Breaking News

शिक्षा

एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी.कॉलेज दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर भाषण आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी.कॉलेज कानपुर के शिक्षाशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आज दिनाँक 28-09-2024 को दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर एक विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कुलानुशासिका कैप्टन ममता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा सिंह तोमर, डाॅ. संगीता सिंह तथा एन.सी.सी. प्रभारी सुश्री प्रीति यादव ने सरस्वती प्रतिमा एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ किया। भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा शास्त्र विभाग की लगभग 20 छात्राओं ने सहभागिता की| कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन से संबंधित उनके शैक्षिक अनुभव पर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता का निर्णय कैप्टन ममता अग्रवाल तथा सुश्री प्रीति यादव ने किय। मुस्कान द्विवेदी ने प्रथम स्थान, अंजलि चौरसिया ने द्वितीय, स्नेहा ने तृतीय, तथा दीक्षा सिंह ने सान्त्वना पुरुस्कार प्राप्त किया।

प्रो. चित्रा ने अंत्योदय की उपादेयता स्पष्ट करते हुए छात्राओं के प्रयास की सराहना की। कैप्टन ममता अग्रवाल ने छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में डाॅ. संगीता सिंह, डाॅ. अनामिका, प्रीति यादव, डाॅ. रेनु शुक्ला ने अपनी उपस्थिति से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों एवं फूड प्लाजा पर की गई सफाई

भारतीय स्वरूप संवाददाता स्वच्छता पखवाड़ा 2024 “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” के अंतर्गत दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता रैली निकालकर जनजागरूकता अभियान चलाया तथा सार्वजनिक स्थानो- फूड प्लाजा आदि पर गंदगी, प्लास्टिक कप, पाउच, प्लास्टिक बोतल व पॉलिथीन आदि की सफाई करने के उपरांत डस्टबिन में डाला। छात्राओं ने वहां मौजूद लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील भी की । तथा रीयूज, रिड्यूस, रिसाइकल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी। सेपलिंग प्लांटेशन कर स्वच्छता के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त एनएसएस वॉलिंटियर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया

Read More »

एस एन सेन बालिका महाविद्यालय में मनाये जा रहे “स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत “आत्मनिर्भर भारत” थीम पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस एन सेन बालिका महाविद्यालय कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दिनाँक 17/09/2024 से 02/10/2024 तक मनाये जा रहे “स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 2024” के अंतर्गत “आत्मनिर्भर भारत” थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सुमन ने आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया l उन्होनें देश को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही नीतियों पर प्रकाश डालाl अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ निशा वर्मा ने स्वयंसेविकाओं को किसी भी तरह का एक कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया ताकि उन्हें रोजगार के लिए दूसरों पर निर्भर न होना पड़े l मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कार्यक्रम में 8 छात्राओं ने प्रतिभाग लिया जिनमें से भूमि गुप्ता प्रथम, रिया वर्मा द्वितीय , मौली दुबे तृतीय स्थान पर रहीं l कार्यक्रम में डॉ निशि प्रकाश, डॉ अल्का टण्डन, डॉ प्रीति यादव (NCC), डॉ श्वेता रानी (NSS) तथा कोमल दिवाकर, मुस्कान राठौर, साक्षी, छवी, श्रद्धा वर्मा, नंदिका श्रीवास्तव, रिया वर्मा , अंशिका सिंह सहित 50 स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Read More »

दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत *स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता* विषय पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दयानंद गर्ल्स पी जी कॉलेज, कानपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत *स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता* विषय कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल पर महाविद्यालय में एक पोस्टर एवम् मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कु. आकांक्षा यादव प्रथम, अंतरा कश्यप द्वितीय तथा जहान्वी कश्यप तृतीय रही। इन पोस्टर्स का प्रयोग स्वच्छता पखवाड़े के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु तथा स्वच्छता एवं सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस की समस्त वॉलिंटियर्स का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में कुल 50 वॉलंटियर्स ने प्रतिभाग किया।

Read More »

एस एन सेन बालिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस एन सेन बालिका विद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनाँक 17/09/2024 से 02/10/2024 तक मनाये जा रहे “स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम 2024” तथा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर स्वयंसेवीकाओ द्वारा *गोलाघाट* पर जाकर स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। “ *स्वच्छता ही सेवा”* थीम पर आधारित इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रमों के साथ-साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम, एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतु विशेष रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ S. S.Singh (RHEO Kanpur )द्वारा किया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता रानी ने स्वयंसेविकाओं से लोगों को जल सरोवरों को स्वच्छ रखने तथा दूषित न करने के लिए प्रेरित करने का सन्देश दिया l प्राचार्या डॉ सुमन ने सभी स्वयंसेविकाओं अपने-अपने घरों के आसपास के जल सरोवर को साफ रखने का संदेश दिया एकत्रित किए गए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया। मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की पूर्व प्रभारी डॉ. चित्रा सिंह तोमर, डॉ. प्रीति यादव प्रभारी एन सी सी ,तथा एन सी सी कैडेटो ने भी प्रतिभाग किया स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंर्तगत 24 सितंबर (मंगलवार)को कैंट क्षेत्र में स्थित गोला घाट की साफ सफाई की गई और आम जनमानस को स्वच्छता की भागीदारी थीम के अंर्तगत स्वच्छता की महत्ता के प्रति जागरुक किया गया।साथ-ही स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में निर्मित स्मार्टक्लास में छात्राओं को स्वच्छता संबंधी योजना “AMRUT Mission” के बारे में व्याख्यान एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से भी जानकारी दी गई। छात्राओं को स्वच्छता के संदर्भ में स्वयं भी जागरूक होने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।तथा अन्य शिक्षिकाओं सहित कोमल दिवाकर, मुस्कान राठौर, साक्षी, छवी, श्रद्धा वर्मा, नंदिका श्रीवास्तव, इस्मा नाज , अंशिका सिंह सहित 50 स्वयंसेविकाएं एवं ५० कैडेट उपस्थित रहीं।

Read More »

“स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 23 सितंबर, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” थीम पर केंद्रित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्ग स्वच्छता की शपथ ली गई जिसमें महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं ने शपथ ली कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें “स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता” विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता एवम् भाषण प्रतियोगिता एवम् प्रश्नोत्तरी प्रमुख है। इन पोस्टरों का प्रयोग बस्ती के स्वच्छता कार्यक्रम में जन-जागरूकता हेतु किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर बंदना निगम, सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो अर्चना वर्मा, कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्ण श्रीवास्तव, डॉ अंजना श्रीवास्तव, डॉ अलका श्रीवास्तव डॉ अर्चना दीक्षित समेत समस्त प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं छात्रों का सक्रिय योगदान रहा।

Read More »

डी जी में “स्वच्छता ही सेवा रैली” एवं सफाई अभियान

भारतीय स्वरूप संवाददाता 17 सितंबर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की तथा रैली निकाल कर महाविद्यालय की अन्य छात्राओं, कर्मचारियों तथा सामान्य नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक, जैसे पानी की बोतल, रैपर , पाउच, पॉलिथीन, टेट्रा पैक आदि को कलेक्ट करके कानपुर स्मार्ट सिटी , नगर निगम के कर्मचारियों को लगभग 50 किलोग्राम कूड़ा निस्तारण हेतु सौंपा गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ ज्योत्सना पांडे, डॉ सुषमा शर्मा, आकांक्षा यादव, अंतरा कश्यप, ज़ारा, ऐमन नूर, प्रिया समेत समस्त एनएसएस वॉलिंटियर्स का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में कल 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा शुभारंभ

भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज कानपुर की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिसमें एनएसएस इकाई के राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया| जिसमें विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में स्वच्छता को लेकर दुकानदारों और राहगीरों को जागरूक किया एवं सड़कों और बाकी जगहों से प्लास्टिक को इकट्ठा किया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा 12 किलो प्लास्टिक से अधिक प्लास्टिक को एकत्रित किया गया | तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सेक्रेटरी प्रो. जोसेफ डेनियल द्वारा बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के विषय पे बच्चों को जागरूक किया गया | और आज के इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चो को प्रोत्साहित किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकिता जैस्मिन लाल के साथ डॉ हिमांशु दीक्षित , डॉ आशीष कुमार दुबे , डॉ आशीष ओमर, डॉ पारुल गुप्ता , डॉ नाजिर हुसैन खान के साथ एनएसएस प्रमुख आर्यन जायसवाल और आयुष कुमार भारती का अहम योगदान रहा

Read More »

एस.एन.सेन बी वी पी जी कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं बैंक प्लस के सौजन्य से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन.सेन बी वी पी जी कॉलेज में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं बैंक प्लस के सौजन्य से दिनांक 19.09.2024 दिन बृहस्पतिवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन एवं बैंक प्लस से आई हुई टीम ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रसार प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया इस प्लेसमेंट ड्राइव में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट्स- सभी विषयों के 400 से अधिक छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया एवं साक्षात्कार दिया। चयन के पश्चात छात्र छात्राओं की नियुक्ति कानपुर नगर के साथ साथ उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के बैंकों/ ऐन.बी. एफ. सी. (एक्सिस बैंक/ ऐच डी ऐफ सी बैंक/कोटक बैंक आदि) में की जाएगी। बैंक प्लस से आई हुईएस टीम के इंचार्ज श्री गगन सिंह ने बताया कि जिन छात्राओं का चयन इस प्लेसमेंट ड्राइव में नहीं हो पाएगा वे ट्रेनिंग के लिए बैंक प्लस के संस्थान में सकेंगे । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.सुमन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं का सर्वांगीण विकास करते हैं और इससे वे आर्थिक एवम बौद्धिक रूप से सुदृढ़ होते हैं। कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज प्रो.गार्गी यादव,प्रो. निशा वर्मा, डॉ, कोमल सरोज , डॉ श्वेता रानी एवं समस्त शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।

Read More »

क्राइस्ट चर्च कॉलेज, में हिंदी दिवस आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। मंच पर विभाग के ही प्रोफेसर डॉ अरविंद सिंह तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जोसेफ डेनियल अध्यक्ष की भूमिका में रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर जोसेफ डेनियल ने कहा की हिंदी को ज्ञान की भाषा बनाए जाने के साथ-साथ अनुवाद की भाषा बनाया जाना भी जरूरी है।फैरी सिद्दीकी, विख्यात दुबे, नेहा अवस्थी ने अपने विचार हिंदी भाषा के संवर्धन व प्रसार के लिए व्यक्त किए। मुख्य वक्ता के तौर पर एसोसिएट प्रोफेसर अवधेश मिश्रा ने बताया कि हिंदी एक गतिमान भाषा है यह यह मेल-जल के माध्यम से ही अपना संवर्धन करती है। सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता में ऋतिक पाल ने प्रथम, अंजलि सचान ने द्वितीय, रम्शा नाज ने तृतीय तथा प्रज्ञा भाटिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया, इसी प्रकार पत्र लेखन प्रतियोगिता में सहस्त्रांशु मिश्रा ने प्रथम ,विख्यात दुबे ने द्वितीय,फैरी ने तृतीय तथा सची और उन्नति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।धन्यवाद ज्ञापन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अरुणेश शुक्ल ने किया, संचालन एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र सहस्त्रांशु मिश्र ने किया। शोध विद्यार्थी अर्जित पांडे बरखा सिंह प्रवेश सिंह, पल्लवी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Read More »