Breaking News

कानपुर

*जिलाधिकारी के आदेश पर श्रीनगर भूमि विवाद का समाधान

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर श्रीनगर गांव में लंबे समय से लंबित भूमि विवाद का आज समूल निपटारा कर दिया गया। उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह की मौजूदगी में लगभग चार घंटे तक सीमांकन, वार्ता और चौपाल की प्रक्रिया चली, जिसमें दोनों पक्षों के साथ ही गांव के संभ्रांत लोगों को भी शामिल किया गया।

गहन जांच और मौके पर नाप-जोख के बाद स्पष्ट हुआ कि आवेदक राजकुमार कुशवाहा द्वारा बार-बार लगाए गए दावे निराधार थे। इसके विपरीत विपक्षी पक्ष की एक महिला वास्तविक पीड़ित पाई गई, जिसने अब तक किसी भी मंच पर प्रार्थनापत्र तक नहीं दिया था। प्रशासन ने मौके पर ही सीमांकन कर सहमति के आधार पर विवाद का समाधान कराया और महिला छेदाना पत्नी विद्यासागर को न्याय दिलाया।

उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि यह मामला महीनों से लंबित था और लगातार विवाद का कारण बना हुआ था। जिलाधिकारी के निर्देश पर निष्पक्ष सीमांकन और खुली चौपाल कर दोनों पक्षों के सामने तथ्य रखे गए। प्रशासन की प्राथमिकता हर हाल में सही व्यक्ति को न्याय दिलाना है और आज यह लक्ष्य पूरा हुआ।

Read More »

रोड सेफ्टी सप्ताह के अंतर्गत दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में रोड सेफ्टी पखवाड़ा के अंतर्गत मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने सृजनात्मक विचारों को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन बनाए।पोस्टरों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का संदेश दिया तथा रंगोलियों के जरिए “सेफ ड्राइव – सेव लाइफ” का संदेश प्रसारित किया।

रोड सेफ्टी क्लब की इंचार्ज डॉ. संगीता सिरोही के निर्देशन में यह आयोजन संपन्न हुआ।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया—

*पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम*

प्रथम स्थान – मिज़रा रिज़वान

द्वितीय स्थान – रोजन हाशमी

तृतीय स्थान – शाइना अंसारी

*मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम*

प्रथम स्थान – अनम ख़ान

द्वितीय स्थान – अनम वारसी

तृतीय स्थान – साक्षी रावत

महाविद्यालय सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर प्रो अर्चना वर्मा तथा निर्णायक मंडल ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो शुभ्रा राजपूत, डॉ कविता विश्नोई, श्वेता गोंड, डॉ सबा परवीन, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, डॉ. साधना सिंह, डॉ. दीप्ति शुक्ला, डॉ. पुष्पलता तिवारी एवं डॉ. अलका त्रिपाठी की उपस्थिति सराहनीय रही।

Read More »

एस.एन.सेन.बी वी.पी.जी .कॉलेज में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर *”हमारा संविधान ,हमारा* *स्वाभिमान* विषय पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर शासन एवं विभाग के निर्देशानुसार एस.एन.सेन.बी वी.पी.जी .कॉलेज में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती का पर्व *”हमारा संविधान ,हमारा* *स्वाभिमान** “की टैगलाइन के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुमन द्वारा गांधी जी ,लाल बहादुर शास्त्री जी एवं संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ,कर्मचारी एवं छात्राओं ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर संगीत विभाग द्वारा बापू के सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई ।
प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने गांधी जी द्वारा संपूर्ण विश्व को दिए गए संदेश सत्य, अहिंसा, दया एवं करुणा के मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया तथा शास्त्री जी की उपलब्धियां पर भी चर्चा की एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में शासन की महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक,कर्मचारीगण एवं रेंजर्स की स्वयं सेविकाएं भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.संगीता सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read More »

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा संपन्न

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो वंदना निगम द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में छात्राओं ने राष्ट्रपिता के जीवन, उनके आदर्शों और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित गीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए। एन एस एस वॉलेन्टियर उमरा ने महात्मा गांधी के अंत्योदय सिद्धान्त तथा युवाओं के लिए संदेश को अपने भाषण में विशेष रूप से प्रस्तुत किया। राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो पप्पी मिश्रा ने हमारे देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्तांत से संबंधित तथ्यों एवं उनके विचारों से छात्राओं को अवगत कराया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों जैसे – स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नमामि गंगे विभाग भाजपा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित “बड़े जी” द्वारा पॉलिथीन मुक्त प्रदेश बनाने का संदेश देते हुए कपड़े से बने हुए थैले छात्राओं को वितरित किए गए उन्होंने अपने वक्तव्य मे छात्राओं को गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने तथा सेवा भाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाने में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध आश्रम में हुआ सम्मान समारोह

