भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 23 सितंबर, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” थीम पर केंद्रित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्ग स्वच्छता की शपथ ली गई जिसमें महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं ने शपथ ली कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता एवम् भाषण प्रतियोगिता एवम् प्रश्नोत्तरी प्रमुख है। इन पोस्टरों का प्रयोग बस्ती के स्वच्छता कार्यक्रम में जन-जागरूकता हेतु किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर बंदना निगम, सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो अर्चना वर्मा, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्ण श्रीवास्तव, डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ अलका श्रीवास्तव डॉ अर्चना दीक्षित समेत समस्त प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं छात्रों का सक्रिय योगदान रहा।
Read More »शिक्षा
डी जी में “स्वच्छता ही सेवा रैली” एवं सफाई अभियान
भारतीय स्वरूप संवाददाता 17 सितंबर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की तथा रैली निकाल कर महाविद्यालय की अन्य छात्राओं, कर्मचारियों तथा सामान्य नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक, जैसे पानी की बोतल, रैपर , पाउच, पॉलिथीन, टेट्रा पैक आदि को कलेक्ट करके कानपुर स्मार्ट सिटी , नगर निगम के कर्मचारियों को लगभग 50 किलोग्राम कूड़ा निस्तारण हेतु सौंपा गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ ज्योत्सना पांडे, डॉ सुषमा शर्मा, आकांक्षा यादव, अंतरा कश्यप, ज़ारा, ऐमन नूर, प्रिया समेत समस्त एनएसएस वॉलिंटियर्स का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में कल 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा शुभारंभ
भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिसमें एनएसएस इकाई के राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया| जिसमें विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में स्वच्छता को लेकर दुकानदारों और राहगीरों को जागरूक किया एवं सड़कों और बाकी जगहों से प्लास्टिक को इकट्ठा किया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा 12 किलो प्लास्टिक से अधिक प्लास्टिक को एकत्रित किया गया | तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सेक्रेटरी प्रो. जोसेफ डेनियल द्वारा बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के विषय पे बच्चों को जागरूक किया गया | और आज के इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चो को प्रोत्साहित किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकिता जैस्मिन लाल के साथ डॉ हिमांशु दीक्षित , डॉ आशीष कुमार दुबे , डॉ आशीष ओमर, डॉ पारुल गुप्ता , डॉ नाजिर हुसैन खान के साथ एनएसएस प्रमुख आर्यन जायसवाल और आयुष कुमार भारती का अहम योगदान रहा
एस.एन.सेन बी वी पी जी कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं बैंक प्लस के सौजन्य से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन.सेन बी वी पी जी कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं बैंक प्लस के सौजन्य से दिनांक 19.09.2024 दिन बृहस्पतिवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन एवं बैंक प्लस से आई हुई टीम ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया इस प्लेसमेंट ड्राइव में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट्स- सभी विषयों के 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया एवं साक्षात्कार दिया। चयन के पश्चात छात्र छात्राओं की नियुक्ति कानपुर नगर के साथ साथ उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के बैंकों/ ऐन.बी. एफ. सी. (एक्सिस बैंक/ ऐच डी ऐफ सी बैंक/कोटक बैंक आदि) में की जाएगी। बैंक प्लस से आई हुईएस टीम के इंचार्ज श्री गगन सिंह ने बताया कि जिन छात्राओं का चयन इस प्लेसमेंट ड्राइव में नहीं हो पाएगा वे ट्रेनिंग के लिए बैंक प्लस के संस्थान में सकेंगे । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.सुमन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं का सर्वांगीण विकास करते हैं और इससे वे आर्थिक एवम बौद्धिक रूप से सुदृढ़ होते हैं। कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज प्रो.गार्गी यादव,प्रो. निशा वर्मा, डॉ, कोमल सरोज , डॉ श्वेता रानी एवं समस्त शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज, में हिंदी दिवस आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। मंच पर विभाग के ही प्रोफेसर डॉ अरविंद सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जोसेफ डेनियल अध्यक्ष की भूमिका में रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर जोसेफ डेनियल ने कहा की हिंदी को ज्ञान की भाषा बनाए जाने के साथ-साथ अनुवाद की भाषा बनाया जाना भी जरूरी है।फैरी सिद्दीकी, विख्यात दुबे, नेहा अवस्थी ने अपने विचार हिंदी भाषा के संवर्धन व प्रसार के लिए व्यक्त किए। मुख्य वक्ता के तौर पर एसोसिएट प्रोफेसर अवधेश मिश्रा ने बताया कि हिंदी एक गतिमान भाषा है यह यह मेल-जल के माध्यम से ही अपना संवर्धन करती है। सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता में ऋतिक पाल ने प्रथम, अंजलि सचान ने द्वितीय, रम्शा नाज ने तृतीय तथा प्रज्ञा भाटिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया, इसी प्रकार पत्र लेखन प्रतियोगिता में सहस्त्रांशु मिश्रा ने प्रथम ,विख्यात दुबे ने द्वितीय,फैरी ने तृतीय तथा सची और उन्नति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।धन्यवाद ज्ञापन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अरुणेश शुक्ल ने किया, संचालन एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र सहस्त्रांशु मिश्र ने किया। शोध विद्यार्थी अर्जित पांडे बरखा सिंह प्रवेश सिंह, पल्लवी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, की वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, की वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्राचार्या प्रो. सुमन, मुख्य कुलानुशासक कैप्टन ममता अग्रवाल, पूर्व रेन्जर्स प्रभारी प्रो. प्रीति पाण्डेय, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रीति सिंह, रेन्जर्स प्राभारी ऋचा सिंह एवं एन. सी. सी. प्राभारी डॉ. प्रीती यादव ने किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रो. प्रीति पाण्डेय ने पिछले सत्र में वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट की गतिविधियों पर एक पी.पी.टी. प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने बताया कि, वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट ने औरेया में समागम में प्रतिभाग किया और कई प्रतियोगिताओं में पुरुस्कार भी जीते।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में प्राचार्या ने रेन्जर्स को यूनिट से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा उन्हें प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए
रेन्जर्स प्राभारी ऋचा सिंह ने सत्र 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत की।
इसके पश्चात समागम में हिस्सा ले चुके कुछ रेन्जर्स अमृता, पंकजा,महिमा आदि ने कैम्प के अपने अनुभव साँझा किए।
कार्यक्रम के अंत मे रेन्जर्स प्राभारी ऋचा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रो.मीनाक्षी व्यास, डॉ. कोमल सरोज, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. पूजा गुप्ता आदि शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का संयोजन वैष्णवी रेन्जर्स यूनिट ने किया तथा मंच संचालन रेन्जर्स महिमा एवं पंकजा ने किया।
डी जी कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ
भारतीय स्वरूप संवाददाता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा वाटिका में साफ सफाई करके किया गया। इस दौरान उन्होंने कैंपस को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पानी की बोतल, रैपर, पाउच एवम् पॉलीथिन आदि का प्रयोग न करने की अपील भी की। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक *स्वच्छता ही सेवा है* अभियान के अंतर्गत चलाया जाएगा। इस दौरान वॉलिंटियर्स के द्वारा विभिन्न गतिविधियां करके अपने शहर, अपने महाविद्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने मे अपना योगदान किया जाएगा तथा इस संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए साफ सफाई एवं स्वच्छता का महत्व भी समझाया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम ने कहा कि यह अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है क्योंकि साफ सफाई एवं स्वच्छता रखना हम सभी का कर्तव्य है। छात्राओं के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की उन्होंने प्रशंसा की तथा उनका मनोबल बढ़ाते हुए अपना हर संभव सहयोग देने का वादा भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना श्रीवास्तव, श्वेता गोंड, अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ साधना सिंह, मनोविज्ञान विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अपूर्व बाजपेई समेत आकांक्षा यादव अंतरा कश्यप जहान्वी कश्यप आदि वॉलंटियर्स का योगदान सराहनीय रहा।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राचार्य डॉ जोसेफ डेनियल के दिशानिर्देश में हुए कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ मीतकमल ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्राओं से बताया कि हमारा मानना है कि हर लड़की और महिला को सम्मान के साथ अपने मासिक धर्म का प्रबंधन करने का अधिकार है, और हमारा लक्ष्य एक ऐसी दुनिया बनाना है जहां मासिक धर्म अब शर्म या डर का स्रोत नहीं रह जाए। महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के विषय में भी जानकारी दी गई |सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड भी बांटे गए। इसमें हमारे शहरों को साफ रखने के लिए पैड के उचित निपटान के बारे में जागरूकता फैलाना भी शामिल था| इस दौरान अंजली, प्राची ,सिमरन, फैरी,प्रियांशी, शाजिया, साची आदि मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर के परिषदीय विद्यालयों के 50 शिक्षक सम्मानित
कानपुर 5 सितंबर जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार मे जनपद कानपुर नगर के परिषदीय विद्यालयों के 50 शिक्षकों को सम्मान किया। आज जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उन शिक्षकों द्वारा विद्यालय में नामांकन, उपस्थित, नवाचार, निपुण भारत मिशन इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा अपने उद्बबोधन में कहा कि शिक्षक बच्चों को तीन से चार वर्ष की आयु के बाद पढ़ाना शुरू कर देता है और 13 से 14 साल तक की आयु होने तक बेसिक शिक्षाp के अंतर्गत पढ़ाते है। शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक है एवं बेहतर भारत के निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है, जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि कि जनपद में शिक्षक सभी बच्चों को निपुण बनाएं,विद्यालय मे बेहतर वातावरण का सृजन करें, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा, स्काउट गाइड, नशा विरुद्ध अभियान आदि जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके तथा उन्हें सभी तरह की जानकारी प्राप्त हो सके, जिसके अंतर्गत बच्चों को क्या करना है क्या नहीं करना है इसके विषय में भी उन्हें जानकारी दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हुए निपुण भारत मिशन के उद्देश्य को सफल बनाने तथा टीएलएम के माध्यम से सीखने के लिए शिक्षकों से अपेक्षा की गई।
कार्यक्रम में सुरजीत कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,श्री शिशिर जयसवाल वित्त एवं लेखाधिकारी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे।
विश्वरूप एजुकेशन की निदेशिका डॉ. शैली बिष्ट प्रतिष्ठित माँ जीजाबाई शिक्षक सम्मान से सम्मानित
भारतीय स्वरूप संवाददाता, विश्वरूप एजुकेशन की निदेशक डॉ. शैली बिष्ट को क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित माँ जीजाबाई शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम फोरम ऑफ पब्लिक स्कूल्स और विश्वरूप एजुकेशन द्वारा आयोजित किया गया था, और यह 31 अगस्त, 2024 को शालीमार बाग के ग्रीन लाउंज बैंक्वेट हॉल में हुआ। यह अवसर शिक्षक दिवस के साथ मेल खाता था, जिससे इस आयोजन का महत्व और महत्व और बढ़ गया। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। इस अवसर की मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा सदस्य श्रीमती कमलजीत सहरावत थीं। इसके अतिरिक्त, दिल्ली सरकार के शिक्षा सचिव श्री अशोक कुमार आईएएस भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के लगभग 80 प्रधानाध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक प्रिंसिपल को भावी पीढ़ी को आकार देने और अपने छात्रों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के प्रति उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद, इन उल्लेखनीय शिक्षकों के प्रयासों का जश्न मनाने और उन्हें स्वीकार करने के लिए एक दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया। इसने उपस्थित लोगों को जुड़ने, अनुभव साझा करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे के सहयोग पर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया। कुल मिलाकर, माँ जीजाबाई शिक्षक सम्मान कार्यक्रम समाज के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को स्वीकार करने का एक यादगार और महत्वपूर्ण अवसर था।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर