Breaking News

शिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता” पर व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत *’महिला स्वावलम्बन एवं महिला उद्यमिता’* पर एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. सुमन ने स्वागत संबोधन के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि, शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रमों की सफलता तभी है, जब वास्तविक रूप से बालिकाओं और महिलाओं में अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित जागरूकता उत्पन्न हो।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रोली मिश्रा ने अपने वक्तव्य एवं पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया तथा छात्राओं की शंका समाधान किया।

मिशन शक्ति 5.0 की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी कराए जाने हेतु कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने प्राचार्या, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान और भागीदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Read More »

रोड सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में रोड सेफ्टी पखवाड़ा के अंतर्गत मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने सृजनात्मक विचारों को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन बनाए।पोस्टरों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का संदेश दिया तथा रंगोलियों के जरिए “सेफ ड्राइव – सेव लाइफ” का संदेश प्रसारित किया।

रोड सेफ्टी क्लब की इंचार्ज डॉ. संगीता सिरोही के निर्देशन में यह आयोजन संपन्न हुआ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया—

*पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम*

प्रथम स्थान – मिज़रा रिज़वान

द्वितीय स्थान – रोजन हाशमी

तृतीय स्थान – शाइना अंसारी

*मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम*

प्रथम स्थान – अनम ख़ान

द्वितीय स्थान – अनम वारसी

तृतीय स्थान – साक्षी रावत

महाविद्यालय सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो अर्चना वर्मा तथा निर्णायक मंडल ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो शुभ्रा राजपूत, डॉ कविता विश्नोई, श्वेता गोंड, डॉ सबा परवीन, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. साधना सिंह, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. पुष्पलता तिवारी एवं डॉ. अलका त्रिपाठी की उपस्थिति सराहनीय रही।

Read More »

एस.एन.सेन.बी वी.पी.जी .कॉलेज में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर *”हमारा संविधान ,हमारा* *स्वाभिमान* विषय पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार एस.एन.सेन.बी वी.पी.जी .कॉलेज में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती का पर्व *”हमारा संविधान ,हमारा* *स्वाभिमान** “की टैगलाइन के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन द्वारा गांधी जी ,लाल बहादुर शास्त्री जी एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ,कर्मचारी एवं छात्राओं ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर संगीत विभाग द्वारा बापू के सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई ।
प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने गांधी जी द्वारा संपूर्ण विश्व को दिए गए संदेश सत्य, अहिंसा, दया एवं करुणा के मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया तथा शास्त्री जी की उपलब्धियां पर भी चर्चा की एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में शासन की महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक,कर्मचारीगण एवं रेंजर्स की स्वयं सेविकाएं भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संगीता सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read More »

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा संपन्न

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में छात्राओं ने राष्ट्रपिता के जीवन, उनके आदर्शों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए। एन एस एस वॉलेन्टियर उमरा ने महात्मा गांधी के अंत्योदय सिद्धान्त तथा युवाओं के लिए संदेश को अपने भाषण में विशेष रूप से प्रस्तुत किया। राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो पप्पी मिश्रा ने हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्तांत से संबंधित तथ्यों एवं उनके विचारों से छात्राओं को अवगत कराया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे – स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित “बड़े जी” द्वारा पॉलिथीन मुक्त प्रदेश बनाने का संदेश देते हुए कपड़े से बने हुए थैले छात्राओं को वितरित किए गए उन्होंने अपने वक्तव्य मे छात्राओं को गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने तथा सेवा भाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाने में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।

Read More »

उत्सव ‘अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस एन सेन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ उत्सव ‘अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने झंडा दिखाकर किया , उन्होंने बताया कि स्वच्छता के द्वारा हम सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं , सभी नागरिकों को इसमें अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। रैली महाविद्यालय से लेकर फूलबाग तक निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर डॉ श्वेता रानी ने बताया की रैली के माध्यम से हम जागरूकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं क्योंकि स्वच्छता एक व्यक्ति का कार्य नहीं है इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। रैली में स्वयंसेविका कोमल दिवाकर, नंदिका श्रीवास्तव,मन्तशा आयोजन में सहयोग किया। रैली में मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह, डॉ रिचा सिंह, डॉ कोमल दिवाकर डॉ रश्मि, डॉ संगीता सिंह , डॉ अनामिका तथा अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Read More »

एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्त के अंतर्गत “शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण व महिला स्वास्थ्य” हेतु व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत *’शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण व महिला स्वास्थ्य :मासिक धर्म संबंधी जानकारी’* हेतु एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. सुमन ने स्वागत संबोधन के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि, शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रमों की सफलता तभी है, जब वास्तविक रूप से बालिकाओं और महिलाओं में अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित जागरूकता उत्पन्न हो।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका शुक्ला ने अपने वक्तव्य एवं पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी जानकारी प्रदान की और साथ ही स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति 5.0 की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी कराए जाने हेतु कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि, उन्हें भी देश सेवा हेतु अपनी बराबर की भागीदारी निभानी चाहिए तथा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राचार्या महोदया, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान और भागीदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एन.एस.एस. की स्वयंसेविका छात्राओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Read More »

सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश : मिशन शक्ति का पाँचवाँ चरण

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 29 सितम्बर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति कोऑर्डिनेटर प्रो. मीत कमल ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में डीजीसी क्राइम दिलीप अवस्थी एसीपी आशुतोष कुमार, SHO जगदीश पांडे, पो श्रेया मिश्रा, आराध्या मिश्रा ने विशेष रूप से छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और शासन द्वारा जारी किए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से —
• 1090 : वूमेन पावर लाइन
• 1930 : साइबर हेल्पलाइन
• 181 : महिला हेल्पलाइन
• 1098 : चाइल्ड लाइन
• 108 : एम्बुलेंस सेवा
• 112 : आपातकालीन पुलिस सेवा
• 101 : अग्निशमन सेवा

एसीपी आशुतोष कुमार, छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हमेशा उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और हेल्पलाइन नंबरों का सही समय पर प्रयोग करने की अपील वक्ताओं ने कहा कि “मिशन शक्ति” का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें हर स्तर पर सुरक्षा व सम्मान दिलाना और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना है।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज में स्वच्छता शपथ एवं रैली आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 29 सितंबर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत महाविद्यालयों में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्राचार्या का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा निदेशक प्रो अर्चना वर्मा ने झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व एवं उसकी आवश्यकता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चलाए जाने वाले विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारियां प्रदान की। छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित पोस्टर बनाकर रैली निकाली तथा स्वच्छता की शपथ भी ली।

इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो अर्चना श्रीवास्तव, डॉ अर्चना दीक्षित, एनसीसी प्रभारी प्रो शुभ्रा राजपूत, भूगोल विभाग से डॉ अंजना श्रीवास्तव, अंग्रेजी विभाग से डॉ दीप्ति शुक्ला, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ साधना सिंह, डॉ पुष्पलता तिवारी सहित लगभग 80 छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभागिता की।

Read More »

“एन इंट्रोडक्शन टू द वर्ल्ड ऑफ इन्वेस्टिंग” विषय पर विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं महिला विकास प्रकोष्ठ (GSWDC) द्वारा एनएसई अकैडमी लिमिटेड के सहयोग से “एन इंट्रोडक्शन टू द वर्ल्ड ऑफ इन्वेस्टिंग” विषय पर महिला विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जे. सेबेस्टियन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने वित्तीय साक्षरता को जीवन की एक अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए विशेषकर महिलाओं के लिए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता कविन्द्र द्विवेदी एवं शिल्पी ने प्रतिभागियों को व्यक्तिगत वित्त एवं निवेश पर एक रोचक और संवादात्मक प्रस्तुति दी, जिसमें धन प्रबंधन के प्रभावी तरीकों और विवेकपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने की व्यावहारिक जानकारियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना, प्रतिभागियों को निवेश के विभिन्न अवसरों की जानकारी देना तथा महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना था। सत्र का समन्वय प्रो. विभा दीक्षित, प्रकोष्ठ समन्वयक, द्वारा किया गया, जिन्होंने इस पहल को महिलाओं में आत्मविश्वास निर्माण और वित्तीय जागरूकता को प्रोत्साहित करने वाला बताया। प्रो. अनिंदिता ने कॉलेज प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए सबका धन्यवाद किया.
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई और प्रशिक्षण की व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों में प्रो. फिरदौस, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. अर्चना पाण्डेय डॉ. मनीषी तथा अनेक संकायों के विद्यार्थियों में छवि, अशरफ, श्रृष्टि, अपर्जिता ने सक्रिय सहभागिता की।

Read More »

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सेहत चौपाल का आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 26 सितम्बर दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में उजाला सिग्नस नोबल हॉस्पिटल, स्वरूप नगर के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मिशन शक्ति,एनएसएस और रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वाधान में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सप्ताह” के अंतर्गत एक स्वास्थ शिविर – मिशन शक्ति सेहत चौपाल का आयोजन किया गया गया जिसमें 200 से अधिक छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने भागीदारी की तथा विभिन्न प्रकार की जांच कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर वंदना निगम तथा निदेशक प्रोफेसर अर्चना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाविद्यालय की मिशन शक्ति कोर्डिनेटर डॉ संगीता सिरोही ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, जागरूकता एवं सशक्तिकरण पर सिग्नस अस्पताल से पधारे विशेषज्ञों रोहित शुक्ला, चिकित्सक विनस सचान, देवेंद्र सिंह, दिव्या राजपूत, पुष्पांजलि प्रीति पाल, गोविंद झा एवं रमन दिवाकर ने विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर लाभ लिया। शिक्षिकाओं ने सहयोग करते हुए जागरूकता संदेश प्रसारित किए। स्वास्थ्य परामर्श व मार्गदर्शन प्रदान कर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में डॉ. अर्चना दीक्षित डॉ. अंजना श्रीवास्तव डॉ ज्योत्स्ना पांडे, डॉ विनीता श्रीवास्तव, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. साधना सिंह, डॉ. पुष्पलता तथा पूजा श्रीवास्तव, डॉ श्वेता गोंड, डॉ कविता विश्नोई, कार्यलयाधिक्षक कृष्णेंद कुमार एवं समस्त अन्य एन एस एस वॉलेंटियर्स की विशेष भूमिका सराहनीय रही

Read More »