सम्मान समारोह से अभिभूत बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाददैनिक भारतीय स्वरूप कानपुर नगर, 01 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर दामोदर नगर स्थित समाज कल्याण विभाग से अनुदानित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में बुधवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक किदवई नगर की धर्मपत्नी आशा त्रिवेदी, भाजपा नेता अशोक मिश्रा, पार्षद योगेन्द्र शर्मा “यश” और जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने वृद्ध संवासियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, फल, मिष्ठान और भोजन वितरित किया। सम्मान पाकर कई वृद्धजन भावुक हो उठे और उन्होंने अतिथियों को आशीर्वाद दिया।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि समाज की असली ताकत हमारे बुजुर्ग हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही नई पीढ़ियाँ सशक्त बनती हैं। हर नागरिक को अपने माता-पिता और बड़ों की सेवा को कर्तव्य मानना चाहिए।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्र मिलकर अपनी उस धरोहर की सुरक्षा करते हैं, जिन्होंने अपने यौवनकाल में सब कुछ समाज, राष्ट्र और परिवार के लिए समर्पित कर दिया। भारतीय परंपराएँ हमेशा से ही स्वस्थ और श्रेष्ठ रही हैं। इसी कारण हमारे यहाँ वृद्धावस्था को बोझ नहीं, बल्कि अनुभव और आशीर्वाद का समय माना जाता है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे विकास के मानक बदल रहे हैं, “मैं और मेरा” की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। कई बार परिवार सुख-सुविधाओं की दौड़ में अपने माता-पिता और बुजुर्गों की भावनाओं और मान-सम्मान की उपेक्षा करने लगते हैं। जबकि वृद्धावस्था केवल सुविधा और वस्त्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इस पड़ाव पर बुजुर्गों को सम्मान, अपनापन और स्नेह की उतनी ही आवश्यकता होती है।

डीएम ने कहा कि यदि हम सब मिलकर अपने बुजुर्गों का आदर और सेवा करेंगे तो न केवल परिवार सशक्त होगा, बल्कि समाज और राष्ट्र भी सुदृढ़ बनेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के साथ भावनात्मक जुड़ाव एवं सम्मान को बढ़ावा देना रहा। समाज कल्याण विभाग द्वारा 21 मोबाइल फोन वृद्ध संवासियों को प्रदान किए गए।

Read More »

भव्य शोभा यात्रा में दिखा विराट स्वरूप , लक्ष्मण और मेघनाथ का हुआ महासंग्राम

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर परेड रामलीला में आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । रामलीला भवन मेस्टन रोड से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ा चौराहा , माल रोड , बिरहाना रोड , नयागंज , किराना बाजार , शक्कर पट्टी , हालसी रोड , मूलगंज और अस्पताल लोड होते हुए परेड रामलीला मैदान पर समाप्त हुई । शोभा यात्रा में लक्ष्मण जी और मेघनाथ के महासंग्राम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही । झांकियां से ही दोनों ओर से वाण की खूब वर्षा हुई । बैंड बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शंकर पार्वती , नवदुर्गा और बिहारी जी की झांकी खूब पसंद की गई । रामलीला मैदान परेड में भी रामलीला का भावपूर्ण मंचन हुआ , जिसमें मेघनाथ वध के बाद आतिशबाजी के साथ पुतला दहन हुआ । इस दौरान इस दौरान प्रधानमंत्री कमल किशोर अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग , मंत्री अमरनाथ मेहरोत्रा , मंत्री आलोक अग्रवाल , श्रृंगार समिति संयोजक जगत नारायण गुप्ता , झांकी समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल , सहसंयोजक लोकेश अग्रवाल , सह संयोजक श्याम सिंह राजोरिया , अजय अग्रवाल , संदीप निगम , अर्पित सिंह और शिवम जौहरी मौजूद थे ।

Read More »

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी 34 महीने बाद महराजगंज जेल से रिहा

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर 30 सितंबर  समाजवादी पार्टी सपा के चर्चित नेता और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी आज महराजगंज जिला कारागार से रिहा।  2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद इरफान की आज सुबह 10 बजे रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ईडी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के कारण इसमें कुछ देरी हुई शाम तक सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं और इरफान जेल के बाहर आ गए इरफान की पत्नी और वर्तमान विधायक नसीम सोलंकी ने जेल पहुंचकर रिहाई की प्रक्रिया में सहयोग किया जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुट चुकी थी फूल-मालाओं और नारों के साथ समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया रिहाई के बाद इरफान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा यह आजादी सिर्फ मेरी नहीं बल्कि उन तमाम साथियों की है जो अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं सपा परिवार का आभार इरफान पर आगजनी रंगदारी गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 10 से अधिक मुकदमे दर्ज थे दिसंबर 2022 में जाजमऊ थाने में दर्ज आगजनी मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके चलते उनकी विधायकी भी समाप्त हो गई मार्च 2025 में रंगदारी मामले में जमानत मिली 25 सितंबर 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के आखिरी मामले में भी उन्हें उनके भाई रिजवान सोलंकी और अन्य सहयोगियों को जमानत दे दी रिहाई से ठीक पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सवाल पूछे लेकिन कोई नई बाधा नहीं बनी इरफान की करीब 30 करोड़ की संपत्ति पहले ही जब्त हो चुकी है परिवार का संघर्ष इस दौरान नसीम सोलंकी ने सीसामऊ सीट से विधायक बनकर राजनीतिक विरासत संभाली। उनके भाई रिजवान भी 29 सितंबर को कानपुर जेल से रिहा हो चुके हैं इरफान की रिहाई से कानपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है सपा के तेज तर्रार नेता के लौटने से 2027 विधानसभा चुनावों में सीसामऊ और आसपास के इलाकों में समीकरण बदल सकते हैं अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले इरफान की वापसी आजम खान की हालिया रिहाई के बाद सपा को मजबूती देगी कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह राजनीतिक साजिशो के खिलाफ जीत है जेल से बाहर आते ही इरफान ने कहा जेल ने मुझे मजबूत बनाया अब जनसेवा के लिए तैयार हूं समर्थकों ने इरफान जिंदाबाद के नारे लगाए सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Read More »

उत्सव ‘अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर एस एन सेन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ उत्सव ‘अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने झंडा दिखाकर किया , उन्होंने बताया कि स्वच्छता के द्वारा हम सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं , सभी नागरिकों को इसमें अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। रैली महाविद्यालय से लेकर फूलबाग तक निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर डॉ श्वेता रानी ने बताया की रैली के माध्यम से हम जागरूकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं क्योंकि स्वच्छता एक व्यक्ति का कार्य नहीं है इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना होगा। रैली में स्वयंसेविका कोमल दिवाकर, नंदिका श्रीवास्तव,मन्तशा आयोजन में सहयोग किया। रैली में मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह, डॉ रिचा सिंह, डॉ कोमल दिवाकर डॉ रश्मि, डॉ संगीता सिंह , डॉ अनामिका तथा अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Read More »

एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्त के अंतर्गत “शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण व महिला स्वास्थ्य” हेतु व्याख्यान आयोजित

भारतीय स्वरूप संवाददाता एस.एन. सेन बी.वी.पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत *’शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण व महिला स्वास्थ्य :मासिक धर्म संबंधी जानकारी’* हेतु एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. सुमन ने स्वागत संबोधन के साथ ही मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि, शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति कार्यक्रमों की सफलता तभी है, जब वास्तविक रूप से बालिकाओं और महिलाओं में अपने अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित जागरूकता उत्पन्न हो।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका शुक्ला ने अपने वक्तव्य एवं पी.पी.टी. प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी जानकारी प्रदान की और साथ ही स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
मिशन शक्ति 5.0 की प्रभारी प्रोफेसर चित्रा सिंह तोमर ने मिशन शक्ति 5.0 की श्रृंखला में कराए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी कराए जाने हेतु कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि, उन्हें भी देश सेवा हेतु अपनी बराबर की भागीदारी निभानी चाहिए तथा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राचार्या महोदया, मुख्य वक्ता, सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान और भागीदारी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एन.एस.एस. की स्वयंसेविका छात्राओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Read More »

सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश : मिशन शक्ति का पाँचवाँ चरण

भारतीय स्वरूप संवाददाता कानपुर, 29 सितम्बर क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति कोऑर्डिनेटर प्रो. मीत कमल ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में डीजीसी क्राइम दिलीप अवस्थी एसीपी आशुतोष कुमार, SHO जगदीश पांडे, पो श्रेया मिश्रा, आराध्या मिश्रा ने विशेष रूप से छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और शासन द्वारा जारी किए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से —
• 1090 : वूमेन पावर लाइन
• 1930 : साइबर हेल्पलाइन
• 181 : महिला हेल्पलाइन
• 1098 : चाइल्ड लाइन
• 108 : एम्बुलेंस सेवा
• 112 : आपातकालीन पुलिस सेवा
• 101 : अग्निशमन सेवा

एसीपी आशुतोष कुमार, छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग हमेशा उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और हेल्पलाइन नंबरों का सही समय पर प्रयोग करने की अपील वक्ताओं ने कहा कि “मिशन शक्ति” का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें हर स्तर पर सुरक्षा व सम्मान दिलाना और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करना है।

Read More »