट चर्च कॉलेज की मिशन शक्ति यूनिट द्वारा नवरात्रि के सुअवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर क्राइस्ट चर्च कॉलेज की मिशन शक्ति यूनिट द्वारा नवरात्रि के सुअवसर पर एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य जोसेफ डेनियल के मार्गदर्शन में किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना था। इस सेवा कार्य के अंतर्गत मिशन शक्ति यूनिट की टीम ने बेसिक शिक्षा निकेतन, कल्याणपुर के बच्चों को आवश्यक वस्तुएँ वितरित कीं। इनमें चटाई, खाद्य सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ शामिल थीं, जो उन बच्चों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होंगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन शक्ति यूनिट की समन्वयक डॉ. मीत कमल एवं डॉ. अनंदिता भट्टाचार्य ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार की और छात्रों को प्रेरित किया। इसके अलावा, इस अभियान में क्राइस्ट चर्च कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंजली सचान, अनंत सक्सेना, वैष्णवी दीक्षित, सिमरन, सलोनी, सुरभि एवं अन्य छात्रों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से इस सेवा कार्य को सफल बनाया।

इस पुनीत कार्य से न केवल जरूरतमंद बच्चों को सहायता मिली, बल्कि छात्रों में सामाजिक सेवा और परोपकार की भावना भी जागृत हुई। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति यूनिट के उद्देश्य, ‘समाज सेवा और सशक्तिकरण,’ को सार्थक करता है।

Read More »

नवरात्रि के पावन अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के तहत डफरिन में कन्या जन्म उत्सव आयोजित

कानपुर 4 अप्रैल नवरात्रि के पावन अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत कन्या जन्म उत्सव का आयोजन आज डफरिन हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चियों की मां से केक कटवाकर 25 नवजात बच्चियों की मां को बेबी किट वितरित कर समाज में बेटियों के महत्व को उजागर किया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि आज बेटियां बेटों से बहुत आगे पहुंच चुकी है, और बेटियों में बहुत सारा टैलेंट भरा हुआ है तथा सरकार उसको उजागर करने में विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है । आज बहुत सारी लड़कियां फील्ड में बहुत अच्छा कार्य कर रही है ।उन्होंने कहा कि 2050 तक जब इन बच्चियों का विवाह होगा तब तक उन्हें दहेज देना नहीं बल्कि दहेज मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी नौकरियों में भी आरक्षण दे रही है। आज बेटियां लड़कों से आगे बेहतर कार्य करते हुए अपना परचम फहरा रही है ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया जाना है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और कन्या जन्म का स्वागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एक अहम योजना है, जिसके तहत अब तक 23.10 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग की कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत -बालिका के जन्म पर 5,000 रुपये व एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा कक्षा 1 और 6 में प्रवेश पर 3,000-3,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा कक्षा 9 में प्रवेश पर 5,000 रुपये और 10वीं या 12वीं पास करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश पर 7,000 रुपये दिए जा रहे हैं। इस तरह, एक लाभार्थी को कुल 25,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिससे उसकी शिक्षा और भविष्य सुरक्षित हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरि दत्त नेगी, जिला प्रोवेशन अधिकारी जयदीप,मुख्य अधीक्षका डफरिन हॉस्पिटल समेत अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।

Read More »

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘कानपुर थ्रू दि एजेज अनवेलिंग द लेयर्स ऑफ़ हिस्ट्री ‘(युग -युगीन कानपुर) का शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज कानपुर के इतिहास विभाग के तत्वाधान में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘कानपुर थ्रू दि एजेज अनवेलिंग द लेयर्स ऑफ़ हिस्ट्री ‘(युग -युगीन कानपुर) का उद्घाटन दिनाँक आज 28 मार्च 2025 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिव प्रोबीर कुमार सेन, प्राचार्य प्रोफेसर सुमन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन तथा कोषाध्यक्ष दीपाश्री सेन, तथा संगोष्ठी की संयोजिका डाॅ. मनीषा दीवान ने सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रोफेसर सुमन ने अपने स्वागत उद्बोधन के द्वारा सभागार में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी अतिथियों का महाविद्यालय संगोष्ठी में स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। डाॅ. मनीषा दीवान ने विषय प्रवर्तन के द्वारा कानपुर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता बाल मुकुंद पांडेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली), चेयर पर्सन संजयश्री हर्ष, (राष्ट्रीय संगठन सह- सचिव, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली), गेस्ट ऑफ़ ऑनर प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा (संयोजक इतिहास विषय, सी. एस. जे. एम. यू. कानपुर), स्पेशल स्पीकर प्रोफेसर विग्नेश त्यागी (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ), ने अपनी गरिमामय उपस्थिति तथा उद्बोधन से संगोष्ठी को गौरवान्वित किया।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम तथा द्वितीय तकनीकी सत्र में देश के विभिन्न भागों से आए हुए इतिहास के लगभग 80 अध्येताओं व शोधार्थियों द्वारा कानपुर के परंपरागत इतिहास की पुर्नव्याख्या करते हुए ऐतिहासिक कानपुर की विशिष्ट उपलब्धियों, चुनौतियों ,समस्याओं आदि विषयों का मंथन कर नई रोशनी डाली गई। शिक्षा शास्त्र विभागध्यक्षा प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने मंच संचालन की महती भूमिका का निर्वाह करते हुए संगोष्ठी को दिशा प्रदान की। प्रथम तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. प्रीति सिंह, तथा द्वितीय तकनीकी सत्र का संचालन प्रो. मीनाक्षी व्यास ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. निशी प्रकाश के निर्देशन में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया।

