कानपुर 2 सितंबर, जनता को अब एक क्लिक पर मिल रहा काम और कामगार डिजिटलीकरण के इस युग में डिजिटल दुनिया हर घड़ी एक नया अवसर हम सभी के सामने पेश कर रही है। ऐसे में हर हुनरमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने हुनर को एक बड़े रोजगार अवसर में बदलने की आस लगाए रहता है। दूसरी ओर उपभोक्ता वर्ग है जो मोबाइल के एक क्लिक में आस-पास मौजूद इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, प्लंबर, एसी मैकेनिक, कंप्यूटर मैकेनिक तथा कारपेंटर आदि का काम करने वाले लोगों को तलाश रहा होता है। ऐसे कुशल कामगारों और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी ‘सेवा मित्र‘ योजना शुरू की गई है।
‘‘सबको हुनर, सबको काम‘‘ इस आदर्श वाक्य के साथ शुरू किया गया सेवा मित्र एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन विभाग तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, ब्यूटीशियन, कुक, प्लंबर, ड्राइवर, नर्सिंग जैसी रोजमर्रा घरेलू सेवाएं देने वाले लोगों के रोजगार को प्रमाणित कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाना है। इसके अतिरिक्त पेंटिंग, गृह-निर्माण, कैटरिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल की गई हैं। सेवा मित्र डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ लेने के लिए कामगारों को sewamitra.up.gov.in के पोर्टल पर अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप सेवा मित्र पर अपने आप को पंजीकृत करना होगा।ऐसे उपभोक्ता जो प्रमाणिक सेवाएं रियायती दर पर लेना चाहते हैं वह सेवा मित्र एप से, पोर्टल से या हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल करके सर्विस बुक कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे के बीच उपलब्ध रहती है। चूँकि सेवा मित्र एप जीपीएस आधारित है इसलिए कामगार और उपभोक्ता दोनों के लिए एक दूसरे को तत्काल खोज पाना भी आसान होता है।
आत्म निर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला प्रदेश सरकार का यह मिशन टेक्नो फ्रेंडली युवा पीढ़ी के समय, धन व ऊर्जा की बचत करने वाला है। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म को युवाओं के लिए रोजगार अवसर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। यह कामगारों व उपभोक्ताओं के बीच ऐसा सेतु है जो रोजगार के साथ-साथ प्रमाणिक सेवाएं किफायती दर पर नागरिकों को उपलब्ध करा रहा है।
इस प्रकार सेवा मित्र डिजिटल प्लेटफॉर्म शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में असंगठित कामगार वर्ग को सतत रोजगार उपलब्ध करा रहा है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण, प्रमाणिक घरेलू सेवाएं चाहने वाले उपभोक्ताओं को एक क्लिक में निश्चित सूचीबद्ध सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। सही अर्थों में सेवा मित्र सुविधा डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और न्यू इंडिया के स्वप्न को एक नई उड़ान दे रहा है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
कानपुर 31 अगस्त, नगर आयुक्त द्वारा नगर भ्रमण के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित क्षेत्र के जोनल अधिकारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी व जोनल अभियन्ता आदि सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय नगर निगम से सम्बन्धित समस्याओं को देखा गया एवं मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये, चुन्नीगंज ट्रान्सफर स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण पाया गया। मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल एक अभियान प्रस्तावित कराकर इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाये। आगे बढने पर इसी मार्ग पर बांयी ओर कूड़ा बिखरा मिला एवं लकड़ी, झाड़ियों के बड़े बड़े ढेर लगे पाये गये। इस पर जोनल स्व0 अधिकारी से जवाब तलब करते हुये अप्रसन्नता व्यक्त की गई एवं निर्देशित किया गया कि इस स्थल की पूर्णतयः सफाई कराने के उपरान्त जोनल अभियन्ता यहॉ एक व्यू कटर (टीन शेड द्वारा)लगाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें। आयुक्त, कानपुर मण्डल आवास के बाहर मुख्य मार्ग पर एक कूड़े का कण्टेनर भरा पाया गया। इस पर निर्देश दिये गये जोनल स्व0 अधिकारी इसे अविलम्ब खाली कराकर पुनः स्थापित कराना सुनिश्चित करें। सिविल लाइन स्थित महिला छात्रावास, नगर निगम का मुआयना किया गया। जोनल अभियन्ता श्री आर0 के0 सिंह द्वारा इस परिसर में निराश्रित महिलाओं कां निवास होना बताया गया। इस परिसर में काफी मात्रा मे कूड़ा लगा पाया गया। मौके पर उपस्थित जोनल स्व0 अधिकारी -1 को तत्काल कूड़ा उठान हेतु निर्देशित किया गया। माल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित डिवाइडर की पेटिंग हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये। जोनल अभियन्ता श्री आर0 के0 सिंह, को निर्देशित किया कि जोन-1 के सीमान्तर्गत स्थित सब्जी मण्डियों/फल मण्डियों पर कम्पोस्ट यूनिट/काम्पैक्टर स्थापित कराने हेतु एक कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें। परेड चौराहे से चुन्नीगंज तक मुख्य रोड पर स्थित डिवाइडर पर पेन्टिंग कार्य कराने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चंदोला ने कहा कि छोटे व मझोले समाचार पत्रों पर शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकारों ने जो कदम उठाए हैं वो छोटे व मझोले समाचार पत्रों पर अप्रत्यक्ष रूप से आघात है । चंदोला ने साफ तौर पर कहा कि जिस सरकार ने जब भी छोटे व मझोले समाचार पत्रों के विरुद्ध काम किया है। वो सफल नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने बुरा अंजाम भुगता है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि छोटे व मझोले समाचार पत्रों के विरुद्ध बनाई गईं गलत नीतियों को तुरंत खत्म किया जाए। उ0प्र0 राज्य के अध्यक्ष श्याम सिंह पंवार ने कहा कि डी ए वी पी की नई नीति में कई ऐसे मानक बनाये गए हैं। जिनसे साफ तौर पर जाहिर होता है कि वो छोटे और मझोले समाचार पत्रों के विरुद्ध एक साजिश है जिसे खत्म किया जाए। पंवार ने कहा कि डी ए वी पी की नई नीति से मार्किग सिस्टम को हटाया जाए व रीडर शिप प्रोफाइल के फार्म को हटाया जाए। यह भी मांग की कि विज्ञापन के निर्धारित कोटे के मुताबिक विज्ञापन जारी किए जाएं। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शंकर कतीरा ने केंद्र सरकार से अखबारी कागज न्यूज प्रिंट से जी एस टी हटाने की मांग रखी।