कानपुर 7 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस ऍन सेन बी वी पी जी कॉलेज की एन एस एस इकाई द्वारा मतदाता जागरुकता विषय पर एक-दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभ आरम्भ महाविद्यालय में ऍन एस ऐस यूनिट की स्वयंसेविकाओं द्वारा स्लोगन के द्वारा किया गया एवम ऍन एस एस प्रभारी प्रोफ चित्रा सिंह तोमर ने मतदाता जागरुकता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जिसमें महाविद्यालय की सब शिक्षिकाओं ने तथा छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया । इसके पश्च्यात स्वयंसेविकाओं ने रैली निकल कर मतदाता जागरुकता के विषय में आम नागरिकों को जागरूक किया साथ ही गॉड ली हुई बस्ती ‘छोटी बीवी का हाता’ के प्रत्येक घर में जाकर महिलाओं, पुरुषों व युवाओं को मतदान के विषय में जानकारी प्रदान की तथा उन्हें मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर का समापन महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुमन के स्वयंसेविकाओं को दिए गए मार्ग दर्शन के द्वारा किया गया । इस अवसर पर ऍन सी सी की इकाई प्रमुख डॉ प्रीति यादव भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं । एवम शिविर का सफलतापूर्वक संचालन ऍन एस एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. चित्रा सिंह तोमर ने किया।
कानपुर
एस.एन. सेन बी.वी. पी.जी . महाविद्यालय तथा सी.एस.जे.एम. यू. कानपुर के ट्रेनिंग, नवाचार एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास : अवसर और कैरियर की संभावना ” विषय पर व्याख्यान आयोजित
एस.एन. सेन बी.वी. पी.जी . महाविद्यालय तथा सी.एस.जे.एम. यू. कानपुर के ट्रेनिंग, नवाचार एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 07/02/2024 को महाविद्यालय की छात्राओं हेतु “नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी में अभिनव विचारों के माध्यम से उद्यमिता विकास : अवसर और कैरियर की संभावना ” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि एवं वक्ता डॉ. अनिल त्रिपाठी (इनक्यूबेशन मैनेजर, सी.एस.जे.एम.आई.एफ.), डॉ.अजय जैन (ई.बी., सी.एस.जे.एम.यू.), प्राचार्या प्रोफेसर सुमन, सचिव श्री पी.के. सेन द्वारा सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। डॉ.अनिल कुमार त्रिपाठी ने नवाचार के संबंध में छात्रों का दृष्टिकोण, कंटेंट क्रिएटर्स के रूप में करियर, नए नवोन्वेषी रुझानों के रूप में सामग्री निर्माताओं की भूमिका तथा तीन प्रकार के इनोवेशन -प्रोडक्ट इनोवेशन, सेवा नवाचार, प्रक्रिया नवाचार आदि मुख्य पक्षों पर विस्तृत जानकारी छात्राओं को प्रदान के अंत में, नए कैरियर अवसर के रूप में नए नवीन रुझानों और तकनीकों के निर्माण में छात्रों के विचार भी जाने गए कार्यक्रम का समापन समन्वयक प्रो.गार्गी यादव ने धन्यवाद ज्ञापन से किया कार्यक्रम में प्रो. निशी प्रकाश, प्रो. रेखा चौबे, डॉ. रचना निगम (इनोवेशन सेल प्रभारी), डॉ प्रीति सिंह ,डॉ. शुभा बाजपेयी, डॉ.कोमल सरोज, डॉ. अनामिका, डॉ. प्रीता अवस्थी, डॉ. सपना रॉय आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं|
क्राइस्ट चर्च कॉलेज में इमरटिकस लर्निंग द्वारा “वॉक-इन ड्राइव” कार्यक्रम अयोजित
कानपुर 7 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज परिसर में इमरटिकस लर्निंग के द्वारा “वॉक-इन ड्राइव” कार्यक्रम, महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा अयोजित किया गया, इमरटिकस लर्निंग के सहायक उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कौशल आविष्कारों को पूरा करने के लिए मानव पंजी की गुणवत्ता में सुधार करना आवश्यक है, उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों के बारे में बताया और बैंकिंग क्षेत्र में जोखिम विश्लेषक के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो शीघ्र ही तीसरी स्थान पर होने वाली है, और यह दिखाता है कि भारत में नौकरियों की कमी नहीं है, छात्रों को सिर्फ सही अवसर की तलाश करनी चाहिए।
उन्होंने छात्रों को सबसे महत्वपूर्ण अमेरिकी और विश्व बैंकों के बारे में बताया, Jio Mart में निवेश की महत्वपूर्णता पर चर्चा की, और LIC के महत्व को उजागर किया। “यदि आपका सही दृष्टिकोण है, लेकिन आपकी आवश्यक क्षमता नहीं है, तो सफलता प्राप्त करना कठिन हो सकता है। दृष्टिकोण यह परिभाषित करता है कि आप अपने लक्ष्य की ओर कैसे काम करते हैं या आगे बढ़ते हैं। विरूप, क्षमता यह परिभाषित करती है कि आपके पास कितनी स्पष्ट कौशल सीखने की क्षमता है या ज्ञान प्राप्त करने की क्षमता है जो आपकी लक्ष्य प्राप्ति में मदद करेगा।,” यह कहकर उन्होंने बताया कि सकारात्मक दृष्टिकोण कौशल की ओर ले जाता है। विभिन्न बैंकों के बारे में भी बताया जैसे कि निवेश बैंक, खुदरा बैंक, वित्तीय सेवाएं, उन्होंने बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं की बात की। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों की बात की और बैंकिंग क्षेत्र में जोखिम विश्लेषण की महत्वपूर्णता को समझाया।
सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जोसेफ डेनियल के मार्गदर्शन में कॅरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका प्रो. मीत कमल तथा अन्य स्टाफ प्रो. अंकिता ब्रगेंज़ा, आशीष दुबे,अरुनेश शुक्ला, तथा छात्र प्रतिनिधि वैष्णवी अनंत, उज्जवल,अंजलि सचान, सुंदरम,अंजलि गुप्ता, अभिषेक, यश, एवम महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे सभी ने इस सत्र को अत्यंत प्रभावपूर्ण बताया।
डी जी कॉलेज में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस
कानपुर 4 फरवरी भारतीय स्वरूप संवाददाता, डी जी कॉलेज में सेंचरी क्लब , मिशन शक्ति तथा एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ संगीता सिरोही के निर्देशन में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। जिसमें प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपने विचार रखें तथा पोस्टर बनाकर, नुक्कड़ नाटक के द्वारा पास में स्थित मलिन बस्ती अस्पताल घाट में जाकर लोगों को कैंसर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर स्वस्थ कानपुर, स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने लोगों से बातचीत कर उन्हें तंबाकू, सिगरेट, नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं योग के द्वारा निरोग रहने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस वालंटियर आकांक्षा यादव ने अग्रणी भूमिका निभाई साथ ही महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ निवेदिता टंडन समेत बायोटेक्नोलॉजी विभाग से अन्य प्राध्यापिकाओं डॉ मिली दुआ, डॉ पूनम, एवं डॉ मेहविश आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा- 2023 में डिप्टी एसपी पद पर चयनित होने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एकता केसरवानी को घर जाकर बधाई दी। कानपुर नगर के जूही एरिया निवासी अजय केसरवानी की पुत्री एवं किशन केसरवानी की भतीजी कुमारी एकता केसरवानी का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ था । जिससे रिश्तेदारों और शुभचिंतको मे ख़ुशी की लहर थी आज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एकता केसरवानी के घर पहुंचे इस दौरान मंत्री ने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही सफल प्रशासनिक कार्यकाल की अग्रिम शुभकामना भी दी। इस दौरान परिवार के सदस्य दीपक गुप्ता , विजय केसरवानी सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद थे
Read More »75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्यामनगर स्थित सिद्धेश्वर बाबा युवा समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
कानपुर 26 जनवरी भारतीय स्वरूप, संवाद सूत्र सुभाष मिश्र, 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज श्यामनगर स्थित सिद्धेश्वर पार्क में सिद्धेश्वर पार्क के युवा समिति के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनाया, कार्यक्रम का श्री गणेश दीप प्रज्वलित करने के पश्चात महिलाओं के द्वारा मंगल गीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया,युवा शक्ति नारियों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया, वरिष्ठ नागरिकों में मुख्य रूप से के के अवस्थी, उदयनाथ मिश्रा, रामस्वरूप मिश्रा, रमाकांत बाजपेई, भगवत प्रसाद पांडे जी का स्वागत किया गया,
उपस्थित कार्यकर्ता अरुण त्रिपाठी अतुल दीक्षित, सुभाष मिश्रा सुदीप मिश्रा गोपाल मिश्रा संदीप शुक्ला यीशु इंजीनियर, अनुराग बाजपेई विभोर महेश्वरी बिंदा महेश्वरी, महिला कार्यकर्ताओं में कृष्णा पांडे दीप्ति अवस्थी शालिनी शुक्ला लीना रस्तोगी, मनी शुक्ला, आदि उपस्थित रहे
“वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम” विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