Read More »

पांच दिवसीय डिजिटल मार्केटिंग विषय पर विकास प्रबंधन कार्यक्रम ( MDP) आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरुप नगर, कानपुर में सुगंध एवं सुरम्य, एम.एस.एम.ई.एवं नवाचार प्रकोष्ठ छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय डिजिटल मार्केटिंग विषय पर विकास प्रबंधन कार्यक्रम ( MDP) आयोजन (दिनांक – 21/03/2025 से 26/03/2025 तक स्नातक छात्राओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग पर पांच दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें ऑनलाइन मार्केटिंग रणनीतियों के प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को मार्केटिंग दक्षता बढ़ाने के लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई टूल्स के व्यावहारिक ज्ञान से लैस करना था। सत्रों का नेतृत्व प्रतिष्ठित वक्ताओं: अरुण्य रस्तोगी, डॉ. शिल्पा कैस्था, डॉ. शुनील शुक्ला और अनिल त्रिपाठी ने किया, जिन्होंने डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं पर गहन जानकारी दी।

विभिन्न विषयों को कवर किया गया जैसे कि Google विज्ञापन, Amazon Marketplace, विक्रेता रणनीतियों, उत्पाद रैंकिंग और विज्ञापन तकनीकों की व्याख्या करना; लिंक्डइन मार्केटिंग, पेशेवर नेटवर्किंग, ब्रांड निर्माण और लीड जनरेशन पर जोर देना; मार्केटिंग में AI टूल्स का उपयोग, डेटा-संचालित निर्णय लेना और सामग्री निर्माण। सेमिनार का समापन 26.03.2025 को क्रिएटिव ऑनलाइन मार्केटिंग के साथ हुआ, जिसमें सोशल मीडिया एंगेजमेंट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और कंटेंट स्ट्रैटेजी के लिए अभिनव दृष्टिकोणों पर चर्चा की गई। इसमें 52 छात्राओं ने प्रतिभाग लिया

Read More »

एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. महाविद्यालय में छात्राओं को जल संरक्षण एवं अर्थ ऑवर डे के बारे में जागरूक किया गया

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. महाविद्यालय में विश्व जल दिवस के अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेश वाजपेयी जी और फहद राज़ी जी द्वारा छात्राओं को जल संरक्षण एवं अर्थ ऑवर डे के बारे में जागरूक किया गया। वर्ष 2025 के विश्व जल दिवस का विषय ग्लेशियर संरक्षण है। डॉ. राजेश वाजपेयी जी, फहद राज़ी जी, प्राचार्या प्रो सुमन, प्रो निशि प्रकाश, प्रो गार्गी यादव, डॉ प्रीति सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण किया। जल संरक्षण और भविष्य में इसके महत्व को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया गया । उन्होंने छात्राओं से साझा किया कि वॉटर फुटप्रिंट का किस प्रकार प्रबंधन किया जाना चाहिए। जल संरक्षण के चार महत्वपूर्ण उपाय के रूप में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर रिसाइकल, रियूज वॉटर और वॉटर फुटप्रिंट की मैपिंग की चर्चा की गई।
छात्राओं ने आज शाम 08:30 – 09:30 तक सभी विद्युत उपकरण बंद रख कर अर्थ ऑवर मनाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर गार्गी यादव ने किया एवं मंच संचालन डॉक्टर अमिता सिंह ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Read More »

बिठूर महोत्सव में एस. एन. सेन पी. जी कालेज की अनुष्का सिंह का लोगो चयनित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 22 मार्च बिठूर महोत्सव कानपुर में एस. एन. सेन पी. जी कालेज के चित्रकला विभाग की अनुष्का सिंह का लोगो चयनित हुआ है ।और उसको सभी बैनर में शामिल करा गया है।

अनुष्का बताती हैं, पहले मैंने लोगो को मैन्युअल रूप से ड्रा करके बनाया, मेरी प्रेरणा रानी लक्ष्मीबाई थी तो मैंने ये दिखाने की कोशिश की, कि वे बहुत ही बहादुर थी। आग की लपटें उनके अंदर की ज्वाला को दिखाती है Adobe illustrator का उपयोग करके बनाया गया है, इसमें मैंने बहुत से टूल्स का उपयोग किया है। जैसे: shape tool, gradient too

Read More »

