Breaking News

कानपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना, कानपुर के स्वयंसेवक ले रहे हैं पुलिसिंग का प्रशिक्षण

कानपुर 29 नवंबर भारतीय स्वरूप संवाददाता,नगर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविधालय, कानपुर एवं अर्मापुर पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजन के स्वयंसेवकों के दल ने छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत कल्याणपुर थाने में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे जी की अध्यक्षता में तथा पीएन कॉलेज के स्वयंसेवकों ने रेल बाजार थाने में आगंतुक पटल एवं महिला पटल विषय से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।
आगंतुक पटल (Visiter Counter) जहां पर शिकायतकर्ता अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं समस्या रजिस्टर पर लिखता है। सब इंस्पेक्टर  किरण ने महिला पटल के बारे में एवं हेड कांस्टेबल  विजयलक्ष्मी चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना उत्तर प्रदेश, ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पॉडिंग सखी, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण, मिशन शक्ति, महिला हेल्प डेस्क,महिला साइबर सेल, महिला पुलिस व महिला बीट मिशन शक्ति कक्ष के बारे में बताया। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवक के द्वारा पूछे गए प्रश्न जैसे घरेलू हिंसा केस, भीड़ प्रबंधन, सेल्फ डिफेंस आदि के जवाब प्रभारी धनंजय कुमार पांडे जी ने बड़ी विनम्रता दिये। उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन व्यापन, आत्मरक्षा, मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदि विषयों पर भी विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की। समस्त थाना स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर स्वयंसेवक रवि शंकर शर्मा, आदित्य कुमार श्रीवास्तव, रिया शर्मा, शौर्य मिश्रा,सृष्टि अग्रहरि, कनिष्क तिवारी, तान्या, रिचा, मानस शुक्ला, सुष्मिता भारती, प्रिया गौतम, स्नेहा शुक्ला, अपूर्वा यादव आदि उपस्थित रहे l

Read More »

एस एन सेन बी वी पी जी कॉलेज में यातायात माह संपन्न

कानपुर, भारतीय स्वरूप संवाददाता एसएन सेन बीवी पीजी कॉलेज कानपुर में आज एक माह से चल रहे यातायात माह का समापन किया गया। जिसमें पूर्व में हुई प्रतियोगिताएं 1.भाषण प्रतियोगिता में अमृता शुक्ला प्रथम स्थान ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दीपिका प्रथम स्थान ,चित्रकला प्रतियोगिता श्रव्य महाजन एवं संस्कृति, रंगोली प्रतियोगिता मैं सेमी प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण देने आए सी तोमर जी एवं अनिल मिश्रा जी ने सभी छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया तत्पश्चात एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्राचार्य महोदय ने सभी छात्राओं को मुख्य रूप से स्कूटी चलाने वाली छात्रों को हेलम टी की उपयोगिता समझते हुए ओवरटेक की विस्तार से जानकारी दी।के. ममता अग्रवाल मुख्य कुलानुशासिका जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर प्रीति पांडे ने पूरे कार्यक्रम को संचालित किया। कार्यक्रम में प्रो. प्रकाश ,डॉ किरण , डॉ प्रीति सिंह , डॉमीनाक्षी व्यास डॉ रेखा चौबे आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Read More »

एनसीसी के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका महाविद्यालय में एनसीसी के 76वें स्थापना दिवस (26 नवंबर,2023, नवंबर माह के अंतिम रविवार) के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एनसीसी से संबंधित व समसामयिकी विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर प्रतिभागियों द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- कैडेट राशि गुप्ता, द्वितीय स्थान- कैडेट प्रिया दुबे, तृतीय स्थान- कैडेट प्रियंका कुमारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी प्रीति यादव ने छात्राओं से एनसीसी दिवस की उपयोगिता, एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, समाज कल्याण व कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास में योगदान पर चर्चा की गई।इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स की प्रतियोगिता में सहभागिता सराहनीय रही।

Read More »

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ एवं रैली आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता, क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज , कानपुर द्वारा जिलाधिकारी महोदय/ जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ एवम रैली का आयोजन किया गया ।इसकी शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जोज़ेफ डेनियल ने कॉलेज परिसर में मतदान शपथ ग्रहण के द्वारा किया गया ,और इसके साथ ही रैली का भव्य आयोजन भी किया गया जिससे अधिक से अधिक मतदान कर एक लोकतांत्रिक शक्तिशाली देश का निर्माण किया जा सके। उक्त कार्यक्रम मे कॉलेज के लगभग 150 से अधिक छात्र/छात्राओं एवॉम् एनसीसी, एनएसएस की यूनिट ने प्रतिभाग किया । रैली का आयोजन कालेज परिसर से होते हुए बड़े चौराहा और शिवाला मार्ग होते हुए कालेज मे आकर समाप्त हुआ। मतदाता रैली में मतदाता पंजीकरण केंद्र प्रभारी प्रो. सुनीता वर्मा , स्वीप नोडल अधिकारी डा आशीष कुमार दुबे, तथा सुपरवाइजर एस एस राजपूत , कॉलेज अध्यापकगण एवम कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Read More »

