भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज, कानपुर मिशन शक्ति फेज़–5 के अंतर्गत आज कॉलेज परिसर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ मिलकर सेल्फ डिफेंस, ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा नुक्कड़ नाटक जागरूकता अभियान में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
इस अवसर पर छात्राओं को सभी महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में छात्राओं के नाम भी दर्ज किए गए ताकि भविष्य में “नारी शक्ति अभियान” को और सशक्त बनाते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुँचाया जा सके।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर
भारतीय स्वरूप संवाददाता
कार्यक्रम में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शिक्षिकाओं के हाथों में सुंदर-सुंदर मेहंदी रची। कुछ छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और विजेता रही। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई जिसमें ओ री चिरैया तथा मुझे बादल छूना है आदि गीत प्रमुख थे ।इन गीतों ने सभी का मन मोह लिया। विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति कार्यक्रम की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने सभी शिक्षिकाओं , कर्मचारियो,तथा उपस्थित छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में छात्राओं ने राष्ट्रपिता के जीवन, उनके आदर्शों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए। एन एस एस वॉलेन्टियर उमरा ने महात्मा गांधी के अंत्योदय सिद्धान्त तथा युवाओं के लिए संदेश को अपने भाषण में विशेष रूप से प्रस्तुत किया। राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो पप्पी मिश्रा ने हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्तांत से संबंधित तथ्यों एवं उनके विचारों से छात्राओं को अवगत कराया।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
रैली का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने झंडा दिखाकर किया , उन्होंने बताया कि स्वच्छता के द्वारा हम सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं , सभी नागरिकों को इसमें अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। रैली महाविद्यालय से लेकर फूलबाग तक निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर डॉ श्वेता रानी ने बताया की रैली के माध्यम से हम जागरूकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं क्योंकि स्वच्छता एक व्यक्ति का कार्य नहीं है इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। रैली में स्वयंसेविका कोमल दिवाकर, नंदिका श्रीवास्तव,मन्तशा आयोजन में सहयोग किया। रैली में मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह, डॉ रिचा सिंह, डॉ कोमल दिवाकर डॉ रश्मि, डॉ संगीता सिंह , डॉ अनामिका तथा अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता
भारतीय स्वरूप संवाददाता