पर्यावरण के दुश्मन प्लास्टिक पाउच, पॉलिथीन

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 22 मार्च दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा दिनांक 22 मार्च, 2025 को आजाद नगर स्थित लल्लन पुरवा बस्ती में कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एन एस एस गीत गाकर हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने रैली निकालकर बस्ती वासियों को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश देते हुए बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक, पाउच पॉलिथीन यह सभी पर्यावरण के लिए अत्यधिक खतरा है। हमें इनका प्रयोग करने से बचना चाहिए तथा पर्यावरण की रक्षा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।
शिविर के दूसरे सत्र में वॉलिंटियर्स ने पोषक आहार के तत्वों के बारे में विशेष रूप से जानकारी देते हुए उन्हें अपने खाने में सम्मिलित करने का महत्व बताया तथा बस्ती के बच्चों को इस अवसर पर वॉलिंटियर्स के द्वारा गन्ने के जूस का वितरण किया गया। राष्ट्रगान गाकर शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अंजना श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

होली पर खुशियों का उपहार, डबल इंजन की सरकार

*होली पर खुशियों का उपहार, डबल इंजन की सरकार*

*होली और दीपावली पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सुविधा।*

*जनपद कानपुर नगर में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 1,90,356*

*जनपद में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल 15,57,11,208 करोड़ की सिलेंडर रिफिल सब्सिडी दी गई है*

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा आज दिनांक 12.03.2025 को प्रातः 10:00 बजे से लोकभवन, लखनऊ में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सरसैया घाट नवीन सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मा० मंत्री, उच्च शिक्षा, विभाग, उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री कानपुर नगर ( योगेन्द्र उपाध्याय जी) द्वारा प्रतिभाग किया गया। मंत्री द्वारा जनपद के 10 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य स्वप्निल वरुण, बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा,
पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया,जिला अध्यक्ष,उत्तर दीपू पांडे,जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, जिला आपूर्ति अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

“महिला एकता ही महिला सशक्तिकरण”

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन.सेन बी.वी.पी.जी.कॉलेज कानपुर में शिक्षाशास्त्र विभाग के द्वारा दिनाँक 08-03-2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर सुमन, मुख्य वक्ता डॉ. नूतन वोहरा, तथा शिक्षाशास्त्र की विभागाध्यक्षा प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ किया। उपस्थित सभी शिक्षिकाओं ने सरस्वती माँ के चरणों में पुष्प अर्पित किए। अतिथि स्वागत परंपरा के उपरान्त, प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने विषय प्रवर्तन करते हुए वैदिक काल से आधुनिक काल तक महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्या प्रो. सुमन ने महिलाओं को शक्ति स्त्रोत तथा सृष्टि का आधार कहा। उन्होंने सभी छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य वक्ता डॉ. नूतन वोहरा जी ने भारत में महिला सशक्तिकरण के नये आयामों पर बात की। उन्होंने बताया कि, महिला को एक लिंग विशेष की पहचान से अलग मानवमात्र माने जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकार और कर्तव्यों में सामंजस्य बढ़ाने की बात की। इस सन्दर्भ में उन्होंने भगवदगीता का उदाहरण दिया। उन्होंने महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मशक्ति एवं आत्मगौरव के विकास के लिए छात्राओं के साथ चर्चा भी की।

डाॅ. ऋचा सिंह ने मंच संचालन की महती भूमिका को सफलतापूर्वक वहन किया। डाॅ. अनामिका ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। प्राचार्या, शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूर्ण उत्साह के साथ एक साथ मिलकर मनाया यही एकता महिला सशक्तिकरण की ओर उनके बढ़ते हुए कदम हैं। अंत मे प्राचार्या जी ने शिक्षा शास्त्र विभाग को सफल एवं सुन्दर आयोजन के लिए बधाई दी।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज द्वारा बस्ती में चलाया गया स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 7 मार्च दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आजाद नगर स्थित लल्लनपुरवा बस्ती में सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन *स्वच्छता एवं स्वास्थय जागरूकता अभियान* चलाया गया। शिविर स्थल की साफ-सफाई करने के उपरांत दैनिक गतिविधियों में सरस्वती वंदना एवं एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। आज के शिविर के प्रथम सत्र में महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने समस्त छात्राओं तथा बस्तीवासियों को शासन के निर्देशानुसार दहेज मुक्त भारत की प्रतिज्ञा तथा नशा मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलवाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में छात्राओं ने पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय गतिविधि के अंतर्गत 11:00 से 12:00 बजे तक पुस्तक भी पढ़ी। लंच ब्रेक में मध्याह्न भोजन ग्रहण करने के उपरांत छात्राओं ने नॉलेज इंस्टीट्यूशन प्रभारी डॉ ज्योत्सना पांडे के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत थीम पर नारे लिखे एवं पोस्टर बनाएं। इसके बाद सभी छात्राओं ने लल्लनपुरवा बस्ती में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने *स्वच्छता के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों* से लोगों को अवगत कराया तथा बस्ती में बच्चों को हाथ धोने की प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी। साइन कालीन योगिक क्रियाएं सायंकालीन योगाभ्यास के पश्चात राष्ट्रगान गाकर छठे दिवस का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ शशि बाला सिंह, बसंत कुमार एवं समस्त बस्तीवासियों का विशेष योगदान रहा।

Read More »