भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर “सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोसाइटी एंड पॉलिटिक्स” (सी एस एस पी)की ओर से घर की बेटियों को राजनीति में लाने का संदेश दिया गया।
सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चेंबर सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि राजनीति अब राजनैतिक घरानों के बेटियों के लिए नहीं रहेगी इसका स्वरूप बदलेगा,
अब राजनीति में रुचि रखने वाली गैर राजनैतिक परिवार की बेटियों की भागीदारी बढ़ेगी। संस्थान ने गैर राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार की महिलाओं को प्रेरित प्रशिक्षित और शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है ताकि वो राजनीति में आने से न हिचकें और राजनीतिक में अपनी भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में के डी जी सी लखनऊ की प्राचार्या प्रो सारिका दुबे ने इस विषय अपनी राय रखी उन्होंने कहा राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए सीएसएसपी द्वारा की गई पहल से महिलाओं का राजनीत में आने का मार्ग सुलभ होगा। संस्थान के निदेशक डॉ ए के वर्मा ने अपनी पौत्री श्रेया की स्मृति में बेटियों को श्रेया स्कॉलरशिप देने की घोषणा की, इस अवसर पर डॉ ए के वर्मा की दो पुस्तकों “ए ग्रामर ऑफ प्रोफेशनल पॉलिटिक्स,इंटर पॉलिटिक्स,विन इलेक्शन” और व्यावसायिक राजनीति का व्याकरण राजनीतिज्ञ बने चुनाव जीतें” का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो नलिन कुमार, डॉ नीता जैन, डॉ शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ संजय कुमार, डॉ सूफिया शहाब, डॉ आशुतोष सक्सेना, डॉ मितकमल डॉ नीरज शुक्ला, अजय दीक्षित, प्रभात तिवारी, ज़ैनब आदि उपस्थित रहे।
कानपुर
*मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश*
दैनिक भारतीय स्वरूप (जिला सूचना कार्यालय) कानपुर, 26 अगस्त। मंडल आयुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में आज आयुक्त शिविर कार्यालय सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा एवं कन्नौज जनपदों के जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र के सीडी रेश्यो की समीक्षा की गई। मंडल का औसत सीडी रेश्यो 53.54 प्रतिशत है। कानपुर नगर का सीडी रेश्यो 53.83, कन्नौज का 66.61, इटावा का 51.07, कानपुर देहात का 51.67, औरैया का 45.33 तथा फर्रुखाबाद का 50.96 प्रतिशत है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी सीडी रेश्यो की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के सहयोग से जीएसटी पंजीकरण में वृद्धि की जाए, जिससे आधार और लेनदेन दोनों बढ़ेंगे तथा सीडी रेश्यो में सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एजुकेशन लोन को प्राथमिकता दी जाए। यह प्रायोरिटी सेक्टर में आता है और इसके लिए बैंकों व शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। मंडलायुक्त ने अन्नपूर्णा भवनों की प्रगति की समीक्षा की। मंडल में अब तक 427 अन्नपूर्णा भवन बनाए जा चुके हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा प्रत्येक जनपद में 150 भवन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा तय मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री पर भी चर्चा हुई। मंडल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 17.06 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें से 8,87,096 किसानों की आईडी जनरेट की जा चुकी है। मंडलायुक्त ने अभियान चलाकर शेष किसानों का पंजीकरण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उर्वरक आपूर्ति की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर निगरानी करने और किसी भी दशा में कालाबाजारी तथा ओवररेटिंग न होने देने के निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में मंडलायुक्त ने परिषदीय विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब छात्रों की उपस्थिति मैन्युअल न होकर टैबलेट से ऑनलाइन दर्ज की जाए। जिन विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था है, वहां नियमित मॉनिटरिंग की जाए और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई योजना पर भी चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में कुल 417 प्रकरण लंबित हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग पर समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने बताया कि औरैया जनपद को 15वीं, कन्नौज को 6वीं, फर्रुखाबाद को 57वीं, कानपुर देहात को 54वीं, कानपुर नगर को 36वीं तथा इटावा को 23वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान तथा आयुष्मान वय वंदन योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाया जाए। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने बिना अनुमति रोड कटिंग की शिकायतों पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रोड कटिंग से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति प्राप्त की जाए। इस संदर्भ में उन्होंने भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन द्वारा विकसित “कॉल बिफोर डिग एप” का उपयोग करते हुए ऑनलाइन अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि विद्युत पोल न हटने और पेड़ की कटाई न होने के कारण कोई भी परियोजना विलंबित न हो। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप विकास परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में जिलेट द्वारा “ग्रूमिंग एजुकेशन ड्राइव इन कॉलेज कैंपस” आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 26 अगस्त क्राइस्ट चर्च कॉलेज में जिलेट द्वारा ग्रूमिंग एजुकेशन ड्राइव इन कॉलेज कैंपस का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य विनय जॉन सेबेस्टियन के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉ मीतकमल द्वारा किया। इस कार्यक्रम में छात्रों को जिलेट गार्ड सेविंग किट का वितरण किया गया। मुख्य वक्ता श्रेयांश सक्सेना द्वारा छात्रों को साक्षात्कार टिप्स और यह भी बताया कि हमें अपना श्रेष्ठ देना चाहिए और हमें हेल्पफुल कम्युनिकेशन टिप्स भी दिए गए। इस अवसर पर कॉलेज के डॉ एरिक, डॉ संजय शुक्ला ,डॉ आशीष दुबे ,डॉ आशीष ओमर उपस्थित रहे
वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत परगही बांगर ग्राम
दैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर नगर, दिनांक 25 अगस्त, 2025 बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा बगदोधी बांगर, कानपुर नगर द्वारा आज परगही बांगर ग्राम पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), जनधन खातों की शत-प्रतिशत कवरेज, री-केवाईसी एवं नामांकन की आवश्यकता, साथ ही डिजिटल लेनदेन हेतु UPI जैसी आधुनिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
भारतीय रिज़र्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक एवं बैंकिंग लोकपाल श्री पी.एस. खौल ने भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष संतृप्तिकरण अभियान की महत्ता बताते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में आरबीआई लोकपाल अधिकारी श्री आदित्य ने री-केवाईसी की अनिवार्यता एवं बैंकिंग लोकपाल की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अग्रणी जिला प्रबंधक आदित्य चंद्रा ने कहा – “हमारा लक्ष्य है कि देश का कोई भी नागरिक वित्तीय सेवाओं से वंचित न रहे। बैंकिंग सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।”
वित्तीय समावेशन अधिकारी श्रीमती निधि राज ने बैंक मित्रों एवं बैंक सखियों की भूमिका बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन बैंक ऑफ बड़ौदा, बागदोधी बांगर शाखा प्रबंधक श्री विनय कुमार ने किया। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीण नागरिकों को उनका अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी सहित अन्य बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाया।
Read More »कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्य एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में 7 दिवसीय कार्यशाला शुभारंभ
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 25 अगस्त कानपुर विद्यामंदिर महिला महाविद्यालय, स्वरूप नगर कानपुर में समाजशास्त्र विभाग एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान से 7 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होगी। यह कार्यशाला का प्रथम चरण है। कार्यशाला के द्वितीय चरण के बाद प्रतिभाग लेने वाली छात्राओं को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक,भावनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है तथा आज की युवा पीढ़ी को कल के बेहतर समाज की नींव रखने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का स्वागत एवं प्राचार्या प्रो० पूनम विज द्वारा मोमेंटो भेंट देकर किया गया प्राचार्या जी ने अपने उद्बोधन में इस विशिष्ट कार्यशाला के आयोजन के प्रयास हेतु समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूर्णिमा शुक्ला की सराहना की एवं छात्राओं को इस कार्यक्रम कार्यशाला की महत्ता से अवगत कराया।
इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ० संगीता सारस्वत, सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट एवं आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट,कन्वीनर द्वारा छात्राओं को गहनता से उनके वातावरण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, दिनचर्या इत्यादि का उनके जीवन और आने वाले भविष्य पर प्रभाव को वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीके से समझाया। कैसे आज का युवा अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहा है। संस्कारों की जागृति से ही नई पीढ़ी का भविष्य संरक्षित और संवर्धित हो सकता है। ईश्वर के बाद यदि कोई सृजन कर सकता है तो केवल स्त्री। हमें अपने आत्मबल और शक्तियों को पहचान कर सही दिशा देकर एक नई ऊर्जा के साथ भावी पीढ़ी का निर्माण करना है। इस कार्यशाला में 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक और गंभीरता के साथ प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन एवं संचालन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० पूर्णिमा शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी की डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर नीरू तिवारी एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
तीन दशक की जद्दोजहद का अंत, सुदामा को मिला मेहनत का पूरा हक
दैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर 19 अगस्त जिलाधिकारी की सक्रियता से हुआ 1996 से लंबित प्रकरण का समाधान, 29 साल बाद मिली जीपीएफ की राशि*
लगभग तीन दशक की लंबी जद्दोजहद, धैर्य और उम्मीद के बाद सेवानिवृत्त संग्रह सेवक सुदामा प्रसाद को आखिरकार उनकी मेहनत की कमाई मिल गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सक्रिय पहल और लगातार निगरानी के चलते सामान्य भविष्य निधि का वह भुगतान संभव हुआ, जो वर्ष 1996 से अटका था। आखिरकार ब्याज सहित तीन लाख सात हजार रुपये सुदामा के खाते में पहुंच गए।
फरवरी की एक सुबह जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन चल रहा था। अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे लोगों की भीड़ में एक बुज़ुर्ग भी खड़े थे। साधारण पैंट-शर्ट पहने, हाथ में पुरानी फाइल और थैला थामे, चेहरे पर धैर्य और आंखों में उम्मीद की चमक। यह थे 89 वर्षीय सुदामा प्रसाद, जो उनतीस वर्षों से अपनी मेहनत की पाई-पाई पाने के लिए दर-दर भटक रहे थे। कितने ही दफ्तरों के चक्कर, कितनी ही बार फाइलें चलीं और लौटीं, अधिकारी बदलते गए, नियमावली के पन्ने पलटते रहे लेकिन मेहनत की कमाई तक पहुंच नहीं बन सकी। खास बात यह रही कि उन्होंने कभी न्यायालय का दरवाज़ा नहीं खटखटाया, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखा।
प्रकरण की जड़ सेवानिवृत्ति अभिलेखों में छूटे एक महत्वपूर्ण तथ्य में छिपी थी। पारिवारिक न्यायालय बांदा ने सुदामा को पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था, लेकिन 1995 में उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। यह जानकारी अभिलेखों में दर्ज न हो पाने से भुगतान वर्षों तक थमा रहा।
जनता दर्शन में जब उन्होंने जिलाधिकारी के सामने अपनी व्यथा रखी तो जिलाधिकारी ने तुरंत गंभीरता से सुनवाई की। वर्षों पुरानी फाइलें मंगाई गईं, रिकॉर्ड खंगाला गया। डीएम ने निर्देश दिया कि अब इस मामले में और देरी नहीं होनी चाहिए। जनपद बांदा से आवश्यक अभिलेख मंगाए गए। इसके बाद कोषाधिकारी ने रिपोर्ट दी कि खाते में जमा राशि पर चालू वित्तीय वर्ष तक ब्याज जोड़कर पूरा भुगतान अनुमन्य है और अब तक कोई आंशिक भुगतान भी नहीं हुआ है। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर की जांच रिपोर्ट में ब्याज सहित तीन लाख सात हजार रुपये देय पाए गए।
सामान्य भविष्य निधि नियमावली 1985 के तहत आदेश जारी हुए और जिलाधिकारी ने प्रगति पर स्वयं नज़र रखी। आखिरकार 18 अगस्त को वह दिन आया जब भुगतान सुदामा प्रसाद खाते में पहुंच गया। लगभग तीस साल की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद उन्हें अपनी मेहनत का हक मिला।
राशि खाते में आने की ख़बर मिलते ही उनकी आंखें नम हो गईं लेकिन होंठों पर सुकून की मुस्कान थी। उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए बस इतना कहा कि देर है, पर अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह रकम केवल पैसे भर नहीं थी, बल्कि आत्मसम्मान और विश्वास की वापसी है।
Read More »महादान का आयोजन
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 18 अगस्त प्रज्ञा परिवार सेवा संस्थान एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में श्याम नगर स्थित छप्पन भोग बैंक्वेट हाल में रक्त दान हेतु कैंप लगाया गया जिसमें करीब 85 लोगों ने इस महादान में हिस्सा लिया,
लोगों की रक्त जरूरत समय पर पूरी हो खून की कमी से किसी की जान पे संकट न आए इसलिए समय समय पर ऐसा आयोजन संस्थान द्वारा कराया जाता है, गायत्री परिवार के सुरेश जोशी एवं अवनीश शुक्ल ने रक्त दान कर कैंप का शुभारंभ किया
एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 18 अगस्त एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज महाविद्यालय, माल रोड ,में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें से प्रथम स्थान स्नेहा सिंह ,द्वितीय स्थान भूमि गुप्ता तथा तृतीय स्थान शुभेका खान ने प्राप्त किया। शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने एंटी रैगिंग विषय पर अपना विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निशि प्रकाश ने की। मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया यह कार्यक्रम कैप्टन ममता अग्रवाल तथा प्रो मीनाक्षी व्यास के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रोफेसर रेखा चौबे ,प्रोफेसर अलका टंडन ,डॉक्टर रेनू कुरील आदि उपस्थिति रही।
हर घर तिरंगा अभियान – म्यूज़िक कॉन्सर्ट एवं एच जी टी सेल्फी कार्यक्रम आयोजित
भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 13 अगस्त दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में छात्राओं के द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान – 2025” द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित “म्यूजिकल कंसर्ट एवं एच जी टी सेल्फी” गतिविधि में हिस्सा लिया गया। जिसमें छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा आदि की थीम से संबंधित गानों का प्रस्तुतिकरण किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की 100 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही तथा सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत विभाग प्रभारी प्रो संगीता श्रीवास्तव, प्रो शालिनी त्रिपाठी, प्रो रुचिमिता पांडे, डॉ अलका सिंह, श्री निशांत कुमार सिंह समेत समस्त टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रो वंदना निगम तथा सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर ने छात्राओं के द्वारा की गई समस्त गतिविधियों की सराहन की। कार्यालय अधीक्षक कृष्णेन्द्र कुमार ने सभी छात्राओं से “हर घर तिरंगा अभियान” में उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया।
डीएफएस द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाओं के अंतर्गत तीन माह का संतृप्ति अभियान
भारतीय स्वरूप कानपुर 8 अगस्त डीएफएस द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाओं के अंतर्गत तीन माह का संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न बैंकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर सभी नागरिकों को वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करके अधिक से अधिक नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं
से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 8 अगस्त 2025 को बिधनू ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेड़सा और पतारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिर्जापुर में उक्त कैंपों का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक के सीजीएम श्री पी स खुआल एवं अन्य अधिकारीगण और अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के उप क्षेत्रीय प्रमुख उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बिधनू के शाखा प्रबंधक और बैंक ऑफ़ बडोदा के वित्तीय समावेशन विभाग की अधिकारी और बैंक ऑफ बड़ौदा रामसारी शाखा प्रमुख ने प्रतिभाग किया। इन कैंपों में भारी संख्या में नागरिक उपस्थित हुये जिनको प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और साथ ही खातों में री-केवाईसी और नॉमिनी अंकित करने के महत्व के बारे में बताया गया । ऐसे ही विभिन्न कम हर ग्राम पंचायत स्तर पर लग रहे हैं जिनमें शाखाएं नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रही है।
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर