आवासीय योजना में दो बार लाभ दिलाने वाले ग्राम विकास अधिकारी से वसूली व वेतन वृद्धि रोकने की हुई कार्यवाही
विकास खण्ड डेरापुर के ग्राम मिर्जापुर खुर्द में पति व पत्नी अर्थात दोनों को अलग-अलग आवासीय योजना का लाभ देने में फंसा ग्राम विकास अधिकारी।
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर देहात। जनपद में गरीबों के लिए संचालित आवासीय योजना में भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं। जहां किसी को एक आवास की दरकार है तो किसी गाँव में एक ही परिवार (पति-पत्नी दोनों को) को एक की जगह दो-दो बार सरकारी आवासीय योजना का लाभ ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से दिया गया। इस बारे में की गई शिकायत की जांच के बाद खुलासा होने पर संबंधित तत्कालीन तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी पर विभागीय कार्यवाही के साथ एक वर्ष तक वेतन वृद्धि रोकी गयी है।
जनपद के डेरापुर विकासखंड के ग्राम पचायत-मझगवां के ग्राम मिर्जापुर खुर्द निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र इन्दपाल सिंह को वर्ष 1995-96 में उच्चीकृत आवासीय योजना से लाभान्वित किये जाने के बावजूद वर्ष 2017-18 में उनकी पत्नी शकुन्तला देवी को पुनः प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्चित किये जाने अर्थात शासनादेश के विपरीत एक ही परिवार को दो बार आवास योजना का लाभ प्रदान किये जाने के आरोप में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी अधिकारी व वर्तमान में मलासा विकास खण्ड में तैनात रवि कुमार शुक्ला के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए खण्ड विकास अधिकारी मैथा, को जाँच अधिकारी नामित किया गया था। ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध गठित आरोप-पत्र, ग्राम सचिव द्वारा उपलब्ध कराये गये स्पष्टीकरण तथा जांच अधिकारी की जाँच आख्या दिनांक 28.03.2024 के क्रम में कार्यालय पत्र संख्या-635/विकास / स्था०/व्य० पत्रा0/2024-25 दिनांक 04.09.2024 के द्वारा रवि कुमार शुक्ला को नोटिस निर्गत करते हुए आवास योजना के नियमों की अनदेखी कर एक ही परिवार को नियम विपरीत आवास आवंटित कराये जाने के सम्बन्ध में विलम्बतम् दिनांक 10.09.2024 तक अनिवार्य रूप से स्पष्टीकरण प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये थे किन्तु उनके द्वारा इस सम्बन्ध में कोई भी स्पष्टीकरण परियोजना निदेशक डीआरडीए व अतिरिक्त चार्ज जिला विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह को स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस प्रकरण की समीक्षा करने पर यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रकरण में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार शुक्ला के साथ-साथ विकास खण्ड डेरापुर के तत्कालीन आवास पटल सहायक शैलेश कुमार गुप्त. कनिष्ठ सहायक की भी संलिप्तता / भूमिका पायी गयी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत दुरूपयोग की गयी कुल धनराशि 1 लाख 20 हजार की आधी धनराशि 60 हजार की वसूली रवि कुमार शुक्ला से वसूली की धनराशि की कटौती उनके मासिक वेतन से नियमानुसार की जायेगी। तथा ग्राम विकास अधिकारी की एक वार्षिक तक की वेतन वृद्धि स्थाई रूप से रोके जाने का भी आदेश जारी किया गया है।
गौरतलब हो कि रवि कुमार शुक्ला के विरुद्ध की गई अन्य शिकायतों पर अगर जाँच कर ली जाए तो और भी मामलों में किये गए भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता एस एन सेन बालिका विद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनाँक 17/09/2024 से 02/10/2024 तक मनाये जा रहे “स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 2024” तथा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर स्वयंसेवीकाओ द्वारा *गोलाघाट* पर जाकर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। “ *स्वच्छता ही सेवा”* थीम पर आधारित इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रमों के साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम, एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतु विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ S. S.Singh (RHEO Kanpur )द्वारा किया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता रानी ने स्वयंसेविकाओं से लोगों को जल सरोवरों को स्वच्छ रखने तथा दूषित न करने के लिए प्रेरित करने का सन्देश दिया l प्राचार्या डॉ सुमन ने सभी स्वयंसेविकाओं अपने-अपने घरों के आसपास के जल सरोवर को साफ रखने का संदेश दिया एकत्रित किए गए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया। मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पूर्व प्रभारी डॉ. चित्रा सिंह तोमर, डॉ. प्रीति यादव प्रभारी एन सी सी ,तथा एन सी सी कैडेटो ने भी प्रतिभाग किया स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंर्तगत 24 सितंबर (मंगलवार)को कैंट क्षेत्र में स्थित गोला घाट की साफ सफाई की गई और आम जनमानस को स्वच्छता की भागीदारी थीम के अंर्तगत स्वच्छता की महत्ता के प्रति जागरुक किया गया।साथ-ही स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में निर्मित स्मार्टक्लास में छात्राओं को स्वच्छता संबंधी योजना “AMRUT Mission” के बारे में व्याख्यान एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से भी जानकारी दी गई। छात्राओं को स्वच्छता के संदर्भ में स्वयं भी जागरूक होने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।तथा अन्य शिक्षिकाओं सहित कोमल दिवाकर, मुस्कान राठौर, साक्षी, छवी, श्रद्धा वर्मा, नंदिका श्रीवास्तव, इस्मा नाज , अंशिका सिंह सहित 50 स्वयंसेविकाएं एवं ५० कैडेट उपस्थित रहीं।
कानपुर नगर, दिनांक 20 सितम्बर, 2024 (सू0वि0) एन.एस.टी.आई. गोविंद नगर, कानपुर मे पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित समारोह मे मा0 उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0, ब्रजेश पाठक द्वारा लाभार्थी विश्वकर्माओं को प्रमाण पत्र एवं सस्ती ब्याज दर एक लाख रूपये के ऋण से सम्बन्धित कागज़ात प्रदान किए गए। मा0 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी का सम्मान पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटों प्रदान कर पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के प्रभारी एवं उप महानिदेशक अनिल कुमार द्वारा किया गया। मा0 विधायक गोविंद नगर सुरेन्द्र मैथानी तथा मा0 विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार का सम्मान संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष एम0 कुमारवेल तथा उप निदेशक मुरारी लाल रस्तोगी द्वारा एवं कानपुर नगर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का सम्मान अनिल कुमार द्वारा किया गया। इसके पूर्व पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की प्रथम वर्षगांठ पर वर्धा, महाराष्ट्र मे मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री मा0 जयंत चौधरी जी की उपस्थिती मे आयोजित समारोह को स्क्रीन लगाकर संस्थान के ए.वी. हाल मे मा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपस्थित विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित विश्वकर्माओं एवं संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सजीव प्रसारण को देखा गया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