“स्वीप-मतदाता जागरूकता अभियान” के अंतर्गत ऐस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज मतदाता केंद्र पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “स्वीप-मतदाता जागरूकता अभियान” के अंतर्गत ऐस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज मतदाता केंद्र पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमे महाविद्यालय की तीनों इकाइयों – एन. एस. एस., एन. सी. सी. एवम रेंजर्स रोवर्स की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के मंधन द्वारा मतदाता जागरूकता के विषय में संदेश प्रसारित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का सुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोo सुमन एवम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोली सचान, सोशल उद्यमी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राचार्या ने छात्राओं को मतदाता जागरूकता के लिए आवश्यक निर्देश दिए तथा नुक्कड़ नाटक के सफल मानधन के लिए छात्राओं की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने मतदाता अभियान में एन. एस. एस. वालंटियर तनु सिंह को कैंपस एंबेसडर नियुक्ति की तथा उन्हें स्वीप-नोडल अधिकारी कैप्टन ममता अग्रवाल एवम मतदान केंद्र प्रभारी प्रोo चित्रा सिंह तोमर, एन. एस. एस. प्रोग्राम ऑफिसर के द्वारा उनके कार्यों से अवगत कराया गया। प्राचार्या प्रोo सुमन ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरुस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, शिकनेतर कर्मचारी एवम बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Read More »

रोड सेफ्टी क्लब और दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभयान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। जिनमें मुख्य रूप से निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर तथा भाषण प्रतियोगिता रही। सभी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की तथा सड़क सुरक्षा किस प्रकार से हमारे लिए महत्वपूर्ण है इस विषय पर अपने विचार रखें। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाली छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने कहा कि सड़क यातायात सुरक्षा अभियान एक प्रकार का विधि या उपाय है जिससे सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाता है। सभी प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के द्वारा बनाए गए पोस्टर्स की अति सराहना की। समस्त प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में भूगोल विभाग प्रवक्ता डॉ अंजना श्रीवास्तव एवम् कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

Read More »

ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज में कोई मतदाता न छूटे अभियान के अंतर्गत एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता आयोजन

कानपुर 17 नवम्बर भारतीय स्वरूप संवाददाता, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान २०२४ के अंतर्गत एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज द्वारा कोई मतदाता न छूटे अभियान के अंतर्गत एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आज दिनांक १७/११/२०२३ को महाविद्यालय में आयोजन किया गया . इस प्रतियोगिता का शीर्षक “वन नेशन वन इलेक्शन” था .
इस अभियान के अंतर्गत अब तक महाविद्यालय में मतदाता शपत ग्रहण, मतदाता पंजीकरण, मतदाता जागरूकता रैली, आदि कार्यक्रम कराए जा चुके है .
आज का कार्यक्रम इस श्रंखला का चतुर्थ कार्यक्रम था . इस कार्यक्रम में ५० छात्राओं ने प्रतिभाग किया मतदाता पंजीकरण प्रभारी प्रोफ. चित्रा सिंह तोमर, स्वीपणोदाल अधिकारी कप्तान ममता अग्रवाल और प्राचार्य प्रोफ. सुमन इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं. एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में वैषणवी मिश्रा, प्रिया त्रिपाठी, प्रगति द्वेदी, लक्ष्मी कुमारी, तन्वी सिंह एवम वंशिता ने प्रतिभाग किया.

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में वाद_विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

क्राइस्ट चर्च कॉलेज में वाद_विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, प्राचार्य प्रो.जोसेफ डैनियल के कुशल निर्देशन में कॉलेज में मतदान का महत्व एवं वोट की पसंद की गुणवत्ता के तहत वाद _ विवाद प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में कॉलेज की उप प्राचार्या डा सबीना बोदरा, तथा उनके साथ मतदाता पंजीकरण केंद्र प्रभारी प्रो. सुनीता वर्मा व स्वीप नोडल अधिकारी डा. आशीष कुमार दुबे जी के द्वारा हुआ सर्वप्रथम इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अथिति एवं निर्णायक मंडल को पादप देकर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रो. संजय सक्सेना एवं प्रो. मीत कमल जी ने किया जिसमे वाद/विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनंत सक्सेना , द्वितीय स्थान आयशा, तृतीय स्थान सुजाता,अंजली एवं प्रार्थना को प्राप्त हुआ तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलीशा मनसा, द्वितीय स्थान आर्यन, जान्हवी एवं तृतीय स्थान हर्षिता एवं अंजली तिवारी को प्राप्त हुआ इसी के साथ आज के उक्त कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण जिनमे डा.अंकिता जस्मीन लाल, डा.निरंजन स्वरूप एवं उनके साथ डा आशीष ओमर, डा. रामेश्वर आदि उपस्थित रहे एवं सहायक छात्र छात्राओं में रितेश यादव, नागेन्द्र प्रताप सिंह,वैष्णवी दीक्षित,अंजली सचान, अनंत सक्सेना,सुजाता यादव, राशिका,आर्यन, सैय्यद,तरंग, आयुष आदि उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम का समापन डा. अंकिता जैसमीन लाल ने धन्यवाद ज्ञापन देकर किया

Read More »

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कौशल विकास के भविष्य को दिशा देने और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर, भारतीय कौशल संस्थान, कानपुर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और डसॉल्ट एयरक्राफ्ट सर्विसेज इंडिया के बीच समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान के साक्षी बने

भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के उद्देश्यों के अनुरूप आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और डसॉल्ट एयरक्राफ्ट सर्विसेज इंडिया (डीएएसआई) के साथ तीन प्रमुख साझेदारियों की घोषणा की है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में रक्षा औद्योगिक गलियारे का समर्थन करने के लिए एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के लिए स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाना और तैयार करना है। नई दिल्ली में आज भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की सम्मानित उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।

यह साझेदारी युवाओं के, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करती है, जिससे उन्हें विमानन और रक्षा क्षेत्रों में नए-युग के पाठ्यक्रमों में गुणवत्तापूर्ण मॉड्यूल तक पहुंच प्राप्त हो सकेगी।

यह पहली बार है कि जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत परिकल्पना की गई है, हम भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर की क्षमताओं के निर्माण के लिए शिक्षा, कौशल और अग्रणी उद्योगों के बीच सहयोग देख रहे हैं। इन आईआईएस की अवधारणा का विचार स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के तकनीकी शिक्षा संस्थान की अपनी यात्रा के दौरान दिया था, जो विद्यार्थियों को नौकरियों और करियर में उन्नति के लिए तैयार करने वाले अग्रणी संस्थानों में से एक है। इसी तरह, मौजूदा कौशल इकोसिस्टम में प्रशिक्षण मानकों को उन्नत करने के लिए देश में भारतीय कौशल संस्थानों की स्थापना की जा रही है।

प्रधान ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर, भारतीय कौशल संस्थान, कानपुर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और डसॉल्ट एयरक्राफ्ट सर्विसेज इंडिया के बीच सहयोग, कौशल विकास के भविष्य को दिशा देने और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि पहली बार शैक्षणिक संस्थान, कौशल संस्थान और उद्योग युवाओं को प्रमाणित करने और उन्हें भविष्य के अनुरूप बनाने के प्रयासों में तालमेल बनाने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं।

श्री प्रधान ने आगे कहा कि इस सहयोग के अंतर्गत भविष्य के पाठ्यक्रम हमारे देश के युवाओं और कार्यबल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उपहार है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उत्तर प्रदेश के रक्षा गलियारे से पैदा होने वाले अवसरों का लाभ उठाने के साथ-साथ एयरोस्पेस, विमानन एवं रक्षा क्षेत्रों में कौशल, अप-स्किलिंग, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के सचिव श्री अतुल कुमार तिवारी ने साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि हम आज भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर के लिए तीन समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान के साथ भारतीय कौशल संस्थान में क्षमताओं का निर्माण कर रहे हैं। इन साझेदारियों के साथ, हितधारक युवाओं, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक मजबूत नींव बनाने के लिए आधुनिक प्रशिक्षण पद्धति के साथ-साथ सर्वोत्तम श्रेणी के बुनियादी ढांचे की स्थापना की परिकल्पना की गई है। यह निश्चित है कि नए युग के पाठ्यक्रमों, रक्षा और विमानन क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और डसॉल्ट द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता से भारतीय कौशल संस्थान से जुड़े युवा कैडर को बहुत अधिक लाभ होगा।

भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) की स्थापना का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मौजूदा कौशल संस्थानों से सर्वोत्तम तौर-तरीकों को सीखकर और उन्हें आत्मसात करके विश्व स्तरीय कौशल प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण करना है। संस्थान के लिए डिज़ाइन किए गए पाठ्यक्रमों को देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के विषय विशेषज्ञों के परामर्श से तैयार किया गया है। नियोजित मॉड्यूल आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, कृषि 2.0 स्मार्ट एग्रीकल्चर, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, उद्योग 4.0 जैसे और अन्य पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक और महत्वपूर्ण साझेदारी के अंतर्गत, एचएएल अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के हिस्से के रूप में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर के नए भवन में एक सीएनसी प्रयोगशाला के लिए एक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचा विकसित करेगा। इस पहल का उद्देश्य भारतीय कौशल संस्थान कानपुर के संकायों और प्रशिक्षुओं को उन्नत सीएनसी मशीनिंग तकनीक का अनुभव प्रदान करना है, साथ ही सुविधा भी प्रदान करना है। इसका लक्ष्य प्रशिक्षुओं के समूह के लिए प्रशिक्षण, पुनः कौशल और उन्नयन करके औद्योगिक नौकरियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है, इस प्रकार कौशल भारत पहल का समर्थन करना है। इसके अतिरिक्त, यह परियोजना एक सामान्य इंजीनियरिंग वातावरण बनाकर शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर सहयोग को प्रोत्साहन प्रदान करना चाहती है जो दोनों पक्षों से परिचित है, और अधिक प्रभावी जानकारी साझा करने में सक्षम है।

कुल मिलाकर, बुनियादी ढांचे के विकास के दायरे में 12 प्रयोगशालाएं, 12 कक्षाएं, बहुउद्देशीय कक्ष, खुला थिएटर, आउटडोर प्रशिक्षण क्षेत्र, सम्मेलन और चर्चा कक्ष व एक कैफेटेरिया सम्मिलित है।

इसके अलावा, डसॉल्ट एविएशन के साथ परिकल्पित साझेदारी से कानपुर में विमानन क्षेत्र में दीर्घकालिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) में वैमानिकी संरचना एवं उपकरण फिटर (एएस एंड ईएफ) में एक पाठ्यक्रम शुरू करने में सहायता मिलेगी। साझेदारी के एक हिस्से के रूप में, कानपुर परिसर में भारतीय कौशल संस्थान के नए भवन में वैमानिकी व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए डसॉल्ट वैमानिकी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) में नवीनतम प्रशिक्षण सुविधाओं में सुविधा प्रदान करने और अग्रणी उद्योगों के साथ नौकरी के दौरान प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए इन सहयोगों के माध्यम से मजबूत उद्योग और नियोक्ता संपर्क की परिकल्पना की गई है। इसके अलावा, ये साझेदारियां स्थानीय इकोसिस्टम को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के अनुकूल बनाने में सक्षम बनाकर समाज के लाभ में योगदान दे रही हैं। भारत सरकार पहले ही देश में तीन स्थानों मुंबई, कानपुर और अहमदाबाद में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) स्थापित कर चुकी है।

Read More »

डी.जी. कॉलेज छात्राओं द्वारा रैली निकाल चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान

कानपुर 10 अक्टूबर भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा क्लब एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में एनएसएस स्वयंसेविकाओं एवं महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर तथा महाविद्यालय से लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम तक रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागृत किया। छात्राओं ने सिविल लाइंस के मुख्य चौराहा ग्रीन पार्क चौराहा, मर्चेंट चेंबर चौराहा पर दोपहिया, तिपहिया तथा चार पहिया वाहन चलाने वाले एवम् आवागमन करने वाले लोगों को यातायात के नियमों विशेष कर सिग्नल्स, सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट लगाने, अपनी लेने में चलने, ज़ेबरा क्रॉसिंग से सड़क पार करने व वाहन गति के संबंध में जानकारियां दी। रैली के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, जिंदगी नहीं इतनी सस्ती सड़क पर मत करो मस्ती जैसे नारे लगाए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वयं यातायात के नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, आस पड़ोस के लोगों को भी यातायात के नियमों से अवगत कराने की अपील की ताकि सड़क पर होने वाले ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोककर एक्सीडेंट के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सके। महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस दौरान सीसी इंचार्ज डॉ मनीषी पांडे, सेल्फ फाइनेंसर डायरेक्टर प्रो वंदना निगम कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ताएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान की सराहना की।

Read More »