भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज तथा सी.एस.जे.एम.यू. कानपुर की सेवायोजन प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से एस.एन.सेन महाविद्यालय में शासन के दिशा निर्देशानुसार छात्राओं को व्यवसाय जगत की जानकारी देने हेतु एक कैरियर काउंसलिंग वार्ता तथा ऑल डिजी टेक्नोलॉजी कंपनी, नोएडा के द्वारा रोजगार लिए प्लेसमेंट- ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने रूचि दिखाते हुए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण अवधि के पश्चात वेतन बढ़ने के आकर्षण ने छात्राओं को उत्साहित एवं उल्लासित किया। कार्यक्रम के विधिवत् शुभारंभ के पश्चात, प्राचार्य प्रो. सुमन, सेवायोजन प्रकोष्ठ सह प्रभारी प्रो. निशा वर्मा, तथा चीफ प्रॉक्टर कप्तान ममता अग्रवाल ने, विश्वविद्यालय के इंक्यूबेशन सेल से आए हुए प्रतिनिधि अनिल कुमार त्रिपाठी एवं ऑल डिजी टेक्नोलॉजी कंपनी के एच.आर श्री अभिषेक प्रताप सिंह का स्वागत किया। अनिल कुमार त्रिपाठी जी ने छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल्स , कंप्यूटर ज्ञान, स्टार्ट अप में इनोवेशन की आवश्यकता इत्यादि के बारे में जानकारी साझा की। अगले कार्यक्रम में ऑल डिजी टेक्नोलॉजी कंपनी से आए हुए एच.आर, श्री अभिषेक प्रताप सिंह एवं उनकी टीम द्वारा छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया जिसमें 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी वक्ताओं ने छात्राओं की कैरियर संबंधी समस्याओं का समाधान किया।
महाविद्यालय सेवायोजन प्रकोष्ठ के सदस्यों डॉ.कोमल सरोज, डॉ. अनामिका, श्वेता रानी ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कानपुर
निडर, निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, -श्रीमदभगवत गीता को आत्मसात कर पत्रकारिता करें, इसमें है निर्माण का संदेश
कानपुर। भगवत गीता सिखाती है कि किस तरह निष्पक्ष, निडर, निस्वार्थ रहकर हम कर्म करें, जो हमें संतोष देगा और एक अच्छे समाज का निर्माण करेगा। पत्रकार भी गीता को आत्मसात कर पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करें।
ये विचार कानपुर प्रेस क्लब की ओर से नवीन मार्केट कार्यालय में “पत्रकारिता में गीता का महत्व” विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने व्यक्त किए। श्रीमद भगवत गीता वैदिक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने कहा समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की बड़ी भूमिका है। उन्हें गीता के संदेशों पर अमल करना चाहिए। उसमें स्पष्ट है कि कर्म ही धर्म है, उसी रास्ते पर बिना किसी डर, पक्षपात और स्वार्थ निष्काम भाव से चलते रहो। पत्रकारिता धर्म का निर्वहन इसी भाव से करो तो राष्ट्र मजबूत होगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर गीता को प्रचारित कर रहे अमरनाथ ने कहा कि निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और इस पवित्र कर्म के पथ पर कदम नहीं डगमगाएं, गीता वैदिक न्यास के जिलाध्यक्ष एवं समजसेवी भूपेश अवस्थी ने कहा गीता के संदेश हृदय में रख पत्रकारिता के रास्ते पर चलेंगे तो बिल्कुल न तो डरेंगे और न ही विचलित होंगे। वरिष्ठ पत्रकार जुवैद फारूखी ने कहा गीता और कुरान, दोनों ही कर्म और इंसानियत की राह पर चलना सिखाते हैं, कर्म ही प्रधान है। गीता न्यास से जुड़े कमल द्विवेदी ने कर्मयोग पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने शायरी के जरिये कर्मयोग की बात कही। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेयी ने सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर देते हुए गीता आत्मसात करने की अपील की। इस मौके पर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, मोहित दुबे, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, कौशतुभ मिश्र, रोहित मिश्र, दीपक सिंह, मयंक मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार जीपी वर्मा, अनिल मिश्र, उन्नाव-शुक्लागंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष मयंक और कई पत्रकार मौजूद रहे। संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी ने किया। इस मौके पर डॉ. उमेश पालीवाल सहित सभी अथितियों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती – जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में भगवान बिरसा