कानपुर भारतीय स्वरूप संवाददाता, दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम” विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की प्रभारी डॉ संगीता सिरोही के कुशल निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर शपथ एवं रैली का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो अर्चना वर्मा ने छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, यही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेल्फ फाइनेंस की डायरेक्टर प्रो वंदना निगम, भूगोल विभाग से डॉक्टर अंजना श्रीवास्तव एवं श्वेता गोंड, हिंदी विभाग से डॉ मंजुला श्रीवास्तव, रसायन शास्त्र विभाग से डॉ अंजली शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय की समस्त छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।
एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में श्रीराम जी का सांकेतिक पदार्पण
भारतीय स्वरूप संवाददाता, एस एन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज में श्रीराम जी का सांकेतिक पदार्पण
किया गया जिसमें राम सीता और लक्ष्मण के रूप में महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने अद्वितीय छवि दिखाते हुए श्री राम सीता मैया और श्री लक्ष्मण जी के रूप में महाविद्यालय सभागार में प्रवेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कानपुर खो खो संघ सचिव एवं रोटरी क्लब के क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष अजय शंकर दीक्षित द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया साथी उन्हें एक रामायण उपहार के रूप में भेद करते हुए उनका स्वागत और अभिनंदन किया। सभी आगंतुकों ने राम सीता लक्ष्मण जी की आरती उतारी तदुपरांत उनके ऊपर फूलों की वर्षा की गई और सभी ने ईश्वर के रूप को अपने हृदय में उतारा। अजय ने छात्राओं को श्री राम के द्वारा किए गए त्याग और समर्पण के साथ-साथ उनके पुरुषोत्तम होने की विशेषताओं और व्यक्तित्व गुडों को अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया पूरे कार्यक्रम को संचालित और आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति पांडे के द्वारा किया गया महाविद्यालय में सभी शिक्षिका, छात्राएं एवं शिक्षक कर्मचारियों ने कार्यक्रमों में कार्यक्रम में सहभागिता की ।
भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर हिमाचल प्रदेश में प्रारंभ
20 कर्मियों वाले भारतीय सेना के दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है और किर्गिस्तान दल में 20 कर्मियों का प्रतिनिधित्व स्कॉर्पियन ब्रिगेड द्वारा किया जाता है।
इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-VII के अंतर्गत निर्मित क्षेत्र तथा पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के संचालन में अनुभवों एवं श्रेष्ठ व्यवहारों का आदान-प्रदान करना है। यह अभ्यास विशेष बल कौशल, प्रवेशन और निष्कर्षण की उन्नत तकनीकों को विकसित करने पर बल देगा।
यह अभ्यास अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद तथा चरमपंथ की साझी समस्याओं का समाधान करते हुए दोनों पक्षों को रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगा। इस अभ्यास से साझे सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के अतिरिक्त अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा उपकरणों की क्षमताओं को दिखाने का अवसर भी मिलेगा।
श्याम नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में दीप दिवाली, प्रसाद वितरण, भंडारा एंव आतिशबाजी का भव्य आयोजन
कानपुर 23 जनवरी भारतीय स्वरूप, संवाद सूत्र सुभाष मिश्र
श्याम नगर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में दीप दिवाली प्रसाद वितरण भंडारा आतिशबाजी का भव्य आयोजन तथा 2100 दीप प्रज्वलित किए कार्यक्रम मे बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर जय श्री राम के नारे लगाए, जिसमें रक्षा मिश्रा विभु मिश्रा सुहानी सिंह अथर्व शुक्ला मिष्ठी पांडे श्रेया शुक्ला,अनुष्का रस्तोगी , ने पटाखे फुलझड़ी जमकर आतिशबाजी की आयोजित कार्यकर्ता अरुण त्रिपाठी, अतुल दीक्षित, गोपाल मिश्रा, पवन मिश्रा, सुभाष मिश्रा, बृजेश बाजपेई, सुदीप मिश्रा संदीप शुक्ला,विभोर महेश्वरी, अनुराग बाजपेई,अनंत दीक्षित,रत्नाकर श्रीवास्तव महिला कार्यकर्ताओं मे प्रमुख रूप से कृष्णा पांडे, दीप्ति अवस्थी, पिंकी बाजपेई, प्रतिभा मिश्रा, रिंकी रस्तोगी, मधु बाजपेई , बबीता महेश्वरी,प्रतिमा श्रीवास्तव, मनीशुक्ला शोभना अवस्थी,आदि महिलाएं उपस्थित रही,
भारतीय स्वरुप दैनिक ई-पेपर