Breaking News

राजनीति

टीका उत्सव’ कोरोना के विरुद्ध दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘टीका उत्सव’ वैक्सीनेशन पर्व को कोरोना के विरुद्ध दूसरी बड़ी लड़ाई कहा है और व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया है। यह उत्सव आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शुरू हुआ है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती तक चलेगा।

इस अवसर पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने इस अभियान के सम्बन्ध में चार बिन्दुओं पर बल दिया।

पहलाहर एकटीका लगवाएअर्थात ऐसे व्यक्ति जो  स्वयं को टीका लगवाने के लिए नहीं जा सकतेजैसे कि अनपढ़ एवं वृद्ध जनउनकी सहायता करें

दूसराहर एक– दूसरे का उपचार करे। ऐसा उन लोगों को कोरोना का उपचार दिलवाने के लिए है जिनके पास इसकी जानकारी नहीं है और इसके लिए आवश्यक संसाधन नहीं है

तीसराहर एक – दूसरे को बचाएअर्थात मै मास्क पहनूंगा और अपने अलावा औरों को बचाऊंगा।  इस पर जोर दिया जाना चाहिए।

और अंत में ‘सूक्ष्म संगरोध क्षेत्र’ (माइक्रो कन्टेनमेंट जोन्स) बनाने के लिए समाज और जनता को पहल करनी होगी। यदि कोरोना संक्रमण का एक भी प्रमाणित मामला सामने आता है तो परिवार के सदस्यों और समाज के लोगों को ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन्स’ बनाने होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसी घनी जनसंख्या वाले देश में ‘माइक्रो  कन्टेनमेंट जोन्स’  कोरोना के विरुद्ध लड़ाई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री ने परीक्षण करने और जागरूकता बढाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने हर पात्र व्यक्ति से टीका लगवाने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि ऐसा करना समाज और प्रशासन दोनों का पहला प्रयास होना चाहिए

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि हमें वैक्सीन की शून्य बर्बादी (जीरो वैक्सीन वेस्टेजकी दिशा में बढना होगा।उन्होंने कहा कि टीकाकरण क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग ही हमारी क्षमता बढाने का रास्ता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन्स’ के बारे में जागरूक होने से ही हमारी सफलता का निर्धारण होगा। इसके लिए हमे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलनासभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण  और  मास्क पहनने एवं अन्य निर्देशों का पालन करने जैसे कोविड उचित व्यवहार का हम सब कैसे पालन करते हैंका तरीका अपनाना होगा।

प्रधानमंत्री ने इन चार दिनों के ‘टीका उत्सव’ के दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करनेऔर उनकी पूर्ति के लिए गम्भीर प्रयास के लिए कहा। उन्होंने आशा व्यक्त की जन भागीदारी, जागरूकता और दायित्वपूर्ण व्यवहार के साथ हम सभी एक बार फिर से कोरोना पर नियन्त्रण करने में सफल हो सकेंगे।

उन्होंने दवाई भी-कड़ाई भी की याद दिलाने के साथ ही अपनी बात पूरी  की।

Read More »

पिछले 24 घंटों में टीके की 34 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के साथ टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या 9.80 करोड़ से अधिक

आज देशभर में कोविड-19 के टीके की खुराक दिए जाने की कुल संख्या 9.80 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 14,75,410 सत्रों के माध्यम से कुल 9,80,75,160 टीके की खुराकें दी गई हैं। इनमें 89,88,373 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की पहली खुराक और 54,79,821 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक, 98,67,330 अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने टीके की पहली खुराक, 46,59,035 अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ताओं ने टीके की दूसरी खुराक, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 3,86,53,105 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 15,90,388 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2,82,55,044 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक और 5,82,064 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्क्रस 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
89,88,373 54,79,821 98,67,330 46,59,035 2,82,55,044 5,82,064 3,86,53,105 15,90,388 9,80,75,160

देश में अब तक कुल टीके की 60.62 प्रतिशत खुराकें 8 राज्यों में दी गई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RS7F.jpg

पिछले 24 घंटे के दौरान 34 लाख से अधिक टीके की खुराकें दी गई।

Read More »

अस्पतालों में मरीजो को समय से अच्छी उपचार की सुविधायें उपलब्ध करायी जाये :मुख्यमंत्री

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में स्थित इंट्रीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी ) में कोविड.19 के प्रसार को रोकने के उपायों, उपचार तथा वैक्सीनेसन की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में मरीजो को समय से अच्छी उपचार की सुविधायें उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कोविड.19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं जांच में और अधिक तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि बाहर से आने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करते हुए उनकी जांच अनिवार्य रुप से सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था अनिवार्य रुप से लागू की जाये। उन्होंने कहा कि एक मरीज मिलने पर सम्बंधित क्षेत्र में 25 मीटर के दायरे में तथा 2 मरीज के मिलने पर 50 मीटर के दायरे में कंटेनमेंट जोन लागू करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहें।मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद में एल.2 तथा एल.3 अस्पतालों की व्यवस्था पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रुप से सुनिश्चित रहें। कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहें। इसके लिए पहले से ही सभी तैयारी बनाये रखें। उन्होंने अस्पतालों में कोविड तथा नान कोविड वार्डो की अलग.अलग व्यवस्थायें अनिवार्य रुप से सुनिश्चित करने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने एम्बुलेंस की भी अलग.अलग व्यव्सथा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि एम्बुलेंस निर्धारित समय पर मरीज के पास अवश्य पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुक्रम में एम्बुलेंस के संचालन में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पायी जाये तो तत्काल उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने जनपदों में कोविड.19 हेतु डेडीकेटेड अस्पताल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जनपद प्रयागराज में मेडिकल कालेज के अलावा अलग से और डेडीकेटेड अस्पताल बनाये जाने के लिए निर्देश दिये हैं। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंटिंग का अनिवार्य रुप से पालन किये जाने हेतु विशेष जागरुकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि मास्क न लगाने के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते समय दुर्भावना पूर्ण ढंग से कार्य न किया जाये। लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चैाराहों पर पब्लिक एडेªस सिस्टम से निरंतर लोगो को कोविड.19 से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाता रहें। कहा कि जिन चैराहों पर पब्लिक एडेªेस सिस्टम की व्यवस्था न हो पायी हो। वहां पर तैनात पुलिस कर्मी छोटे माइक से लोगों को जागरूक करते रहें। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता तथा सेनेटाइजेशन की कार्यवाही प्रभावी ढंग से सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। अस्पतालों में नये मैन पाॅवर का अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कराये जाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाये जाने वाले टीका उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें व तैयारियां समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन को प्रतिदिन संयुक्त रूप से बैठक करते हुए कार्यवाहियों की समीक्षा किये जाने के लिए निर्देशित किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था के सम्बंध में कोई भी डिमांड हो तो तत्काल उसको शासन के स्तर पर पर भेजा जाये। बैठक के बाद मुख्यमंत्री आईसीसीसी में बने कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।इसके पूर्व मण्डलायुक्त संजय गोयल, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कोविड.19 के प्रसार को रोकने हेतु की जा रही व्यवस्थाओं, उपचार तथा वैक्सीनेशन के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह,नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक चायल संजय गुप्ता, मेजा विधायक नीलम करवरियां, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्या, विधायक बारा अजय भारती, एडीजी जोन. प्रेम प्रकाश, आईजी केपी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, पीडीए के उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, नगर आयुक्त रवि रंजन, प्राचार्य मेडिकल कालेज एस0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रभाकर राय सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More »

डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि पर नियंत्रण के लिए 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज वर्चुअल माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पिछले लगभग दो हफ्तों में कोरोना के मामलों में सर्वाधिक दैनिक वृद्धि और मृत्यु दर्ज करने वाले राज्यों में कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण में प्रगति की समीक्षा की गई। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान शामिल थे।

इस बैठक में 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य राज्यमंत्रियों श्री टीएस सिंह देव (छत्तीसगढ़), श्री सत्येन्द्र जैन (दिल्ली), श्री अनिल विज (हरियाणा), श्री राजीव सैजल (हिमाचल प्रदेश), श्री बन्ना गुप्ता (झारखंड), डॉ. के. सुधाकर (कर्नाटक), डॉ. प्रभुराम चौधरी (मध्य प्रदेश), श्री राजेश टोपे (महाराष्ट्र), श्री बलबीर सिंह सिद्धू (पंजाब), डॉ. रघु शर्मा (राजस्थान) के अलावा अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) ने भाग लिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इन 11 राज्यों से कुल मामलों के 54 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं। देश में हुई कुल मृत्यु में से 65 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र और पंजाब से हैं। महाराष्ट्र (25 प्रतिशत) और छत्तीसगढ़ (14 प्रतिशत) की उच्च जांच सकारात्मकता दर दर्ज की गई है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि फरवरी 2021 के बाद से इन राज्यों के मामलों में भारी वृद्धि हुई है, जिनमें से अधिकांश मामसे 15 से 44 वर्ष के बीच की युवा आबादी से हैं। इसके अलावा, यह जानकारी दी गई है कि अधिकांश मृत्यु के मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने पिछले चार हफ्तों में जांच में की गई वृद्धि की सराहना की, लेकिन गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हाई आरएटी अनुपात को लेकर सजग रहने को भी कहा। इन राज्यों में एक और चिंताजनक पहलू यह भी है कि निजी क्षेत्र की जांच क्षमता का कम उपयोग किया गया है।

डॉ. हर्षवर्धन ने 11 राज्यों के इन पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए, सामूहिक लाभ के लिए देश भर के राज्यों के द्वारा अब तक किए गए सहयोगात्मक कार्यों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि कि केंद्र इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हर संभव सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पिछले कुछ हफ्तों में मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है तो वहीं अब राष्ट्रीय संचयी मृत्यु दर (सीएफआर) 1.30 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में एक दिन में अधिकतम 43 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण के साथ भारत के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अबतक 8.31 करोड़ से अधिक लोगों को खुराक दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच की कुल संख्या भी आज 25 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि पुणे की एक मात्र एनआईवी प्रयोगशाला से, अब हमारे पास देश भर में 2,443 नैदानिक ​​प्रयोगशालाएं हैं । उन्होंने कहा कि हमारी जांच क्षमता प्रति दिन 13,00,000 तक बढ़ गई है।

Read More »

पीयूष गोयल ने झारखंड में हंसडीहा-गोड्डा नई रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित की

झारखंड का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय रेल, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज हंसडीहा-गोड्डा नई लाइन को राष्ट्र को समर्पित किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोड्डा-नई दिल्ली हमसफ़र स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस नई लाइन से बेहतर परिवहन सुविधा, लागत प्रभावी और वस्तुओं की त्वरित आवाजाही में लाभ होगा और झारखंड के दुमका और गोड्डा में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस आयोजन के दौरान, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ, श्री सुनीत शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर बात करते हुए, श्री पीयूष गोयल ने कहा, “झारखंड अपने खनिजों और कई पवित्र स्थानों के लिए प्रसिद्ध है और भारतीय रेल इस राज्य की असल क्षमता को वास्तविकता में बदलने में अपना योगदान दे रहा है। इस हंसडीहा-गोड्डा परियोजना को 2011 में मंजूरी दी गई थी, हालांकि 2014 तक कोई प्रगति नहीं हुई थी। 2014 में जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने परियोजनाओं की समीक्षा की, तो यह खुलासा हुआ था कि अभी तक इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण भी नहीं हुआ था। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर, इस नई लाइन परियोजना पर तेजी से प्रगति हुई। अब तक इस परियोजना ने 550 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित किया है। इस नई हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन से क्षेत्र में और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की गति से विकास होगा, भविष्य में इस क्षेत्र से किसानों की उपज भेजने के लिए किसान रेल शुरू की जा सकती है।”

श्री गोयल ने यह भी कहा कि वर्तमान में झारखंड में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 36 रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जो झारखंड से होकर गुजरता है, राज्य की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा।

भारतीय रेलवे नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने, अपने नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और प्रतिष्ठित ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। इस लक्ष्य की ओर भारतीय रेलवे ने झारखंड में हंसडीहा-गोड्डा नई लाइन परियोजनाओं की शुरुआत की है। झारखंड राज्य में बुनियादी ढांचे के काम के विकास और यात्री सुविधाओं को प्रदान करने के लिए 663 करोड़ रुपये का कुल खर्च किया गया है।

हंसडीहा-गोड्डा नई लाइन की स्थापनाकी झारखंड के आम लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी। इससे राज्य के इस हिस्से के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण और कनेक्टिविटी में तेजी आएगी। नई लाइन परियोजना की कुल लंबाई 32 किमी है, जो झारखंड के गोड्डा और दुमका जिलों से गुजरती है। झारखंड की नई लाइन परियोजना में कुल पांच स्टेशन हैं- हंसडीहा, गंगवारा, पोरैयाहाट, कथवन और गोड्डा। सभी पांचों स्टेशनों में बुनियादी ढांचा विकास और यात्री सुविधाओं को बढ़ाया गया है। इस 32 किमी नए स्ट्रेच की गति क्षमता 120 किमी प्रति घंटा है। नई लाइन परियोजना को चालू करते समय, दो प्रमुख पुलों और तैंतीस छोटे पुलों का निर्माण किया गया है।

हंसडीहा-गोड्डा रेलवे लाइन एक कोल प्रायरिटी प्रोजेक्ट है और रेलवे ने कोयले जैसे औद्योगिक इनपुट्स की आवाजाही और कारोबार और उद्योगों के तेजी से विकास के साथ-साथ झारखंड में रोज़गार सृजन को ध्यान में रखते हुए परियोजना को तेज़ी से पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं।

इसके अलावा, इस नई लाइन में ट्रेन सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों को भारत की राजधानी दिल्ली की ओर जाने में लाभ होगा। गोड्डा से नई दिल्ली जाने वाली इस नई सुपरफास्ट हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के आने से यात्री भागलपुर होते हुए को नई दिल्ली तक की आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।

Read More »

अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

जलवायु पर अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत श्री जॉन केरी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

श्री केरी ने राष्ट्रपति बाइडन की तरफ से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने क्वैड नेताओं के शिखर सम्मेलन सहित हाल में राष्ट्रपति बाइडन के साथ हुए संवाद को सप्रेम याद किया और श्री केरी से राष्ट्रपति बाइडन व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को उनकी तरफ से शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया।

श्री केरी ने प्रधानमंत्री को भारत में पिछले दो दिन के दौरान हुई सफल और उत्पादक चर्चाओं के बारे में बताया। उन्होंने भारत की महत्वाकांक्षी नवीनीकरण ऊर्जा योजना सहित जलवायु से संबंधित कदमों को सकारात्मक रूप से लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को 22-23 अप्रैल, 2021 को होने वाले जलवायु पर नेताओं के शिखर सम्मेलन के बारे में संक्षेप में बताया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत पेरिस समझौते के तहत राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन प्रतिबद्धताओं को हासिल करने की दिशा में बढ़ने वाले कुछ ही देश हैं। श्री केरी ने कहा कि अमेरिका अपनी तरफ से भारत की हरित प्रौद्योगिकियों तक किफायती पहुंच और अपेक्षित वित्त को सुगम बनाकर उसकी जलवायु योजनाओं को पूरा समर्थन देगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर सहमति दी कि विशेष रूप से हरित प्रौद्योगिकियों के वित्तीय नवाचार और तेजी से अमल पर भारत और अमेरिका के बीच सहयोग का दूसरे देशों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Read More »

82.23 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट में शामिल 46 फर्जी फर्मों के नेटवर्क का भंडाफोड़, सीजीएसटी अधिकारियों ने एक को किया गिरफ्तार

फर्जी बिलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय माल और सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, दिल्ली पूर्व के अधिकारियों ने फर्जी आईटीसी का फायदा दिलाने वाले काल्पनिक फर्मों के एक बहुस्तरीय नेटवर्क का पता लगाया है। व्यापक स्तर पर डेटा के विश्लेषण के जरिए दिल्ली पूर्व जीएसटी के अधिकारियों ने 46 फर्जी फर्मों के नेटवर्क की पहचान कर उसका भंडाफोड़ किया। इसे 2017 से ही संचालित किया जा रहा था और कई लोगों को नकली बिलों के जरिए फर्जी आईटीसी का लाभ दिलाया जा चुका है। जांच में पता चला कि श्री अरविंद कुमार और उनके सहयोगियों द्वारा इन काल्पनिक फर्मों को नियंत्रित किया जा रहा था। उन्हें 17 जनवरी 2021 को गिरफ्तार किया गया था और आज की तारीख तक वह न्यायिक हिरासत में हैं। श्री अरविंद कुमार के एक प्रमुख सहयोगी श्री कमल सिंह (उर्फ कमल सोलंकी) पिछले एक महीने से फरार चल रहे थे। हालांकि लगातार प्रयासों से अधिकारी श्री कमल सिंह को पकड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने फर्जी बिलिंग के रैकेट में शामिल होने की बात कबूल ली है। कमल ने बताया है कि 541.13 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जारी किए जा चुके हैं, जिनसे 82.23 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी वसूला जा चुका है, जिसके जांच आगे बढ़ने पर और बढ़ने की उम्मीद है।

श्री कमल सिंह को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया और 9 फरवरी 2021 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उसे 23 फरवरी 2021 तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

यहां इस बात का उल्लेख करना उचित है कि जीएसटी केंद्रीय कर की स्थापना के बाद दिल्ली जोन की ओर से विभिन्न मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तारी की गई है, जिससे 3791.65 करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है।

Read More »

गोवा के पणजी कला अकादमी में 28वें हुनर हाट का आयोजन

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की गरिमामय उपस्थिति में पणजी के कैंपल स्थित कला केंद्र में स्वदेशी कारीगरों और दस्तकारों के लिए 28वें हुनर हाट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नायक, राज्यसभा सदस्य श्री विनय दीनू तेंदुलकर, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य श्री फ्रांसिस्को सारदीना, गोवा के उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रकांत कावलेकर, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय में सचिव श्री पीके दास, वरिष्ठ अपर सचिव श्री एस के देव वर्मन, मानस अध्यक्ष श्री पीके ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा की हुनर हाट सरकार की स्वदेशी की प्रतिबद्धता को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। ‘हुनर हाट’, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के विचार को भी मजबूती दे रहा है और जरूरतमंद कारीगरों व दस्तकारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट न सिर्फ कारीगरों और दस्तकारों को प्रोत्साहित कर रहा है बल्कि यह गोवा के पर्यटन क्षेत्र के लिए मददगार हो रहा है। देश के विभिन्न भागों में हुनर हाट का आयोजन ‘जान भी जहान भी’ की प्रतिबद्धता के क्रम में आयोजित किया जा रहा है। कोरोना महामारी के समय यह आवश्यक समझा गया की ‘अफरा-तफरी’ की नहीं एहतियात की आवश्यकता है।

डॉक्टर सावंत ने कहा कि हुनर हाट भारत की सांस्कृतिक एकता को भी मजबूती दे रहा है। हुनर हाट भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को समझने का मंच उपलब्ध कराता है।

उन्होंने गोवा के नागरिकों और गोवा आने वाले पर्यटकों से हुनर हाट में सम्मिलित होने का आह्वान किया ताकि कारीगरों और दस्तकारों को प्रोत्साहन मिले।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद नायक ने कहा कि हुनर हाट सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और वोकल फॉर लोकल मुहिम को मजबूती दे रहा है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट की इस व्यवस्था ने देश के कारीगरों और दस्तकारों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं और यह युवा प्रतिभाशाली कारीगरों तथा दस्तकारों के लिए एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य श्री फ्रांसिस्को सारदीना ने कहा कि हुनर हाट भारत की विविधता में एकता को सशक्त कर रहा है। देश की कला और संस्कृति की झलक हुनर हाट जैसे एकीकृत मंच पर उपलब्ध है। राज्यसभा सदस्य श्री विनय दीनू तेंदुलकर ने हुनर हाट का आयोजन करने और कारीगरों तथा काश्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी के प्रयासों की प्रशंसा की।

गोवा के उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि हुनर हाट के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की कारीगरी और कलात्मकता का प्रदर्शन देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट गोवा के कारीगरों और दस्तकारों के भी लाभ का माध्यम बनेगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय 26 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 28वें हुनर हाट का आयोजन गोवा के पणजी में कर रहा है जिसकी थीम है “वोकल फॉर लोकल” और इस आयोजन में 30 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक कारीगर, दस्तकार भाग ले रहे हैं।

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के कारीगर तथा कलाकार स्वनिर्मित स्वदेशी उत्पादों को “हुनर हाट” में बिक्री और प्रदर्शन के लिए लेकर आए हैं।

राज्यों से आए कलाकारों ने हुनर हाट में विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया है जिसमें कलमकारी, बिदरी के बर्तन, उदयगिरि की लकड़ी की बनी कटलरी, बाँस और जुट से बने उत्पाद, मधुबनी पेंटिंग, मूंगा सिल्क, तुसार सिल्क, चमड़े से बने उत्पाद, संगमरमर के उत्पाद, चंदन की लकड़ी से बने उत्पाद, कपड़ों पर खूबसूरत कढ़ाई, चंदेरी साड़ी, काली मिट्टी के बर्तन, कुंदन आभूषण, कांच के उत्पाद, लकड़ी और मिट्टी से बने खिलौने, ब्रास से बने उत्पाद और हैंडलूम इत्यादि शामिल हैं।

हुनर हाट में आने वाले लोगों को भारत के विभिन्न राज्यों के जायके का भी लुफ्त उठाने का मौका है।यहां बावर्ची खाना में मुगलई से लेकर दक्षिण भारतीय, गोवा, मलयाली, पंजाबी, बंगाली व्यंजन उपलब्ध हैं।

हुनर हाट में आने वाले लोगों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ़ उठाने का भी अवसर होगा। लोकप्रिय कलाकारों के कार्यक्रम इस प्रकार होंगे: श्री रूप सिंह राठौर (27 मार्च); श्री सुदेश भोंसले (28 मार्च); श्री अल्ताफ राजा और सुश्री रानी इंद्राणी (29 मार्च); निज़ामी बंधु (30 मार्च); गुरदास मान जूनियर (31 मार्च); श्री प्रेम भाटिया (1 अप्रैल); श्री विनोद राठौर और हास्य कलाकार श्री सुदेश लेहरी (2 अप्रैल); गुरु रंधावा (3 अप्रैल); सुश्री शिबानी कश्यप (4 अप्रैल)।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री नकवी ने कहा कि हुनर हाट का आयोजन देश के विभिन्न भागों में किया जा रहा है। इसे जबरदस्त प्रोत्साहन मिल रहा है क्योंकि उसमें 5,50,000 से ज़्यादा कारीगर और दस्तकार तथा अन्य लोग जुड़े जिन्हें हुनर हाट के माध्यम से रोजगार या रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं।

श्री नक़वी ने कहा कि हुनर हाट ऑनलाइन पोर्टल http://hunarhaat.org और जीईएम पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां से देश और दुनिया के लोग स्वदेशी कारीगरों और दस्तकारों द्वारा बनाए गए उत्पाद ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

अगले हुनर हाट का आयोजन देहरादून और सूरत में किया जाएगा। इन दोनों स्थानों के अलावा कोटा, हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और जम्मू कश्मीर इत्यादि में भी इस वर्ष हुनर हाट के आयोजन की तैयारी है।

Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई में खेली फूलों वाली होली

सैफई,इटावा। देशभर में जनता होली का त्यौहार अपने अपने रंगों के साथ बनाती है वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर साल होली का त्यौहार फूलों के साथ मनाते हैं और इस बार भी अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई पहुंचकर फूलों की होली खेली इस दौरान उनके चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।सैफई में अखिलेश यादव ने खेली होली (तस्वीर: ट्विटर) इटावा जिले के सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होली का त्योहार मनाने पहुंचे इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान उनके साथ उनके चाचा और सपा महा प्रमुख प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। जहां पर रामगोपाल यादव ने माइक उठाकर आल्हा गाकर जनता को आल्हा सुनाई वही अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि इटावा में हमारी सरकार के द्वारा लायन सफारी बनाई गई थी और लायन सफारी में शेरों को लाया गया था| जिससे इटावा को नई पहचान मिल सके लेकिन इस सरकार के द्वारा जो शेर हमारी सरकार में लाए गए थे। उन शेयरों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया सरकार नहीं चाहती है कि इटावा में लायन सफारी खुल सके वहीं उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार कोरोनावायरस का हवाला देकर कर्मचारियों का वेतन काट रही है वहीं आज के दौर में बेरोजगारी दिन.ब.दिन बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग रोजगार के लिए दर.दर भटक रहा है, लेकिन सरकार रोजगार नहीं दे रही है वही उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्री पद पर यह आखरी होली है क्योंकि जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी और उनको गद्दी से जरूर हटाइए वही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में भेदभाव चरम पर पहुंच रहा है यह सरकार जातिवाद धर्म के आधार पर जनता को बांटने की कोशिश करती है लेकिन जनता इन्हें 2022 में सबक जरूर सिखाएगी।

Read More »

प्रधानमंत्री ने एग्जाम वारियर्स के अद्यतन संस्करण की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एग्जाम वारियर्स के अद्यतन संस्करण की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से प्राप्त मूल्यवान जानकारी से समृद्ध किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि नए भागों को जोड़ा गया है, जो विशेष रूप से माता-पिता और शिक्षकों के लिए रुचिकर सिद्ध होंगे।

उन्होंने कहा, “हम सभी को अपने नौजवानों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि वे परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं!”

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा, “चूँकि परीक्षा सत्र शुरू हो रहे हैं, मुझे यह साझा करने में खुशी हो रही है कि #ExamWarriors का अद्यतन संस्करण अब उपलब्ध है।

पुस्तक में नए मंत्र और कई रोचक गतिविधियाँ हैं। पुस्तक परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने की आवश्यकता की पुष्टि करती है।

परीक्षा की तैयारी को मजेदार कैसे बनाएं?

क्या कुछ दिलचस्प चीज़ें है, जो हम तैयारी के दौरान घर पर बैठकर कर सकते हैं?

इसका एक समाधान है … नमो (NaMo)  एप पर एक नया #ExamWarriors मॉड्यूल।

इसमें छात्रों और अभिभावकों के लिए कई संवाद आधारित गतिविधियाँ हैं।

#ExamWarriors के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्राप्त बहुमूल्य इनपुट से समृद्ध किया गया है।

नए भागों को जोड़ा गया है, जो विशेष रूप से माता-पिता और शिक्षकों को रुचि प्रदान करेंगे।

हम सभी को अपने नौजवानों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि वे परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं!”

Read More »