मुंडा जयंती – 2024 “जनजातीय गौरव दिवस” के उपलक्ष में छात्राओं एवं युवाओं में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम तथा जनजातीय विकास में उनके योगदान के संबंध में जागरूकता लाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई जिनमें भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ गीत, निबंध लेखन आदि प्रमुख रहे। इस कार्यक्रम में कुल 50 एन एस एस वॉलिंटियर्स ने उमंग एवं उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय नॉलेज इंस्टीट्यूशन की प्रभारी डॉ ज्योत्सना पांडे, एनसीसी इंचार्ज प्रोफेसर शुभ्रा राजपूत तथा रेंजर्स सह-प्रभारी श्रीमती श्वेता गोंड का विशेष योगदान रहा।
मिशन शक्ति के द्वारा विशाखा एक्ट 2013 गाइडलाइंस पर व्याख्यान आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज कानपुर, मिशन शक्ति के द्वारा विशाखा एक्ट 2013 गाइडलाइंस पर व्याख्यान का आयोजन हुआ मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर में मिशन शक्ति प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में विशाखा एक्ट 2013 पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंशु पांडे के द्वारा दिया गया। उन्होंने अपने व्याख्यान में विशाखा एक्ट 2013 गाइडलाइंस, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के ख़िलाफ़ जारी की गई दिशानिर्देश पर विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। जो छात्रों के लिए आने वाले जीवन में अत्यधिक लाभदायक साबित होंगे। इस कार्यक्रम में कुल 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी इंचार्ज प्रोफेसर शुभ्रा राजपूत तथा रोमन रेंजर्स इंचार्ज श्वेता गोंड का विशेष योगदान रहा।
एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर अक्टूबर से चल रहे सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के अंतर्गत एस एन सेन बीवीपीजी कॉलेज ने समान जनमानस में सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन के साथ रैली निकाली। इस रैली में छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण से लेकर नरोना चौराहा फूलबाग, गणेश पार्क , पनचक्की चौराहे से होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में आकर समापन किया महाविद्यालय की प्राचार्य ने सभी छात्राओं की प्रशंसा की और रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान के लिए अपनी सहमति दी रैली में रेंजर प्रभारी श्रीमती रिचा एवं रोड सेफ्टी क्लब की विद्यार्थी एवं रोड सेफ्टी क्लब की इंचार्ज प्रोफेसर डॉ प्रीति पांडे ने पूरे कार्यक्रम को रुकता प्रदान करते हुए संचालित किया प्रोफेसर पांडे ने प्रेस और मीडिया को इस रैली से जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं नियमों का पालन करने की अनिवार्यता के लिए छात्रों को प्रेरित किया ताकि वह समझ में प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति जागृत कर पाऐ।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में राइट साइड स्टोरी LLP एवं पीएनजी कम्पनी द्वारा वर्कशॉप आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज में राइट साइड स्टोरी LLP एवं पीएनजी कम्पनी द्वारा वर्कशॉप का का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल के दिशानिर्देशन में कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉ मीतकमल द्वारा किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को सेनेटरी नैपकिंस आदि का और छात्रों को जिलेट गार्ड सेविंग किट का वितरण किया गया। दीपाक्षी शेरावत द्वारा छात्रों को बताया कि be your own boss और छात्र छात्राओ को साक्षात्कार टिप्स और यह भी बताया कि हमें अपना श्रेष्ठ देना चाहिए और हमें हेल्पफु कम्युनिकेशन की टिप्स भी दी इस अवसर पर कॉलेज के डॉ अर्चना, डॉ हिमांशु दीक्षित, डॉ प्रेरणा, डॉ मीत कमल, डॉ मनीष कपूर,डॉ आशीष उपस्थित रहे।
सकारात्मक मनोविज्ञान के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” विषय पर अतिथि व्याख्यान तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय *”सकारात्मक मनोविज्ञान के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन”* था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद अतिथि वक्ता डॉ आभा सक्सेना, कॉलेज की प्राचार्या व निर्णायक मंडल की सदस्य शिक्षिकाओं का स्वागत व सम्मान किया गया। स्वागत प्रक्रिया के बाद कॉलेज की प्राचार्य प्रो०डॉ सुमन ने अपने आशीर्वचनों से कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के तनावपूर्ण प्रभाव को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए प्रयास किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद मनोविज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ मोनिका सहाय ने कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सकारात्मक मनोविज्ञान के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य में किस प्रकार वृद्धि की जा सकती है और व्यक्ति अपना जीवन और अधिक बेहतर व सकारात्मक बना सकते हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए आमंत्रित मुख्य वक्ता ने सकारात्मक मनोविज्ञान तथा मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता को स्पष्ट किया तथा दोनों के संबंध पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रतियोगिता प्रारंभ की गई जिसमें प्रतिभागी छात्राओं ने अपने भाषण प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाॅ पूजा गुप्ता तथा डॉ अनामिका राजपूत सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता के निर्णय इस प्रकार रहे –
प्रथम पुरस्कार – महिमा यादव
द्वितीय पुरस्कार – अंजलि
तृतीय पुरस्कार – स्नेहा सिंह
सांत्वना पुरस्कार – सुनीता शर्मा
प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम समापन प्रक्रिया व धन्यवाद ज्ञापन विभाग की प्रवक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री प्रीति यादव ने किया। कार्यक्रम संचालन में विभागीय प्रवक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री मयूरिका गुप्ता ने योगदान दिया। कार्यक्रम में कॉलेज की अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रही जिससे कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपूर्ण हो सका।
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस . एन. सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया ।विजय छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।प्राचार्य प्रो. सुमन ने छात्राओं को शासन द्वारा चलाए गए इस प्रकार के कार्यक्रमों की उपयोगिता एवं सड़क पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए संदर्भ में सभी को जागरूक किया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. निशि प्रकाश एवं कैप्टन ममता अग्रवाल कुलानुशास्तिका ने मंच साझा करते हुए छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार पाने वाली छात्रों के नाम निम्नवत है भाषाण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेरणा शर्मा , द्वितीय स्थान शताक्षी द्विवेदी ,तृतीय स्थान दीप्ति पांडे एवं सांत्वना पुरस्कार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान राठौर द्वितीय स्थान प्रगति तृतीय स्थान मुस्कान को प्राप्त हुआ पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मनुष्य का सिंह द्वितीय स्थान कामाक्षी पंडित तृतीय स्थान शुभेच्छा वर्मा रहीम पुरस्कार वैष्णवी गुप्ता एवं अफरोज बानो को प्राप्त हुआ। प कार्यक्रम की संयोजक एवं सड़क सुरक्षा अभियान की प्रभारी प्रोफेसर प्रीति पांडे ने पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया एवं सभी भी सभी उपस्थित महाविद्यालय की प्रवक्ताओं एवं छात्रों का धन्यवाद क्या कर कार्यक्रम को सड़क सुरक्षा शपथ लेते हुए समाप्त किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर रेखा प्रोफेसर मीनाक्षी प्रोफेसर किरण डॉक्टर कमल डॉ रचना निगम डॉ रश्मि उपस्थित रहे।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में अल्टुडो कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज में अल्टुडो कंपनी द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल के दिशानिर्देशन में कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉ मीतकमल द्वारा किया गया, अल्टुडो प्लेसमेंट ड्राइव में सीनियर एजेंसी निदेशक विशाल गौर ने और ब्रांच सदस्य सुष्मिता पात्ररा ने 50 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का सेल्स मैनेजर के पद के लिए इंटरव्यू लिया और 20 छात्रों को उन्होंने द्वितीय राउन्ड के लिए चयनित किया और बताया कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है हार्डवर्क से ज्यादा स्मार्ट वर्क करना चाहिए। उन्होंने साथ ही साथ पर्सनल इंटरव्यू लिया और ग्रुप डिस्कशन के द्वारा उनकी प्रतिभा का आंकलन किया। उन्होंने कहा कि भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, छात्रों को सिर्फ सही अवसर की तलाश करनी चाहिए और कौशल का विकास करना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ अर्चना, डॉ अंकिता, आदि उपस्थित रहे।