लोकसभा ने आज राष्ट्रीय रेल एवं परिवहन संस्थान (एनआरटीआई), एक मानद (डीम्ड) विश्वविद्यालय, को गतिशक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी), एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय, के रूप में परिवर्तित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन), विधेयक 2022 को पारित कर दिया।
केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमेशा भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण के साथ काम करते हैं और उनके नेतृत्व में चौथी औद्योगिक क्रांति तथा 21वीं सदी की चुनौतियों को अपनाने को आतुर रहने वाले एक भविष्योन्मुखी श्रमशक्ति को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे तकनीकी विकास के बारे में भी बताया और कहा कि 2022 तक भारत फ्रंटियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा।
श्री प्रधान ने सड़क, रेलवे, नौवहन, उड्डयन आदि सहित बुनियादी ढांचे और परिवहन क्षेत्रों में हो रहे विभिन्न परिवर्तनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्रों का विकास, देश भर के छोटे शहरों में हवाई अड्डों का निर्माण और हवाई यातायात में वृद्धि भारत के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन एक ज्ञान भंडार का निर्माण करने, अनुसंधान करने, सर्वोत्तम कार्यप्रणाली को तैयार करने, कौशल विकास की सुविधा सुनिश्चित करने, क्षमता निर्माण की दिशा में काम करने और परिवहन क्षेत्र के विकास को सुविधाजनक बनाने हेतु एक संस्थान के निर्माण की मांग करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य के छात्रों को बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सफल होने के लिए स्टेम के अलावा पर्यावरण, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान के बारे में सीखना होगा। इसलिए, गतिशक्ति विश्वविद्यालय नाम के एक विश्वस्तरीय, बहु-विषयक, बहुआयामी और भविष्योन्मुखी संस्थान की कल्पना की गई है।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दृष्टिकोण के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को शिक्षा और स्किलिंग के इकोसिस्टम की मुख्यधारा में लाने की जरूरत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सिर्फ नौकरी चाहने वालों की नहीं, बल्कि नौकरी देने वालों की एक पीढ़ी तैयार करना है। श्री प्रधान ने यह भी कहा कि भारत में एक नई कार्य संस्कृति विकसित हो रही है जिसमें किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति इसी कार्य संस्कृति का एक और उदाहरण है।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
पूर्व प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल ने नवनियुक्त प्राचार्या डा सुमन को उत्तरी पहनाकर उनका स्वागत किया। प्राचार्या को समस्त शिक्षकों मोमेंटो भी प्रदान किया। प्राचार्या डॉ सुमन ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और यह आवाहन किया कि जैसे एस एन सेन कालेज काअब तक नाम आगे रहा है वैस ही हम सब मिलकर आगे भी इसको बहुत ऊंचाइयों तक ले जाएंगे ।इस बैठक में महाविद्यालय की सभी शिक्षक बहने उपस्थित थी। डॉक्टर निशी, डॉक्टर रेखा, डॉ गार्गी ,डॉ प्रीति पांडे, डॉ प्रीति सिंह ,श्री हरीश जी ,डॉ मीनाक्षी व्यास, कैप्टन ममता, डॉ रचना श्रीमती किरन,डॉ मोनिका डा निशा वर्मा, शुभा,डॉ अनामिका, डा पूजा, डा रीता, संगीता, डा रश्मि, रिचा सिंह,आदि भी उपस्थित रहे।
आरंभ में कॉलेज के प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल उप प्राचार्य डॉ सबीना बोदरा तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर आमंत्रित किए गए अतिथि डॉ शशि अग्रवाल डॉ अनीता निगम सुजीत कुंतल उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने कॉलेज के अध्यापक और छात्र के संग मिलकर कॉलेज में जगह जगह पर पौधारोपण किया और सभी को पौधों का हमारे जीवन में कितना अधिक महत्व है, इस से अवगत कराया। साथ ही पर्यावरण दूषित होने वाले कारणों पर भी प्रकाश डाला और उससे बचने के उपाय सांझा किए।
कानपुर 5 अगस्त, जिला सूचना कार्यालय, छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति की औचक जाँच करने और छात्रों / बच्चों को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से, आयुक्त कानपुर मंडल ने कानपुर नगर जनपद के कल्याणपुर ब्लॉक के कटरी शंकरपुर सराय के सरकारी मॉडल प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.

कानपुर 30सितंबर, भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस.एन .सेन . बालिका विद्यालय पी.जी कॉलेज कानपुर में हिंदी विभाग द्वारा प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई। कॉलेज की डा प्रीति सिंह के अनुसार 31 जुलाई को प्रेमचंद जयंती होती है। किंतु 31 तारीख को रविवार की छुट्टी होने के कारण एक दिन पहले ही समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कथा सम्राट के आईने में (पंच परमेश्वर) कहानी पर छात्राओं द्वारा परिचर्चा कराई गई ।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध तंत्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिव प्रोवीर कुमार सेन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन,प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल, समाज शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ निशी प्रकाश, डॉ रेखा चौबे ,अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ अलका टंडन तथा हिंदी विभाग की विभागाध्यक्षा रचना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कानपुर 9 जुलाई, भारतीय स्वरूप संवाददाता, कुलपति प्रो० विनय कुमार पाठक के निर्देशन में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्लेसमेन्ट सेल एवं क्राइस्ट चर्च महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में समस्त सम्बद्ध महाविद्यालय के स्नातक एवं परास्नातक छात्र छात्राओं हेतु रोजगार मेले का आयोजन क्राइस्ट चर्च महाविद्यालय में किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ० आर०के० द्विवेदी निदेशक सी. डी. सी. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, डॉ० आशुतोष सक्सेना समन्वयक सी.जी.पी.सी. काइस्ट चर्च कॉलेज, डॉ० प्रभात द्विवेदी, विश्वविद्यालय प्लेसमेन्ट सेल, डॉ० सबीना बोदरा उपप्राचार्या क्राइस्ट चर्च कालेज, डॉ० प्रशान्त त्रिवेदी सहायक प्रभारी प्लेसमेंट सेल, श्री सौरभ गुप्ता ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट अधिकारी, श्री अभिषेक मिश्रा, सी.जी. पी. सी. टीम काइस्ट चर्च के सदस्य डॉ शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. आरिफ खान, डॉ. अरविन्द सिंह, डॉ. हिमान्शु दीक्षित आदि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० आर०के० द्विवेदी निदेशक सी.डी.सी. ने सभी छात्रों को प्लेसमेन्ट के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के विषय में भी बताया।