Breaking News

शिक्षा

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समारोह के साथ समापन

कानपुर 29 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता,दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि यह शिविर 23 मार्च, 2023 से 29 मार्च, 2023 तक निरंतर 7 दिनों तक महाविद्यालय तथा अस्पताल घाट बस्ती में एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा चलाया गया। जिसमें आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संसाधन– विशेषकर जल, मिट्टी एवं पर्यावरण संरक्षण, टी बी मुक्त भारत, सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, महिलाओं का भावनात्मक शोषण आदि जैसे ज्वलंतशील मुद्दों पर रैली, पोस्टर प्रदर्शन, कविता, गीत, नुक्कड़ नाटक, आपसी वार्तालाप, व्याख्यान, ग्रुप डिस्कशन आदि गतिविधियों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम सिटी, श्री अतुल कुमार जी, विशिष्ट अतिथि, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मंडल, श्री रिपुदमन सिंह जी तथा कार्यक्रम समन्वयक, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, प्रोफेसर के एन मिश्रा जी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की सीनियर प्रोफेसर, डॉ निवेदिता टंडन ने तथा संचालन स्वयं वॉलिंटियर्स ने किया।
मुख्य अतिथि एडीएम सिटी, श्री अतुल कुमार जी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संसाधन संरक्षण व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान है इसीलिए सितंबर माह में दिल्ली में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में भी W–20 एवम् Y–20 को विकास के लक्ष्य का मुख्य बिंदु माना गया है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मंडल, श्री रिपुदमन सिंह जी ने सभी वॉलिंटियर्स के द्वारा किए गए समाज हित व सामुदायिक सेवा के कार्यों की भूरी–भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सभी मुद्दे ना केवल कानपुर या भारत वरन विश्व भर में परिचर्चा का मुख्य विषय हैं तथा इन पर और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम समन्वयक, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, प्रोफेसर के एन मिश्र जी ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा वॉलिंटियर्स को सफलतापूर्वक शिविर संपन्न करने की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्य नहीं है बल्कि समाज के साथ जुड़कर अनुभव प्राप्त करना व यथासंभव समस्या का समाधान करना है। शिविर को सफल बनाने में सभी वॉलिंटियर्स ने उत्साह के साथ अपना सक्रिय योगदान किया। जिनमें से विशिष्ट योगदान करने वाले कुछ वॉलिंटियर्स मुख्य रुप से सौम्या उपाध्याय, दीक्षा तिवारी, शिखा, वैष्णवी, शान्या, अभिव्यंजना सिंह, नूर सना, नूर अनमता, नंदिनी, मुस्कान यादव को अतिथियों के द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अर्चना दीक्षित, डॉ अंजना श्रीवास्तव , डॉ श्वेता, डॉ ज्योत्सना, डॉ हिना, श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, आकांक्षा, दीपा, श्री रामचंद्र समेत महाविद्यालय के समस्त टीचिंग में नॉन टीचिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। समारोह में महाविद्यालय की समस्त छात्रायें, विभागाध्यक्ष व प्राध्यापिकायें सम्मिलित रही।
दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर

Read More »

सड़क सुरक्षा एवम् साइबर क्राइम के लिए किया लोगो को जागरूक

कानपुर 28 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ। द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *सड़क सुरक्षा एवम् साइबर क्राइम* के अंतर्गत महाविद्यालय से अधिग्रहित मलिन बस्ती अस्पताल घाट तक पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही तथा प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात के नियमों का पालन करें, सावधान रहें सतर्क रहे जैसे नारों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर बस्ती वासियों, युवाओं, महिलाओं व बच्चो को पोस्टर, वाक्य, गीत, कविता, आपसी वार्तालाप एवम् नुक्कड़ नाटक के द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने एवं साइबरक्राइम से बचने के उपाय समझाएं।
तत्पश्चात स्वल्पाहार के बाद तृतीय सत्र जो एक बौद्धिक सत्र रहा। मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव के विशेषज्ञ निर्देशन में सभी वॉलिंटियर्स ने एक पैनल डिस्कशन *महिलाओं का भावनात्मक शोषण* विषय पर किया। यह एक अत्यधिक रुचिकर एवं लाभदायक सेशन रहा। इसमें इस अति गंभीर, विश्वव्यापी समस्या को अनेक देशों के आंकड़ों के द्वारा रखा गया तथा विभिन्न प्रकार के भावनात्मक शोषण जैसे लिंग भेद, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, काम के आधार पर डिस्क्रिमिनेशन आदि से बचने व उसे रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। चतुर्थ सत्र में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। शिविर को सुचारू रूप से चलाने में डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ हिना , डॉ ज्योत्सना का विशेष सहयोग रहा। नूर सना, नून अनमता, नंदिनी, वर्षा, अभिव्यंजन समेत सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स ने कैंप में रुचि व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Read More »

विद्या भारती उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं गणित विभाग क्राइस्ट चर्च कालेज कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक गणित विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

कानपुर 28 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, विद्या भारती उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं गणित विभाग क्राइस्ट चर्च कालेज कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक गणित विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन क्राइस्ट चर्च कॉलेज में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्याभारती उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक प्रो जयशंकर पांडेय, वैदिक गणित विशेषज्ञ प्रोफेसर कैलाश विश्वकर्मा एवं प्रोफेसर अनोखे लाल पाठक द्वारा वैदिक गणित विषय पर व्याख्यान दिए गए ।

हड़प्पा कालीन भवनों में गणितीय ज्यामिति एवं मापन विधियों का प्रयोग किया जाता था। वैदिक काल में शुल्व सूत्र, अथर्ववेद में गणित के सूत्र, शून्य की उत्पत्ति, स्थान मूल्य प्रणाली, दशमलव प्रणाली, स्वतंत्रता आंदोलन में गणितज्ञों वैदिक गणित के प्रणेता जगतगुरु स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ जी महाराज एवं बाल गंगाधर तिलक जी की भूमिका, जैन तीर्थंकरों जैसे महावीराचार्य का गणित में योगदान, 300 वर्ष ईसा पूर्व ऋषि पिंगल द्वारा बायनरी अंको का प्रयोग, आर्यभट्ट द्वारा त्रिकोणमिति एवं पाई का मान ज्ञात करना, ब्रह्मगुप्त द्वारा पेल समीकरण की खोज, श्रीधराचार्य द्वारा द्विघात समीकरण को हल करना, वराहमिहिर द्वारा शून्य का वर्तमान स्वरूप प्रदान करना, भास्कराचार्य द्वारा समाकलन के क्षेत्र में योगदान, केरला स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के गणितज्ञ माधव द्वारा कैलकुलस में लीब्निज प्रसार एवं ग्रेगरी श्रेणी की खोज, बोधायन द्वारा पाइथागोरस प्रमेय की खोज, वराहमिहिर द्वारा पास्कल त्रिकोण की खोज, रामानुजन का अनंत श्रेणियों के लिए योगदान एवं संख्या सिद्धांत में योगदान, कानपुर में जन्मे प्रोफेसर हरिश्चंद्र द्वारा हार्मोनिक एनालिसिस, रिप्रेजेंटेशन थ्योरी, ली ग्रुप के क्षेत्र में योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया गया।
पश्चिम के महान गणितज्ञों न्यूटन, लीब्निज, पास्कल, पेल, पाइथागोरस, फिबोनैकी,हेरीगोन, रोल, ग्रेगरी, फरमैट, यूलर, केप्लर के द्वारा दिए गए गणित के अधिकांशतः सूत्र, सिद्धांत एवं प्रमेय भारतीय गणितज्ञों द्वारा सैकड़ों वर्ष पूर्व ही खोजे जा चुके थे।
आजादी के अमृत काल में भारत के महान गणितज्ञों के कार्यों को सम्पूर्ण विश्व में पहचान एवं सम्मान दिलाना भारत सरकार एवं समस्त भारतवासियों का कर्तव्य है।
इस संगोष्ठी में क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर के प्राचार्य प्रोफेसर जोसफ डेनियल द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त वक्ताओं को इस कॉलेज में आकर विद्यार्थियों को इस ज्ञान के इस अनछुए पहलू से अवगत कराने के लिए भूरी भुर्री प्रशंसा करी गयी तथा प्राचीन भारत में वैदिक कालीन गणित की पढ़ाई पर बल दिया गया और भविष्य में ऐसी और अधिक वर्कशॉप करवाने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया, इस कार्क्रम में गणित के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आर के जुनेजा ने कार्यक्रम में लगे समस्त लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने व्यक्तिगत स्वच्छता व शिक्षा का बस्ती के लोगों को महत्व समझाया

कानपुर 27 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता,दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ। द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *व्यक्तिगत स्वच्छता एवम् शिक्षा का महत्व* के अंतर्गत महाविद्यालय से अधिग्रहित मलिन बस्ती अस्पताल घाट तक पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही तथा प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। जिसमें ‘क्लीन कानपुर ग्रीन कानपुर, सफाई अपनाएं बीमारी भगाएं’ जैसे नारों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर बस्ती वासियों, युवाओं, महिलाओं व बच्चो को पोस्टर, वाक्य, गीत, कविता, आपसी वार्तालाप एवम् नुक्कड़ नाटक के द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता के अंतर्गत हाथ धोना सिखाया तथा उन्हें शरीर की सफ़ाई, प्रतिदिन स्नान करने, नियमित रूप से बालों को धोना, शैम्पू करना, तेल लगाना और भोजन करने के पूर्व तथा टॉयलेट करने के उपरांत हाथ धोने का महत्व बताया।
तत्पश्चात स्वल्पाहार के बाद तृतीय सत्र में छात्राओं के द्वारा 15 से 29 आयु वर्ग के बेरोजगार एवम् औपचारिक शिक्षा नहीं ग्रहण कर रहे लोगों का डोर टू डोर सर्वे किया गया। चतुर्थ सत्र में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। शिविर को सुचारू रूप से चलाने में डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ श्वेता अनुपम का विशेष सहयोग रहा। आस्था, शुभी, नंदिनी, सान्या, सौम्या, दीक्षा, समेत सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स ने कैंप में रुचि व उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Read More »

एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग मे एक दिवसीय ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर आयोजित

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता विगत दिवस कानपुर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग मे एक दिवसीय ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन ने किया एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वयं भी परीक्षण में भाग लिया। विषय की जानकारी देते हुए जन्तु विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिवांगी यादव ने छात्राओं को बताया कि स्वयं का ब्लड ग्रुप ज्ञात होना कितना अवश्य है साथ ही उन्होंने ब्लड ग्रुप का रक्त दान से संबंध बतायाl
शिविर मे सभी छात्राओं ने स्वयं का ब्लड ग्रुप परीक्षण किया।
शिविर का संचालन डॉ शिवांगी यादव डॉ शैल वाजपेयी एवं जेबा अफरोज ने किया।
मौके पर वनस्पति विभाग की विभागध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया साथ ही वनस्पति विज्ञान की डॉ समीक्षा सिंह राई घोष उपस्थित रहीं।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज कानपुर में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन दिया गया संसाधन संरक्षण का संदेश

कानपुर 25 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *संसाधन संरक्षण : पर्यावरण एवं जल* के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जल है तो कल है, जल ही जीवन का आधार है, पर्यावरण सुरक्षा आत्मरक्षा जैसे नारों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर बस्ती वासियों, युवाओं, महिलाओं व बच्चो को संसाधनों विशेष रूप से पर्यावरण, जल व मिट्टी आदि के संरक्षण के संबंध में पोस्टर, वाक्य, नुक्कड़ नाटक, आपसी वार्तालाप आदि के द्वारा समझाया।
तत्पश्चात स्वल्पाहार के बाद तृतीय सत्र में जल संरक्षण एवम् संचयन पर आई टी विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योत्सना पांडे के द्वारा तथा पर्यावरण एवं मिट्टी के संरक्षण पर उर्दू विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ हिना अफशा के द्वारा छात्राओं को व्याख्यान दिया गया। इसी विषय पर छात्राओं ने ग्रुप डिस्कशन तथा क्विज भी किया। चतुर्थ सत्र में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. अर्चना वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों का संरक्षण करना हमारी प्राथमिक ड्यूटी है। हमें मानव तथा पृथ्वी के अस्तित्व के लिए संसाधनों को संरक्षित करके रखना चाहिए। एनएसएस वॉलिंटियर्स कु. सौम्या उपाध्याय ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स विशेष रुप से शिखा, दीक्षा, दामिनी, दिव्या, वैष्णवी आदि की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन महिलासशक्तिकरण व विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया गया

कानपुर 24 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *महिला सशक्तिकरण* के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘बेटी का सम्मान करो बेटो जैसा प्यार दो’ ‘पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की’ जैसे नारों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर बस्ती वासियों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के संबंध में पोस्टर, वाक्य, आपसी वार्तालाप आदि के द्वारा समझाया।
तत्पश्चात स्वल्पाहार के बाद तृतीय सत्र में आज का विषय *विश्व क्षय रोग दिवस* , 2023 को समर्पित किया गया। जिसमे इस साल के थीम ” *हम टी बी खत्म कर सकते हैं* ” को ध्यान में रखकर ग्रुप डिस्कशन किया गया। मुख्य वक्ता विहान केयर एंड सपोर्ट सेंटर, एनजीओ से श्री गोविंद पांडे व हेल्थ प्रमोटर श्री अंकित सचान ने छात्राओं को क्षय रोग के कारण एवं निवारण तथा सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। यह सेशन अत्यधिक लाभदायक रहा।महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. अर्चना वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दोनों ही विषय वर्तमान संदर्भ में अत्यधिक समीचीन एवं प्रासंगिक हैं। यह छात्राओं के चौमुखी विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता ने बताया कि इस शिविर में प्रतिदिन 4 सत्र किए जाएंगे जिनमें अलग-अलग समसामयिक विशेष महत्व के विषय रखे जाएंगे। भूगोल विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना श्रीवास्तव ने आज के सभी अतिथियों महाविद्यालय शासन एवं प्रशासन तथा छात्राओं का धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स ने सक्रियता के साथ हिस्सा लिया

Read More »

एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज की छात्रा हीना बानो ने बी. ए. तृतीय वर्ष में सी. एस. जे. एम. यूनिवर्सिटी कानपुर में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए

कानपुर 24 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज कानपुर के लिए स्वर्णिम गौरव का क्षण है कि महाविद्यालय की छात्रा हीना बानो पुत्री श्री अब्दुल हमीद ने बी. ए. तृतीय वर्ष हिंदी भाषा परीक्षा में सी. एस. जे. एम. यूनिवर्सिटी कानपुर में सर्वोच्च अंक प्राप्त कि। इस हेतु दिनांक 22 मार्च 2023 को विश्विद्यालय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल के द्वारा हींगवाला स्व. श्रीमती रामदुलारी कपूर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रचना शर्मा ने बताया कि हीना बानो उनके 25 वर्षों के कार्यकाल में स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाली प्रथम छात्रा हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन ने कहा कि ये उनके एक वर्ष के कार्यकाल में मिलने वाला पहला पदक अवश्य है मगर ये स्वर्णिम सफर अभी आगे भी जारी रहेगा। हिंदी विभाग की डॉ. शुभा बाजपेई, श्रीमती रेशमा, श्रीमती अंकिता शर्मा, सुश्री अपर्णा त्रिपाठी ने हीना की इस उपलब्धि पर हर्षाभिव्यक्ति की। समस्त शिक्षिकाओं ने हीना बानो को बधाई दी एवम् गर्व की अनुभूति की।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निकाली गई आत्मनिर्भर भारत रैली

कानपुर 23 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में 23 मार्च, 2023 को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग भाजपा के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कानपुर के जिलाध्यक्ष अनूप चौधरी जी, स्वस्थ संसार संस्थान (एनजीओ) के संस्थापक प्रमोद श्याम जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा ने तथा संचालन कार्यक्रम संयोजिका, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता ने किया। प्रथम सत्र में सरस्वती वंदना के साथ ही शहीद दिवस के उपलक्ष में भारत के गौरव, शान और आजादी के लिए लड़ने वाले सरदार भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा शहीद दिवस स्पीच व कविता पाठ एवम् पोस्टर प्रेजेंटेशन एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा किया गया।
तत्पश्चात द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *आत्मनिर्भर भारत* के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने आत्मनिर्भर भारत के ऊपर अपने विचार भी रखे। छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि ने विषय को समीचीन बताते हुए कहा कि यह विषय वर्तमान संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की घोषणा की है। जिससे कि देश के 130 करोड़ लोग आत्मनिर्भर हो और हम कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम हो। प्राचार्या जी ने कहा कि *आत्मनिर्भर भारत – मेक इन इंडिया स्टार्टअप* देश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसएस वॉलिंटियर्स सौम्या उपाध्याय दीक्षा शिखा वैष्णवी अभिव्यंजना आदि का योगदान रहा सभी वॉलिंटियर्स ने कैंप की सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अर्चना दीक्षित, डॉ अंजना श्रीवास्तव , डॉ श्वेता, श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव, आकांक्षा, दीपा, श्री रामचंद्र सुमित महाविद्यालय के समस्त टीचिंग में नॉन टीचिंग स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Read More »

वंचित छात्रों के लिए छात्रवृत्ति हेतु बजटीय आवंटन

अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईबीसी) और विमुक्त जनजातियों (डीएनटी) संबंधी मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति स्कीम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 250.00 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान था।  जबकि, वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 394.61 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान है।

ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी संबंधी मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति स्कीम में वर्ष 2021-22 के दौरान संशोधन किया गया है जिसका उद्देश्य XVवें वित्त आयोग के कार्यकाल में पांच वर्षों की अवधि के दौरान इस स्कीम के अंतर्गत लगभग 5.67 करोड़ छात्रों को कवर करना है।

यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

Read More »