कानपुर 28 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता, भारतीय प्रेस परिषद ने जौनपुर के पत्रकारों द्वारा गौशाला का सच उजागर करने पर उनके विरुद्ध संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमों का सुओ मोटो संज्ञान लेते हुए एक पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव,सचिव गृह (पुलिस)विभाग,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश,जिलाधिकारी जौनपुर,पुलिस अधीक्षक जौनपुर को जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु दिल्ली बुलाया है।
श्याम सिंह पंवार सदस्य भारतीय प्रेस परिषद द्वारा संभल व जौनपुर में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों के मुद्दे पर भारतीय प्रेस परिषद में जिस प्रकार पैरवी की गई है वो बेहद साहसिक व सराहनीय कदम है। प्रेस की आजादी को बचाए रखने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय प्रेस परिषद ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों को जौनपुर व संभल में पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की जवाबदेही के लिए भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली बुलाकर सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। भारतीय प्रेस परिषद ने मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ये एहसास कराने का प्रयास किया है कि सवाल पूछने मात्र व सच्चाई दिखाने या छापने के लिए पत्रकारों पर संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज कर पत्रकारों में भय व्याप्त करना भारतीय प्रेस परिषद के लिए बेहद चिंता का विषय है। श्याम सिंह पंवार द्वारा पत्रकारों की पीड़ा को स्वयं की पीड़ा महसूस कर भारतीय प्रेस परिषद के माध्यम से पत्रकारों के हित व कल्याण के लिए उनके संरक्षक के रूप में जिस शिद्दत से कार्य किया गया है वो भारतीय प्रेस परिषद के इतिहास में एक नज़ीर अवश्य बनेगी। पत्रकारिता की गरिमा को बचाए रखने के लिए आप द्वारा किए जा रहे जुझारू प्रयासों के लिए पत्रकार जगत आप का सदैव ऋणी रहेगा।
Read More »
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर

कानपुर 27 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता,दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ। द्वितीय सत्र में आज के मुख्य विषय *व्यक्तिगत स्वच्छता एवम् शिक्षा का महत्व* के अंतर्गत महाविद्यालय से अधिग्रहित मलिन बस्ती अस्पताल घाट तक पोस्टर प्रदर्शन व रैली का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही तथा प्राचार्या प्रोफेसर अर्चना वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। जिसमें ‘क्लीन कानपुर ग्रीन कानपुर, सफाई अपनाएं बीमारी भगाएं’ जैसे नारों के द्वारा जन जागरूकता फैलाई गई। एनएसएस वॉलिंटियर्स ने मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर बस्ती वासियों, युवाओं, महिलाओं व बच्चो को पोस्टर, वाक्य, गीत, कविता, आपसी वार्तालाप एवम् नुक्कड़ नाटक के द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता के अंतर्गत हाथ धोना सिखाया तथा उन्हें शरीर की सफ़ाई, प्रतिदिन स्नान करने, नियमित रूप से बालों को धोना, शैम्पू करना, तेल लगाना और भोजन करने के पूर्व तथा टॉयलेट करने के उपरांत हाथ धोने का महत्व बताया।


कानपुर 26 मार्च भारतीय स्वरूप संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ प्रथम सत्र में प्रातः कालीन प्रार्थना, एनएसएस सॉन्ग, योगा, प्राणायाम के साथ हुआ।
कानपुर नगर, दिनांक 26 मार्च, 2023 (सू0वि0)* सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक घाटमपुर श्रीमती सरोज कुरील, एम0एल0सी0 अरुण पाठक, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार के कर कमलों द्वारा आज कलेक्ट्रेट से सात मोबाइल वेटनरी यूनिट गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।