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में “भारतीय संविधान के 75 वर्षों की यात्रा” विषय पर व्याख्यान और पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता भारत 26 नवंबर 2024 को भारतीय संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर क्राइस्ट चर्च कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने “भारतीय संविधान के 75 वर्षों की यात्रा” विषय पर एक व्याख्यान और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रिंसिपल और सचिव प्रोफेसर जोसेफ डैनियल; मुख्य वक्ता श्री प्रकल्प शर्मा, कानूनी विशेषज्ञ और डिप्टी रजिस्ट्रार आईआईटी कानपुर; और राजनीति विज्ञान विभाग पूर्व प्रमुख प्रो. आशुतोष सक्सेना ने अध्यक्षता की.
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और ज्ञान की देवी मां सरस्वती के आह्वान के साथ हुई। संयोजिका प्रो. विभा दीक्षित ने विशिष्ट अतिथियों, सहकर्मियों और छात्रों का स्वागत किया और कार्यक्रम की विषयवस्तु से परिचय कराया। उन्होंने संविधान में निहित सिद्धांतों की रक्षा और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता और संवैधानिक कानून विशेषज्ञ, श्री प्रकल्प शर्मा ने संवैधानिक साक्षरता के महत्व पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया. उन्होंने बताया कि कैसे प्रत्येक नागरिक की अपने अधिकारों के बारे में चैतन्यता लोकतंत्र की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। “संविधान हमारे अतीत का एक दस्तावेज मात्र नहीं है; यह हमारे भविष्य का मार्ग दर्शक है।” उनके व्याख्यान में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि कैसे भारतीय संविधान ने विभिन्न चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया है और समावेशी और जीवंत लोकतंत्र को बढ़ावा देते हुए शासन में संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों और दृष्टिकोण को अक्षुण्ण रखा है।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर जोसेफ डेनियल ने छात्रों को भारतीय संविधान में निहित आदर्शों और उद्देश्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सत्र के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष सक्सेना ने पैनलिस्टों के दृष्टिकोण में निहित सार को बताते हुए विषय पर अपनी मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रस्तुत की. उन्होंने संवैधानिक व्याख्या, कानूनी मिसालों के महत्व और युवा नागरिक जीवन में संविधान का महत्व पर प्रकाश डाला। सभी पैनलिस्टों ने इस बात पर जोर दिया कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सक्रिय, ज्ञानपूर्ण नागरिक भागीदारी आवश्यक है। इसके उपरान्त इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों एवं शिक्षकों ने संविधान में डिजिटल गोपनीयता, सामाजिक न्याय और पर्यावरण नीति पर सवाल किये. सभी पनेलिस्ट ने छात्रों और शिक्षकों को समान रूप से संवैधानिक मूल्यों के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिकाओं के बारे में गंभीरता से सोचने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजनीति विज्ञान के बी. ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने इस विषय पर एक “पोस्टर प्रदर्शनी” लगाई और सभी उपस्थित लोगों से इस प्रयास की सराहना की। सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों को पुरस्कार के लिए चुना गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. अर्चना पांडे द्वारा प्रस्तावित धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। डॉ. अर्चना वर्मा और उनकी आयोजन टीम, जिसमें परमा मिश्रा, पूजा कमल और छात्र शामिल थे, के प्रभावी समन्वय के कारण यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही जिनमे डॉ. जुनेजा, डॉ. अनिंदिता, डॉ. नवीन अम्बष्ट, डॉ. सत्यप्रकाश डॉ. हिमांशु आदि मौजूद थे.
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर