घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या के आँकड़े राज्य पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग से प्राप्त नवीनतम जानकारी के आधार पर, जम्मू और कश्मीर में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या इस प्रकार है:
| वर्ष | डीटीवी | एफटीवी |
| 2020 | 25,19,524 | 5,317 |
| 2021 | 1,13,14,920 | 1,650 |
| 2022 | 1,84,99,332 | 19,985 |
| 2023 | 2,06,79,336 | 55,337 |
| 2024 | 2,35,24,629 | 65,452 |
| 2025 (जनवरी से जून) | 95,92,664 | 19,570 |
स्रोत: जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा जम्मू और कश्मीर में स्थानीय पर्यटन पर निर्भर हितधारकों पर आर्थिक प्रभाव का कोई ऐसा आकलन नहीं किया गया है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर सहित पूरे देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं और पहलें की हैं, जिनके विवरण निम्नलिखित है:
- पर्यटन मंत्रालय ‘स्वदेश दर्शन’, ‘तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन (प्रशाद)’ और ‘पर्यटन अवसंरचना विकास के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सहायता’ योजनाओं के अंतर्गत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटन संबंधी अवसंरचना एवं सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
- पर्यटन मंत्रालय अपने विभिन्न अभियानों एवं आयोजनों के माध्यम से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं उत्पादों को बढ़ावा देता है। इनमें से कुछ पहलों में देखो अपना देश, चलो इंडिया, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट और भारत पर्व जैसे अभियान शामिल हैं।
- एक व्यापक डिजिटल संग्रह अतुल्य भारत कंटेंट हब का शुभारंभ किया गया, जिसमें भारत में पर्यटन से संबंधित उच्च-गुणवत्ता वाली फोटो, फिल्मों, ब्रोशर एवं न्यूज़लेटर्स का समृद्ध संग्रह है जिसका वेबसाइट www.incredibleindia.org है और इसे मंत्रालय के सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार किया जाता है।
- अन्य विषयों के साथ-साथ स्वास्थ्य पर्यटन, पाक-कला पर्यटन, ग्रामीण, पारिस्थितिकी पर्यटन आदि जैसे विषयगत पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है जिससे पर्यटन को अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाया मिल सके।
- क्षमता निर्माण, कौशल विकास पर केंद्रित पहलों के माध्यम से समग्र गुणवत्ता एवं अनुभव को बढ़ाना देना जिसमें सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण, अतुल्य भारत पर्यटक सुविधा प्रदाता (आईआईटीएफ), पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी शामिल हैं।
यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर