Breaking News

शिक्षा

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में महिला अधिकारों एवं कानूनों पर विशेष जागरूकता वार्ता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 2 सितंबर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में आज महिला अधिकारों एवं कानूनों पर एक विशेष जागरूकता वार्ता का आयोजन मिशन शक्ति यूनिट और ICC cell कमेेटी द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डाॅ अंजलि श्रीवास्तव ने आयोजन कमिटी औऱ सेल के बारे में जानकारी देकर किया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के वक्ता वरिष्ठ ऐडवोकेट (क्रिमिनल) श्री मुरारी लाल गौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों तथा कानूनी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाएँ समाज की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के बिना वास्तविक प्रगति संभव नहीं है।
उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निरोधक कानून सहित अनेक प्रावधानों की जानकारी दी और युवाओं से अपील की कि वे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएँ।उहोंने अनुच्छेद 14 , अनुच्छेद 21 , दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 , घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
कॉलेज के प्राचार्य विनय जॉन सेबेस्टियन आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे उप प्राचार्या श्वेता चंद के साथ काॅलेज के अन्य फैक्लिटी सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. मीत कमल एवं आयोजन समिति मिशन शक्ति यूनिट की ओर से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी गुप्ता द्वारा किया गया। स्टुडेंट वॉलंटियर प्राची गुप्ता , आदर्श सिंह चौहान , इल्मा , जागृति गुप्ता , संस्कार , हर्षित मिश्रा , हर्ष बाजपेई के सहयोग से कार्यक्रम सफल रूप से संपन्न हुआ।

Read More »

कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान से 7 दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 30 कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में समाजशास्त्र विभाग एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान से एक हफ्ते की कार्यशाला का समापन हुआ।यह कार्यशाला सोमवार दिनांक 25.08.2025 से प्रारंभ हुई थी।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को नमन करके किया गया। अतिथियों का स्वागत, प्राचार्या प्रो० पूनम विज द्वारा मोमेंटो भेंट देकर किया गया।प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में इस विशिष्ट कार्यशाला से लाभान्वित छात्राओं को इसे शत प्रतिशत अपने जीवन और आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया और कहा कि यदि आप इसे अपने जीवन में उतारेंगी तो आप 100% एक अच्छी इंसान तो बनेंगी साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता भी अर्जित करेंगी। आप इस देश का भविष्य है अतः आपके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होने से ही हमारे देश की स्वस्थ भावी और संस्कारवान पीढ़ी का सृजन संभव है। आज आवश्यकता है कि भटकी हुई युवा पीढ़ी जागृत हो तभी भारत का बेहतर कल संभव है। मैं इस सफल आयोजन के लिए समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा शुक्ला को बधाई देती हूं कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय *आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी* पर इतने अच्छे और संपूर्ण स्वास्थ्य की जानकारी से पूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया और इसे एक रेगुलर कोर्स के रूप में छात्राओं के लिए आयोजित कर रहीं हैं ताकि हमारी छात्राओं के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास हो।

 कार्यशाला के अंतिम दिन पूरे सप्ताह के हर सेशन की रिपोर्ट छात्राओं द्वारा पढ़ी गई और साथ ही छात्राओं ने अपने अनुभव को भी साझा किया। छात्राओं ने बताया कि हमें पहले कभी भी इस विषय में जानकारी नहीं थी कि हम पूर्ण रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। छात्रा शिफा और कहकशा ने बताया कि हमने इस कार्यशाला में प्रतिभाग लेकर जाना कि हम अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने की मूलभूत रूप से हमें क्या करने की आवश्यकता है।इस तरह की जानकारी तो हर छात्र, छात्रा को अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए। छात्रा महक और प्रिया ने कहा कि अभी तक हम सिर्फ शारीरिक स्वस्थ होने को ही पूर्ण स्वास्थ्य मानते थे लेकिन हमने इस कार्यशाला में जाना कि मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होने पर ही कोई व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ होगा। छात्रा बेबो और तनीषा ने कहा कि हमें जागरूक होने के साथ साथ जागृत भी होना है ताकि हम एक बेहतर कल और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें।

 इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ० संगीता सारस्वत, सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट,कन्वीनर द्वारा छात्राओं को गहनता से उनके वातावरण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, दिनचर्या इत्यादि का उनके जीवन और आने वाले भविष्य पर प्रभाव को वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहा है। संस्कारों की जागृति से ही नई पीढ़ी का भविष्य संरक्षित और संवर्धित हो सकता है। 

विशिष्ट वक्ता डॉ नीरू तिवारी जी ने छात्राओं की एक आदर्श दिनचर्या और पोषण के विषय में बताया और कहा कि ईश्वर ने अपने बाद यदि किसी को सृजन की शक्ति दी है तो केवल स्त्री को । अतः हमें अपने आत्मबल और शक्तियों को पहचान कर सही दिशा में आगे बढ़ना है और एक नई ऊर्जा के साथ भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। कार्यशाला की वक्ता डॉ० शिखा अग्रवाल ने छात्राओं को जीवन में योग की महत्ता को बताया कि किस समय, कब और कैसे योग को करना चाहिए जिससे कि हमारा शरीर और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ रहें। 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्राओं का पूरी कार्यशाला में पढ़ाए गए पाठयक्रम पर आधारित एक परीक्षा का आयोजन भी किया गया जिसमें प्राप्त अंकों के आधार पर छात्राओं को गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इस कार्यशाला में 70 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग लिया । कार्यक्रम का समापन डॉ० रितु नारंग, असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर किया गया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० पूर्णिमा शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की कानपुर डिस्ट्रिक टीम एवं महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Read More »

“सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड पॉलिटिक्स” (सी एस एस पी) ने बेटियों को राजनीति में लाने का संदेश दिया

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर “सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड पॉलिटिक्स” (सी एस एस पी)की ओर से घर की बेटियों को राजनीति में लाने का संदेश दिया गया।
सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चेंबर सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि राजनीति अब राजनैतिक घरानों के बेटियों के लिए नहीं रहेगी इसका स्वरूप बदलेगा,
अब राजनीति में रुचि रखने वाली गैर राजनैतिक परिवार की बेटियों की भागीदारी बढ़ेगी। संस्थान ने गैर राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार की महिलाओं को प्रेरित प्रशिक्षित और शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है ताकि वो राजनीति में आने से न हिचकें और राजनीतिक में अपनी भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में के डी जी सी लखनऊ की प्राचार्या प्रो सारिका दुबे ने इस विषय अपनी राय रखी उन्होंने कहा राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए सीएसएसपी द्वारा की गई पहल से महिलाओं का राजनीत में आने का मार्ग सुलभ होगा। संस्थान के निदेशक डॉ ए के वर्मा ने अपनी पौत्री श्रेया की स्मृति में बेटियों को श्रेया स्कॉलरशिप देने की घोषणा की, इस अवसर पर डॉ ए के वर्मा की दो पुस्तकों “ए ग्रामर ऑफ प्रोफेशनल पॉलिटिक्स,इंटर पॉलिटिक्स,विन इलेक्शन” और व्यावसायिक राजनीति का व्याकरण राजनीतिज्ञ बने चुनाव जीतें” का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो नलिन कुमार, डॉ नीता जैन, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ संजय कुमार, डॉ सूफिया शहाब, डॉ आशुतोष सक्सेना, डॉ मितकमल डॉ नीरज शुक्ला, अजय दीक्षित, प्रभात तिवारी, ज़ैनब आदि उपस्थित रहे।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में जिलेट द्वारा “ग्रूमिंग एजुकेशन ड्राइव इन कॉलेज कैंपस” आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 26 अगस्त क्राइस्ट चर्च कॉलेज में जिलेट द्वारा ग्रूमिंग एजुकेशन ड्राइव इन कॉलेज कैंपस का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य विनय जॉन सेबेस्टियन के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉ मीतकमल द्वारा किया। इस कार्यक्रम में छात्रों को जिलेट गार्ड सेविंग किट का वितरण किया गया। मुख्य वक्ता श्रेयांश सक्सेना द्वारा छात्रों को साक्षात्कार टिप्स और यह भी बताया कि हमें अपना श्रेष्ठ देना चाहिए और हमें हेल्पफुल कम्युनिकेशन टिप्स भी दिए गए। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ एरिक, डॉ संजय शुक्ला ,डॉ आशीष दुबे ,डॉ आशीष ओमर उपस्थित रहे

Read More »

कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्य एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में 7 दिवसीय कार्यशाला शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 25 अगस्त कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में समाजशास्त्र विभाग एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान से 7 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होगी। यह कार्यशाला का प्रथम चरण है। कार्यशाला के द्वितीय चरण के बाद प्रतिभाग लेने वाली छात्राओं को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक,भावनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है तथा आज की युवा पीढ़ी को कल के बेहतर समाज की नींव रखने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का स्वागत एवं प्राचार्या प्रो० पूनम विज द्वारा मोमेंटो भेंट देकर किया गया प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में इस विशिष्ट कार्यशाला के आयोजन के प्रयास हेतु समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा शुक्ला की सराहना की एवं छात्राओं को इस कार्यक्रम कार्यशाला की महत्ता से अवगत कराया।
इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ० संगीता सारस्वत, सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट,कन्वीनर द्वारा छात्राओं को गहनता से उनके वातावरण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, दिनचर्या इत्यादि का उनके जीवन और आने वाले भविष्य पर प्रभाव को वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीके से समझाया। कैसे आज का युवा अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहा है। संस्कारों की जागृति से ही नई पीढ़ी का भविष्य संरक्षित और संवर्धित हो सकता है। ईश्वर के बाद यदि कोई सृजन कर सकता है तो केवल स्त्री। हमें अपने आत्मबल और शक्तियों को पहचान कर सही दिशा देकर एक नई ऊर्जा के साथ भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। इस कार्यशाला में 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक और गंभीरता के साथ प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० पूर्णिमा शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर नीरू तिवारी एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Read More »

सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शिक्षा को रोचक और संवादात्मक बनाने की नई पहल

सीतापुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया “ज्ञान का पिटारा” और “जीवन कौशल शिक्षा किट” का अनावरण*

*एजुकेट गर्ल्स के ज्ञान का पिटारा और जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में साक्षरता और किशोरियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा*

भारतीय स्वरूप संवाददाता सीतापुर, एजुकेट गर्ल्स द्वारा जनपद सीतापुर में सरकारी विद्यालयों के छात्रों के अधिगम स्तर को मजबूत बनाने के उद्देश्य से “ज्ञान का पिटारा किट” तथा बालिकाओं के कौशल विकास एवं उनके समग्र व्यक्तित्व संवर्धन हेतु “जीवन कौशल शिक्षा किट” का अनावरण, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। संस्था द्वारा संचालित ज्ञान का पिटारा किट का मुख्य उद्देश्य कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करना है, वहीं जीवन कौशल शिक्षा किट का लक्ष्य कक्षा 6 से 8 की किशोरियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्णय, आत्मसम्मान, तर्कसंवाद एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा,

“एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा संचालित ज्ञान का पिटारा और जीवन कौशल शिक्षा किट बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। संस्था द्वारा आयोजित सामुदायिक बैठकों से शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ती है। एजुकेट गर्ल्स के पास समर्पित टीम एवं स्वयंसेवकों का मजबूत नेटवर्क है, जिसके माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा सकते हैं।“

एजुकेट गर्ल्स संस्था के उत्तर प्रदेश के स्टेट हेड नितिन कुमार झा ने कहा,

“जिले के चयनित विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर को बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ज्ञान का पिटारा किट को बच्चों के लिए रोचक एवं संवादात्मक बनाया गया है। वहीं, जीवन कौशल शिक्षा किट से किशोरियों में क्षमतावर्धन एवं निर्णय लेने की योग्यता का विकास होगा। हमें शिक्षा विभाग का सतत सहयोग प्राप्त हुआ है और हमें विश्वास है कि आने वाले समय में हम जनपद के प्रत्येक बच्चे तक बेहतर शिक्षा पहुँचाने में सफल होंगे।“

कार्यक्रम में जोनल ऑपरेशन लीड श्री रमाकांत ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया तथा फील्ड स्तर पर किए जा रहे सहयोग की जानकारी एक प्रस्तुति (पीपीटी) के माध्यम से साझा की।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारियों ओंकार सिंह, पुष्पराज सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, ऋषिकेश सिंह एवं कपिल देव द्विवेदी सहित एजुकेट गर्ल्स संस्था से निगार, शादाब अंसारी, आनंद कुमार, विक्रांत कुमार, क्षेत्र समन्वयक एवं टीम बालिका की उपस्थिति रही।

Read More »

एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 18 अगस्त एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज महाविद्यालय, माल रोड ,में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें से प्रथम स्थान स्नेहा सिंह ,द्वितीय स्थान भूमि गुप्ता तथा तृतीय स्थान शुभेका खान ने प्राप्त किया। शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने एंटी रैगिंग विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निशि प्रकाश ने की। मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया यह कार्यक्रम कैप्टन ममता अग्रवाल तथा प्रो मीनाक्षी व्यास के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रोफेसर रेखा चौबे ,प्रोफेसर अलका टंडन ,डॉक्टर रेनू कुरील आदि उपस्थिति रही।

Read More »

हर घर तिरंगा अभियान – म्यूज़िक कॉन्सर्ट एवं एच जी टी सेल्फी कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 13 अगस्त दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में छात्राओं के द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान – 2025” द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित “म्यूजिकल कंसर्ट एवं एच जी टी सेल्फी” गतिविधि में हिस्सा लिया गया। जिसमें छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा आदि की थीम से संबंधित गानों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही तथा सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत विभाग प्रभारी प्रो संगीता श्रीवास्तव, प्रो शालिनी त्रिपाठी, प्रो रुचिमिता पांडे, डॉ अलका सिंह, श्री निशांत कुमार सिंह समेत समस्त टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर ने छात्राओं के द्वारा की गई समस्त गतिविधियों की सराहन की। कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र कुमार ने सभी छात्राओं से “हर घर तिरंगा अभियान” में उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Read More »

हर घर तिरंगा अभियान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, कार्यक्रम अधिकारी के कुशल निर्देशन में छात्राओं के द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान – 2025” के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। जिसमें छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा आदि की थीम से संबंधित पोस्टर बनाए गए।इस प्रतियोगिता में कुल 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया पोस्टर बनाकर उन्हें महाविद्यालय की दीवारों तथा नोटिस बोर्ड पर सजाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की प्रभारी प्रोफेसर शुभम शिवा, तथा असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर वंदना निगम तथा सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर ने छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टरों की सराहना की तथा सभी को इस अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Read More »

कानपुर विद्या मन्दिर महिला महाविद्यालय में दीक्षारम्भ (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम का शुभारंम्म

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर विद्या मन्दिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में स्नातक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की नवागंतुक छात्राओं हेतु कार्यक्रम प्रभारी डॉ० शोभा मिश्रा के निर्देशन में दीक्षारम्भ (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम का शुभारंम्म सर्वप्रथम प्रातः हवन पूजन के साथ किया गया तत्पश्चात् प्राचार्या प्रो० पूनम विज द्वारा गों सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें समस्त प्राध्यापिकाओं से परिचय कराया साथ ही छात्राओं को अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के नैक एक्रीग्रेटेड होने के कारण छात्राओं को मिलने वाले छात्रवृत्ति लाभ से परिचित कराया तथा सत्र 2025~26 से महाविद्यालय को स्नातक विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु सहशिक्षा के शुभारंभ हेतु बधाई दी एवं नवागंतुक छात्रों का भी स्वागत किया।

महाविद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा समरत समितियों के सम्बन्ध में छात्राओं को सम्पूर्ण जानकारियां प्रदान की गई जैसे अनुशासन समिति, नवाचार एवं शिकायत निवारण समिति, समय सारिणी समिति, नैक समिति, शासकीय एवं अशासकीय छात्रवृत्ति समिति, एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर्स समिति, स्वीप योजना, डिजीशक्ति, शिक्षक अभिभावक समिति, सांस्कृतिक समिति, पुस्तकालय समिति इत्यादि।

उक्त कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम प्रभारी डॉ० शोभा मिश्रा द्वारा एवं संचालन डॉ० जसमीत कौर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की सभी शिक्षिकायें एवं लगभग 60 नवागंतुक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Read More »